शिवनारायण शर्मा पुन: बने मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

महिदपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवनारायण शर्मा को एक बार फिर मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी पुनर्नियुक्ति को संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली तथा सनातन संस्कृति एवं पुजारी समाज के हित में किए गए कार्यों की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकतार्ओं, पुजारी समाज और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने इसे पुजारी समाज के सम्मान और उनकी लंबे समय से उठाई जा रही मांगों एवं समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। पार्टी नेताओं एवं कार्यकतार्ओं ने विश्वास व्यक्त किया कि शिवनारायण शर्मा के नेतृत्व में मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ प्रदेशभर में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा तथा पुजारी समाज के हितों की रक्षा एवं उनके सशक्तिकरण के लिए प्रभावी कार्य करेगा। शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल, यशस्वी और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। साथ ही ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीघार्यु और संगठनात्मक सफलता की प्रार्थना की गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment