उज्जैन। नगर निगम ने शहरवासियों को पूर्व सूचना जारी करते हुए बताया है कि गंभीर इंटेकवेल पर एचटी मोटर पंप की रिपेयरिंग तथा राइजिंग मेन लाइन में आवश्यक सुधार कार्य किए जाने के लिए शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को शटडाउन लिया जाएगा। इसके कारण शनिवार, 11 जुलाई 2026 को पूरे उज्जैन शहर में जलप्रदाय पूरी तरह बंद रहेगा। निगम प्रशासन ने बताया कि मरम्मत कार्य जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक सुचारु और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे शुक्रवार को ही आवश्यकतानुसार पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें, ताकि शनिवार को जलापूर्ति बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
शनिवार को पूरे शहर में नहीं होगा जलप्रदाय, मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार को रहेगा शटडाउन गंभीर इंटेकवेल की एचटी मोटर पंप रिपेयरिंग और राइजिंग मेन लाइन सुधार कार्य के चलते नगर निगम की सूचना