शादी समारोह में वारदात रोकने के लिये पुलिस अलर्ट

उज्जैन। देवउठनी ग्यारस के साथ शादी-समारोह की धूम शुरू हो चुकी है।  खुशियों के आयोजन में चोरी की वारदातों को रोकने के लिये पुलिस भी अलर्ट हो गई है। सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और आयोजकों को सर्तकता के निर्देश जारी किये जा रहे है।
पिछले कुछ सालों से शादी-समारोह के दौरान मैरिज गार्डन, होटलों में दुल्हा-दुल्हन को उपचार में मिलने वाले लिफाफे, आभूषण के बेग सहित कीमती सामान चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे है। देवउठनी ग्यारस के साथ शुरू हुये शादी-समारोह के साथ पुलिस भी अलर्ट हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने चोरी की घटना रोकने के साथ सुरक्षा के लिये विशेष सतर्कता के साथ पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। होटल, गार्डन संचालकों को परिसर में पर्याप्त और प्रभावी सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ प्रवेश-निकास द्वार पर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने की समझाईश दी जा रही है। आयोजकों को कैटरिंग, डीजे, लाइटिंग और अन्य सेवा में लगने वाले कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस कोड और पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिये है। शगुन के लिफाफे, नगदी और कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रखने और संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कहीं है।
सूट-बूट में आते है चोरी करने वाले
पूर्व में शादी समारोह के दौरान हुई वारदातों के बाद सामने आया है कि चोरी करने वाले अधिकांश नाबालिग होते है, जो सूट-बूट पहनकर आते है और रैकी करने के बाद वारदात कर भाग निकलते है। उनके गिरोह में शामिल लोग गार्डन, होटल के बाहर रहते है, जो कीमती सामान लेकर शहर से बाहर चलते जाते है।  ऐसी वारदतों में सांसी-कड़िया गैंग के नाबालिग शामिल रहते है। जो पुलिस की  पकड़ में आने के बाद अपना मुंह नहंी खोलते है। नाबालिग होने उन्हे रिहा भी करना पड़ता है। सुरक्षा-सतर्कता से ही ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment