सिंहस्थ 2028 की तैयारी: विधायक, सभापति और कलेक्टर ने अंगारेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया

सिंहस्थ 2028 की तैयारी: विधायक, सभापति और कलेक्टर ने अंगारेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया

उज्जैन, 27 मई। आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 को लेकर उज्जैन में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव एवं कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल भूमिपूजन

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 31 मई को वर्चुअल माध्यम से 778.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम अंगारेश्वर महादेव मंदिर परिसर से संपन्न होगा। इसे लेकर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, रंगरोगन एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


कान्ह डायवर्शन डक्ट का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार को सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत क्षिप्रा नदी को स्वच्छ बनाए रखने हेतु बन रहे कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना का राघौपीपल्‍या पहुंचकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डक्ट के कट एंड कवर भाग में सेगमेंट लेयिंग और जॉइंट फिलिंग का कार्य प्रगतिशील पाया गया। कार्यपालन यंत्री श्री मयंक सिंह ने जानकारी दी कि 15 जून से पूर्व कार्य की गति बढ़ाने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाए गए हैं। वर्षा ऋतु में टनल खंड में कार्य जारी रहेगा।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुसार गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment