श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर विरोध:मौलाना के खिलाफ FIR की मांग की; वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

इंदौर। भैय्यू महाराज की पत्नी आयुषी ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर एक मौलाना के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या आराध्य का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।आयुषी देशमुख ने कहा कि जिस व्यक्ति ने यह बयान दिया है, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपनी संस्था के माध्यम से संबंधित मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन देंगी।आयुषी ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति हिंदू धर्म या भगवानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे किसी भी धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने इस दौरान कुछ बेहद कठोर दंड की भी मांग की।वकीलों ने भी किया विरोध-, इंदौर के वकीलों में भी इस मामले को लेकर काफी रोष है। एडवोकेट दिलीप नागर, शैलेंद्र सिंह बैस, शुभम सुनहरे, सुनील डावर, कुलदीप नागर, शुभम राजपूत सहित अन्य ने शुक्रवार देर शाम पलासिया टीआई के नाम ज्ञापन सौंपा और मौलाना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment