मुंबई। शेयर बाजार में आज यानी 5 मार्च को बढ़त है। सेंसेक्स 500 अंक की तेजी के साथ 79,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 500 अंक की बढ़त है। ये 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आॅटो और एनर्जी शेयर्स ज्यादा बढ़त है। कच्चा तेल 4 दिन में 15% चढ़ा ब्रेंट क्रूड में आज करीब 1% की तेजी है। ये 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। बीते 4 दिन में इसके दाम करीब 15% चढ़ चुके हैं। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल 95 लीटर से बढ़कर 100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल 88 से बढ़कर 92 तक जा सकता है।