उज्जैन। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम अलवासा में रहने वाला राहुल पिता हरिराम चौहान 28 वर्ष अपने ससुराल में बेटी की सूरज पूजा का कार्यक्रम होने पर नागझिरी स्थित गांधीनगर आया था। रात 10 बजे सामान की आवश्यकता होने पर वह बाइक से लेने के लिये बाजार जा रहा था। नागझिरी स्थित तेजाजी मंदिर के पास बाइक से आगे 3 युवक जा रहे थे, उसने साइड मांगने के लिये हार्न बजाया तो बाइक सवार तीनों ने अपनी गाड़ी रोकी और राहुल चौहान को रोक गाली-गलौच करने लगे। राहुल ने विरोध किया तो तीनों ने एकमत होकर चाकू से हमला कर दिया और आगे से हार्न बजाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। चाकूबाजी में राहुल के घायल होने की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उसे अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर नागझिरी पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर 3 अज्ञात युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।
संबंधित समाचार
-
52 दिन बाद गिरफ्त में आया दुष्कर्म का आरोपी ,गाय की मौत के बाद हंगामा
उज्जैन। नाबलिग को अकेला पाकर घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 52 दिन बाद... -
मछलियों से हुई टुकड़ो में मिली लाश की पहचान
उज्जैन। पिपलोदा बागला स्टेशन पर बुधवार रात ट्रेन से कटने पर एक युवक की कई टुकड़ों... -
गगूल पर होटल का नबंर सर्च करना पड़ा भारी -प्रापर्टी ब्रोकर्स के साथ 3.48 लाख की ठगी
उज्जैन। होटल में रूम बुक करने के लिये प्रापर्टी ब्रोकर्स ने गूगल पर नम्बर सर्च किया।...