स्टेशन पर जाली में फंसा महिला का पैर:कटर से जाली काटकर निकाला

उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला यात्री हादसे का शिकार हो गई। प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 के बीच रैंप के पास लगी लोहे की जाली में उनका पैर फंस गया। महिला काफी देर तक पैर निकालने की कोशिश करती रहीं, । सूचना मिलने पर RPF और रेलवे की टेक्नीशियन टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कटर से जाली काटकर उनका पैर सुरक्षित बाहर निकाला गया।जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला शाजापुर से उज्जैन आई थीं। स्टेशन पर रैंप से उतरते समय उन्होंने जैसे ही पैर नीचे रखा, वह पास में लगी लोहे की जाली में फंस गया। काफी कोशिश के बाद भी पैर नहीं निकलने पर रेलवे कर्मचारियों और RPF को सूचना दी गई।रेलवे की टेक्नीशियन टीम ने मौके पर पहुंचकर कटर की मदद से जाली काटना शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला का पैर बाहर निकाल लिया गया। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें रेलवे कर्मचारी कटर से जाली काटकर महिला का पैर निकालते दिखाई दे रहे हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment