बड़नगर। विधानसभा क्षेत्र बड़नगर में हाल ही में हुई अधिक वर्षा, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण किसानों की फसलें बुरी तरह नष्ट हो गईं। इस गंभीर स्थिति को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी बड़नगर, सेवादल, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, मण्डलम् कमेटी, सेक्टर कमेटी, जनपद सदस्यगण, पार्षदगण, सरपंचगण सहित 218 विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकतार्ओं एवं सैकड़ों किसानों ने पूर्व विधायक मुरली मोरवाल की उपस्थिति में स्थानीय कोर्ट चौराहा से रैली निकालकर दो घंटे तक एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और धरना प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराते हुए किसानों की समस्याओं का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी धीरेंद्र परासर को सौपा ।
धरना स्थल पर पूर्व विधायक मुरली मोरवाल ने किसानों की समस्याओं को बुलंदी से रखते हुए कहा कि ह्लओलावृष्टि से गेहूँ और लहसुन की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। एक माह पूर्व भी बारिश से फसलें नष्ट हुई थीं, लेकिन आज तक न तो सर्वे हुआ और न ही मुआवजा राशि किसानों को मिली। स्थिति इतनी भयावह है कि अन्नदाता आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर है। यदि शासन ने शीघ्र राहत व मुआवजा बीमा राशि नहीं दी तो कांग्रेस कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरना देकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।
ज्ञापन में प्रभावित ग्रामों की लंबी सूची प्रस्तुत की गई, जिनमें देहटा, केशरपुरा, अमलावदकलां, जमालपुरा, पलसोडा, चिरोला कला, राठौरखेडी, करडवास, लिम्बास, ओरडी, मलोडा, बरडिया, बडगाँवा, लोहाना, असावता सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र का उल्लेख रहा। किसानों ने मांग की कि तत्काल सर्वे कराकर राहत राशि और बीमा भुगतान किया जाए।
साथ ही ज्ञापन में नगर की स्वास्थ्य, सुरक्षा और प्रशासनिक समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा गया । कजलाना स्थित नवनिर्मित अस्पताल की दूरी के कारण महिलाओं को प्रसूति में भारी असुविधा हो रही है। नगर में ही प्रसूति व्यवस्था एवं इमरजेंसी वार्ड की मांग की गई।आॅक्सीजन प्लांट नगर में ही स्थापित है, जिसका लाभ तभी संभव है जब मुख्य सेवाएँ नगर में संचालित हों।, सीसीटीवी कैमरे और सूचना प्रसारक स्पीकर लंबे समय से बंद हैं, जिससे अवैध गतिविधियाँ बढ़ रही हैं। इन्हें तत्काल चालू करने की मांग की गई।, नामांतरण के मामले महीनों से लंबित हैं, जिनके शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश देने की मांग की गई।, मनरेगा योजना का नाम बदलने का विरोध करते हुए जनभावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई।, नगर में दूषित पेयजल वितरण से बीमारियां फेल रही है किन्तु शासन-प्रशासन मोन रहकर बड़ी दूर्घटना के इंतजार में है । नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने, आवारा पशुओं की समस्या हल करने और प्रधानमंत्री सड़क योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर सड़कों की मरम्मत की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
ज्ञापन का वाचन बड़नगर ब्लाक सेवादल अध्यक्ष सुनील मकवाना ने दिया । उक्त जानकारी पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेशसिंह देवड़ा ने दी ।
अन्नदाता आत्महत्या को मजबूर, शासन मौन क्यों? ओलावृष्टि से तबाह किसानों की पीड़ा पर कांग्रेस का आक्रोश