नीमच,– शहर से लगे ग्राम कनावटी स्थित जिला जेल के समीप एक दुखद घटना मे शादी की खुशियों के बीच घर में अचानक मातम पसर गया। भतीजी की शादी से ठीक एक दिन पहले उसकी चाची ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, मृत महिला की पहचान रेखा बाई (35 वर्ष) पत्नी सुरेश गाड़ी लोहार, निवासी कनावटी (नीमच) के रूप में हुई है। मृत महिला के घर में इन दिनों उसकी भतीजी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और अगले ही दिन यानी कल घर में बारात आने वाली थी।
शादी की रस्मों और खुशियों के माहौल के बीच अचानक इस तरह की घटना घटने से पूरे परिवार और गाडोलिया समाज में गहरा शोक व्याप्त है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच मे लिया है।