उज्जैन में सिविल सर्जन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

उज्जैन में सिविल सर्जन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल उज्जैन। जिले के स्वास्थ्य महकमे में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. अजय दिवाकर को हटाते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अशोक पटेल को सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रशासन द्वारा लिया गया यह निर्णय स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और व्यवस्थाओं में सुधार के उद्देश्य से लिया गया है। डॉ. अशोक पटेल के पास पहले से ही जिले के स्वास्थ्य विभाग के संचालन की जिम्मेदारी है, ऐसे में अब वे…

Read More

युवती ने नीलगंगा थाना परिसर में गटका फिनाइल -बोली भाई को पकड़ा लेकिन पेश नहीं किया

उज्जैन। नीलगंगा थाना परिसर पहुंची युवती ने रविवार दोपहर फिनाइल गटक लिया। उसे पुलिसकर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे। युवती का आरोप था कि उसके भाई को पकड़ा गया, लेकिन 2 दिन बाद भी कोर्ट में पेश नहीं किया। अब कह रहे है कि पता नहीं है। सार्थक नगर में रहने वाले हिस्ट्रीशिटर बदमाश चेतन उर्फ यूडी कुलपारे की बहन चेतना दोपहर को नीलगंगा थाने पहुंची और पुलिस से पूछताछ की 2 दिन पहले उसके भाई को पीछा कर पकड़ा गया था, वह कहा है, उसे कोर्ट में पेश क्यों नहीं किया।…

Read More

पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 6 की मौत, कई लापता

पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 2 की मौत, कई लापता पुणे के कुंडमाला क्षेत्र में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बना पुल अचानक ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 32 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं, एनडीआरएफ की टीमों ने अब तक 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताते हुए बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। एनसीपी विधायक सुनील शेलके ने…

Read More

पति गुमशुदगी लिखाने पहुंचा, पुलिस ने लाश मिलना बताया

उज्जैन। दोपहर में लापता हुई पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने रात में पति थाने पहुंचा। पुलिस ने रेलवे पटरी से मिली महिला की लाश का फोटो दिखाया। पति ने फोटो देख पत्नी के रूप में पहचान कर ली। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि पत्नी लीवर की बीमारी से परेशान चली रही थी। संभवत: इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को माधौपुरा रेलवे पटरियों से महिला की लाश बरामद की थी। जिसकी मौके पर पहचान नहीं होने के चलते…

Read More

नीट की एग्जाम का शनिवार को रिजल्ट घोषित किया नीट की परीक्षा में उज्जैन के मोहित ने ऑल इंडिया में 82 वी रैंक हासिल कर बाजी मारी   पहले प्रयास में ही की सफलता हासिल,  न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं मोहित

उज्जैन। नीट की एग्जाम का शनिवार को रिजल्ट घोषित किया गया। इस परीक्षा में मध्य प्रदेश के इंदौर के उत्कर्श अवधिया ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) सेकंड लाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है. इसके साथ ही, उज्जैन के छात्र मोहित भारती ने ऑल इंडिया में 82 रैंक हासिल कर बाजी मारी है। मोहित अब दिल्ली एम्स में पढ़कर न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं. आइए आपको इनकी सफलता की कहानी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं. मोहित का कहना है कि उसने डॉक्टर बनने का फैसला अपने अंकल को…

Read More

राज्य शिक्षा केंद्र एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल के आदेश से असमंजस आयु की गणना में गफलत का गणित -स्कूल में प्रवेश के लिए आयु की गणना 01 जुलाई और 30 सितंबर से करें या फिर 01 अप्रैल की स्थिति में

उज्जैन। स्कूल में प्रवेश के लिए आयु की गणना 1 जुलाई और 30 सितंबर से की जाए या फिर 01 अप्रेल की स्थिति में। आयु की गणना के गफलत के गणितीय आदेश में जिम्मेदारों की उलझन चल रही है। मामला राज्य शिक्षा केंद्र एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल से जारी आदेशों का है। इसी से यह असमंजस की स्थिति बनी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव को सरकारी महकमा सही ढंग से समझ नहीं पा रहा है या फिर समन्वय का अभाव है। सरकारी महकमे में समन्वय का अभाव एक बार…

Read More

आषाढ़ मास शुरू, 10 जुलाई तक रहेगा, इसी माह देव सोएंगे – भगवान विष्णु की पूजा के लिए यह महीना खास, 6 जुलाई को देव शयनी एकादशी आएगी  

   दैनिक अवंतिका उज्जैन।  आषाढ़ मास 12 जून से शुरू हो गया है जो कि 10 जुलाई तक रहेगा। इस मास में भगवान विष्णु की पूजा का महत्व है। इसी माह में देव सोते हैं। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव शयनी एकादशी भी कहते हैं। इस बार यह 6 जुलाई को आएगी।  उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि देव शयनी एकादशी के दिन से ही भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इसलिए इसके बाद के चार माह तक कोई…

Read More

एयर इंडिया का विमान हादसा: अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 232 यात्री सवार

एयर इंडिया का विमान हादसा: अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 232 यात्री सवार गुजरात के अहमदाबाद में आज एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही क्षणों बाद क्रैश हो गई। हादसा अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में हुआ, जहां टेकऑफ के दौरान विमान का पिछला हिस्सा किसी ठोस वस्तु से टकरा गया, जिससे संतुलन बिगड़ा और प्लेन सीधे जमीन से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान जैसे ही उड़ान भरने लगा, तभी एक…

Read More

कोरोना से लडने के लिए संसाधनों को जुटाने की कवायद शुरू उज्जैन ने 200 जांच किट का पर्चेस आर्डर किया

उज्जैन। एक बार फिर से कोरोना का प्रभाव बढने की स्थिति देश के अन्य शहरों में सामने आ रही है। प्रधानमंत्री से मिलने वालों को पहले टेस्ट करवाने की शर्त रख दी गई है। ऐसे में उज्जैन में भी संसाधनों की स्थिति कमजोर ही सामने आ रही है। सीएमएचओ डा.अशोक पटेल के अनुसार 200 जांच कीट का पर्चेस आर्डर दिया गया है। 30 बेडेड अस्पताल तैयार है।अन्य संसाधन हालात के अनुसार तत्काल जुटा लिए जाएंगे। देश के अन्य भागों के साथ ही पास के जिले इंदौर में भी मरीजों की…

Read More

पूर्व में कर चुके थे सौदा, 2 दलालों के साथ हिरासत में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पिता-पुत्र ने किया जमीन बेचने का प्रयास

उज्जैन। 2 भाईयों के बीच संयुक्त जमीन को दिसंबर-मार्च माह में सौदा करने के बाद एक भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फिर से जमीन बेचने का प्रयास किया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया। मंगलवार को पिता-पुत्र के साथ 2 दलालों को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश कर पिता-पुत्र को रिमांड पर लिया गया है। दलालों को जेल भेजा गया है। नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि महाश्वेतानगर में रहने वाले प्रापर्टी कारोबारी महेश परियानी…

Read More