कप्तान ने जीवाजीगंज थाना भवन की फाइल के पलटे पन्ने -निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था के दिये निर्देश

उज्जैन। जिले में थानों भवनों का निरीक्षण कर रहे पुलिस कप्तान शनिवार को जीवाजीगंज थाने पहुंचे। उन्होने थाना स्टॉफ की कार्रवाई शैली को परखा, वहीं थाना भवन को नया बनाने के लिये पूर्व में तैयार की गई फाइल के पन्नों का पलटा। पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा समय-समय पर जिले के थानों का निरीक्षण करने पहुंचे रहे है। इसी क्रम में शनिवार को जीवाजीगंज थाने का नम्बर आया। कप्तान ने इस दौरान सबसे पहले लम्बित और पुराने मामलों की फाइल देखी, अभिलेख संधारण की स्थिति का अवलोकन किया, वहीं थाना स्टॉफ…

Read More

परीक्षा देकर लौट रहा था घर, डॉक्टरों ने लगाये 10 टांके प्रतिबंधित खूनी चाइना डोर ने काटा छात्र का गला

उज्जैन। जान के दुश्मन प्रशासन और पुलिस की सख्ती के बाद भी मानने को तैयार नहीं है। शनिवार को एक बार फिर प्रतिबंधित खूनी चाइना डोर ने छात्र का गला काट दिया। लहूलुहान हालत में छात्र को दोस्त चरक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उपचार जारी है। झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया धूमा का रहने वाला योगेश पिता ईश्वरसिंह आंजना विक्रम यूनिर्वसिटी से एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का अध्ययन कर रहा है। शनिवार को थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा होने पर यूनिर्वसिटी पहुंचा था। जहां से दोपहर में परीक्षा देने के बाद…

Read More

शनिश्चरी अमावस्या स्नान को कम ही जूटे श्रद्धालु श्रद्धालुओं की संख्या के सामने व्यवस्था बडी रही -शास्त्रोक्त एक दिन पूर्व ही मनी अमावस्या,अस्त में मान्य न होने से नहीं आए श्रद्धालु

  उज्जैन। शनिश्चरी अमावस्या को लेकर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था श्रद्धालुओं के सामने बडी रही है। अनुमान से भी काफी कम संख्या में ही श्रद्धालु शनि मंदिर घाट पर स्नान के लिए पहुंचे थे। कम श्रद्धालुओं के आने से न तो आवागमन में समस्या सामने आई और न ही पार्किंग एवं सुरक्षा के इंतजाम ही कम पडे। हाल यह रहे कि फव्वारे खाली चलते रहे और श्रद्धालु गिनती के रहे। शनिश्चरी अमावस्या को लेकर इंदौर रोड श्री शनिदेव नवग्रह मंदिर पर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक इंतजाम किए गए थे।…

Read More

उज्जैन में पानी के बंटवारे को लेकर चक्का जाम:3 घंटे सड़क पर बैठे किसान,

उज्जैन।जिले के माकड़ोन में पानी के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बाद किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। डेम के पानी को लेकर हुए विवाद के चलते माकड़ोन के किसानों ने मंडी गेट के बाहर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण कई घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। किसानों के समर्थन में महिलाएं भी अपने काम छोड़कर प्रदर्शन में शामिल हो गईं।माकड़ोन के किसानों का आरोप है कि डेलची गांव के किसानों ने…

Read More

जागरूकता अभियान के बाद भी नहीं लगा रहे हेलमेट:पुलिस ने 515 के बनाए चालान, नो एंट्री में घुसने वालों से वसूले 45 हजार

इंदौर। लगातार चल रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद अब भी बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट वाहन चलाते नजर आ रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोट से होने वाली मौतों को रोकने और लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है।शुक्रवार को शहर के सभी प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सुबह से देर रात तक अलग-अलग समय पर चले इस अभियान के दौरान 515 दुपहिया वाहन चालकों के…

Read More

बुजुर्ग से 1.83 लाख की ऑनलाइन ठगी:आरोपी ने साले की आवाज में कहा-पासपोर्ट और वीजा के लिए तुरंत 2 लाख चाहिए

इंदौर।साले की आवाज में बात करके अज्ञात आरोपी ने कंचनबाग निवासी 82 वर्षीय जसवंत कुमार गुम्बर से एक लाख 83 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। राशि ट्रांसफर करने के बाद बुजुर्ग ने जब अपने साले को फोन लगाया तो पता चला कि उसने तो कोई फोन किया ही नहीं और न ही राशि मांगी। इसके बाद बुजुर्ग ने साइबर सेल भोपाल पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साइबर सेल भोपाल ने शून्य पर कायमी कर केस डायरी इंदौर भेज दी है। इस आधार पर तुकोगंज…

Read More

नगर परिषद सुसनेर द्वारा सुशासन सप्ताह अंतर्गत शिविर का हुआ आयोजन

सुसनेर। सुशासन सप्ताह के तहत् कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देशन में , सुसनेर सीएमओ ओपी नागर के मार्गदर्शन में नगर परिषद सुसनेर द्वारा ईतवारीया चौक में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया। शिविर में नागरिकों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किए गए। इनमें भवन अनुज्ञा , नामांतरण, नो-ड्यूज, हेंडपंप सुधार , जन्म प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, संबल योजना, पेंशन योजना तथा राशन कार्ड में नाम जोड़ने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर नगर परिषद सीएमओ ओपी नागर, शिविर प्रभारी जीमल उर रहमान, सहायक राजस्व निरीक्षक रामेश्वर…

Read More

अमरकोट-सरदारपुरा के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार

सुसनेर। जिले में प्रस्तावित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत चुनावों से पहले अमरकोट एवं सरदारपुरा क्षेत्र में सड़क समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। वर्षों से लंबित पड़ी ढाई किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर रैली निकाली और रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। इस दौरान ग्रामीणों ने आगामी 29 दिसंबर को होने वाले चुनाव के बहिष्कार का ऐलान करते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को चेताया कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उनका आंदोलन…

Read More

ओवर ब्रिज डिजाइन बदलने से शासकीय सम्पत्तियां होगी अधिक प्रभावित

शुुजालपुर। आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर स्थित रेलवे गेट क्रमांक 79 पर बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज की डिजाइन में वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश उपरांत संशोधन हुआ है। इस संशोधन के चलते ओवर ब्रिज निर्माण के लिए जो सेंट्रल लाइन निर्धारित की गई थी वह 5 मीटर रेलवे सीमा की और शिफ्ट हुई है, जिसका मानचित्र भी विभाग ने जारी करते हुए इस हिस्से में पुन: सर्वे कार्य शुक्रवार को किया गया। इस बदली हुई डिजाइन से जहां निजी सम्पत्तियां कम प्रभावित होगी और शासकीय सम्पत्तियों के क्षेत्र का अधिग्रहण अधिक होगा।…

Read More

परमार को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त

आगर मालवा। शाजापुर देवास लोकसभा क्षैत्र के सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी ने आगर विधानसभा क्षैत्र का भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश परमार को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं द्वारा उनके निवास स्थान पर सरोफा बांधकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पुर्व विधायक लालजीराम मालवीय, गोपाल परमार, बाबुलाल यादव, प्रेम यादव, मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापत, प्रहलाद सिंह चैहान, सुरेश बैरागी, रवि फरन्ड, रामप्रसाद मेवाडा, विनोद श्रीपाल, कमल अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह चैहान, राजा ठाकुर, गोवर्धन सिंह बगडावत, ईश्वर सिंह तवंर, राजेश गोयल, महेश शर्मा, महिपाल सिंह राठौर…

Read More