इंदौर । मध्य प्रदेश सरकार समग्र पोर्टल में दो बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है। समग्र 2.0 के नाम से विकसित नए पोर्टल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का रिकॉर्ड अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है। नई व्यवस्था से हितग्राहियों की जानकारी के सत्यापन और रिकॉर्ड में होने वाली गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। नए पोर्टल में परिवार और सदस्यों से संबंधित जानकारी को अधिक व्यवस्थित तरीके से दर्ज करने तथा उसका सत्यापन करने पर जोर दिया जाएगा। इससे फर्जी नामों, डुप्लीकेट पंजीयन और अपात्र व्यक्तियों द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसी समस्याओं को रोकने में सहायता मिलेगी। यह दावा किया जा रहा है। समग्र आईडी मध्य प्रदेश में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभप्राप्त करने के लिए महत्व पूर्ण पोर्टल है। पोर्टल को अपडेट करने से हितग्राहियों के डेटा की विश्वसनीयता बढ़ाने और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।
समग्र पोर्टल में दो बड़े बदलाव, समग्र 2.0 से फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम