भौंरासा। नेवरी फाटा पर आगजनी की घटना हुई थी जिसमें लाखों के नुकसान होना बताया जा रहा हे जिस पर अभी तक कोई किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया।
घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश सोनकर रविवार को नेवरी फाटा स्थित खाटू श्याम मंदिर के दर्शन किए एवं उसके बाद घटना स्थल पर पहुंच अताहत हुए परिजनों से मिलकर सांत्वना दी विधायक डॉ सोनकर को देख परिजनों की आंखों फिर छलक उठे और अपने हुए नुकसान की भरपाई के लिए गुहार करते रहे
जिस पर विधायक डॉ सोनकर द्वारा संबंधित विभाग अधिकारियों से चर्चा कर जल्द जल्द से शासन की ओर से दी जाने वाली मदद करने को कहा हे ओर कहा कि भाजपा सरकार हर गरीब कल्याण हेतु तत्पर हे ये गरीबों की सरकार हे हमारे प्रदेश मुख्यमंत्री स्वयं गरीबों के कल्याण हेतु लगे हुए मेरे द्वारा भी हर संभव मदद करने के लिए प्रयासरत रहूंगा।
साथ सरपंच महेश राठौर द्वारा बताया गया कि उक्त कस्बा हमारे ग्राम पंचायत की सीमा में आया हे चुकी सभी गरीबी की श्रेणी में आते हे इसलिए सभी परिवार वालों के लिए खाने रहने की व्यवस्था मेरे द्वारा खुद की गई थी और आगे भी मदद की जाएगी ।
उक्त मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई थाना प्रभारी अनीता सिंह ने बताया कि चुकी मामला आगजनी का हे इसलिए तहसीलदार,पटवारी एवं संबंधित विभाग द्वारा पंचनामा के साथ अन्य दस्तेवेजों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी अगर कोई मामले में नाम दर्ज रिपोर्ट पंजीबद्ध करने आता हे तो मामल पंजीबद्ध बिल्कुल किया जाएगा परन्तु अभी तक कोई नहीं आया हे और जांच की जा रही इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल चावड़ा , नरेंद्र माली, लक्ष्मण गुर्जर,रामचरण धाकड़, कन्हैयालाल यादव, राजवीर धाकड़,कैलाश यादव, पोप सिंह यादव के साथ अधिजन उपस्थित थे।
विधायक ने आगजनी की घटनास्थल पर पहुंच दी सांत्वना और हर संभव मदद का भरोसा दिया