शिमला होटल के पास बोलेरो की टक्कर से इंजीनियर की मौत

 सारंगपुर।शहर सहित करीब 8 किमी दूर नेशनल हाईवे क्रमांक 52 पर शिमला होटल के पास बुधवार दोपहर को इंडियन ऑयल के निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर काम करने वाले इंजीनियर जितेंद्र को अज्ञात वाहन की टक्कर से मार दी। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल सारंगपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जितेंद्र पिता देवी सिंह ग्राम पंचायत इंद्री, टिकरा टोला, थाना खटिया, जिला मंडला के रहने वाले थे। वे ग्राम धनोरा निवासी गोविंद यादव के निर्माणाधीन इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर इंजीनियर थे।

पेट्रोल पंप मालिक गोविंद यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर जितेंद्र नेशनल हाईवे के पास शिमला होटल से गुटखा पाउच लेने गए थे। होटल से पेट्रोल पंप लौटते समय सडक से गुजर रही अज्ञात बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। वे घायल होकर सडक पर गिर पडे। एंबुलेंस से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. अंकित मंडलोई ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है और मृतक जितेंद्र के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के सारंगपुर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment