अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आया:मौके पर ही मौत

मक्सी। मक्सी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। घटना रेलवे स्टेशन के भोपाल तरफ स्थित ब्रिज के नीचे हुई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा बनाया।मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। बताया गया है कि मृतक ने धोती-कुर्ता पहन रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम…

Read More

दुकान के सामने शराब पीने से रोका तो ईंट से हमला दुकानदार की अस्पताल मे मौत

नीमच । शहर के उपनगर  ग्वालटोली नाके पर चाय की दुकान वाले लालाराम ग्वाला की चाय दुकान के  बाहर शराब पीने से रोकने पर ईद से हमला करने की घटना हुई। ग्वालटोली नाके पर बालाजी टी स्टॉल के बाहर हुआ विवाद मे  लालाराम ग्वाला 45वर्ष को  ईट सर में गंभीर चोट लग गईl जिसके बाद उपचार के दौरान अस्पताल में अगले दिन उनकी मौत हो गई । दुकानदार लालाराम विवाद के दौरान आरोपी कैलाश ने ईंट से उनके सिर पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से लालाराम…

Read More

सड़क दुर्घटना में घायल युवक मेडिकल कॉलेज में मौत

उज्जैन। अंकपात मार्ग श्रीकृष्ण कालोनी में रहने वाला आशीष पिता भगवानसिंह कौशल कुछ दिन पहले देवास में हुई दुर्घटना के दौरान गंभीर घायल हो गया था। उसे उपचार के लिये इंदौर ले जाया गया था, जहां से आॅपरेशन के बाद परिवार आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज ले आया था। जहां बुधवार दोपहर को आशीष की मौत हो गई। सूचना मिलने पर चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिये चरक अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। मर्ग…

Read More

कालापत्थर चौराहा पर कार-बस के बीच हुई टक्कर:शिकायत दर्ज

कालापत्थर चौराहा पर कार-बस के बीच हुई टक्कर उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के कालापत्थर चौराहा पर मंगलवार-बुधवार रात कार और यात्री बस के बीच टक्कर हो गई। घटनाक्रम के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। कार क्षतिग्रस्त होने पर उसमें सवार सन्नी पिता जगदीश चौकसे निवासी आदर्श बिजासन नगर इंदौर नानाखेड़ा थाना पहुंचा और बस चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाली यात्री बस का पता लगाने के लिये आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखना शुरू किये है। बस-कार की टक्कर होने…

Read More

शादी के एक साल बाद पत्नी ने फांसी लगाई: मामला दर्ज

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के अरिहंत नगर में 21 वर्षीय चेताली ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चेताली ने करीब एक साल पहले विक्की चंदाने से प्रेम विवाह किया था। घटना से एक रात पहले विक्की अपनी पहली पत्नी से हुई बेटी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, जिसे लेकर चेताली से उसका विवाद हुआ था।रात में वीडियो कॉल को लेकर हुआ विवाद-पुलिस के अनुसार, विक्की की पहली पत्नी से एक बेटी है। बुधवार रात विक्की अपनी इसी बेटी से वीडियो कॉल पर बात कर…

Read More

‘IAS बताकर लोगों को गुमराह कर रहा युवक गिरफ्तार; कार और घर पर भी लगा रखी थी नेमप्लेट

इंदौर। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को जिला कलेक्टर बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। आरोपी ने किराए के मकान के बाहर ‘IAS राज सोनी, जिला कलेक्टर’ की नेमप्लेट लगाई थी। घर के अंदर ‘सत्यमेव जयते’ लिखे फोटो फ्रेम के साथ खुद को अधिकारी जैसा दिखाने की कोशिश की।पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान हिमांशु पांचाल (28) के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद के साबरमती का रहने वाला है। इंदौर की ओमैक्स सिटी-1 स्थित शुभ आंगन प्रीमियम कॉलोनी के मकान नंबर 1565-A में…

Read More

कॉबिंग गश्त के बाद 355 वारंटियों से भरी लॉकअप -गुंडे-बदमाशों को किया चैक, संदिग्धों की हुई धरपकड़

उज्जैन। अपराधियों पर अंकुश लगाने और फरार वारंटियों कॉबिंग गश्त के बाद 355 वारंटियों से भरी लॉकअप गुंडे-बदमाशों को किया चैक, संदिग्धों की हुई धरपकड़की धरपकड़ के लिये मंगलवार-बुधवार रात की गई कॉबिंग गश्त के बाद सुबह जिले के हर थानों की लॉकअप भरी दिखाई दी। रातभर में 355 वारंटियों को पकड़ा गया। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर जिले का पुलिस बल रात 11 बजे कॉबिंग गश्त पर निकला था। सुबह 4 बजे तक चली गश्त के दौरान पुलिस ने 215 गिरफ्तार वारंटी और 140 स्थायी वारंटियों को पकड़ा।…

Read More

प्रसाद नहीं लेने पर हुआ था विवाद, नाबालिग भी हिरासत में श्रद्धालु परिवार से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर जाने से पहले फूल-प्रसाद नहीं लेने पर बुधवार सुबह श्रद्धालु परिवार के साथ मारपीट करने वाले दुकानदार और उसके नाबालिग साथी को कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी का पुलिस दोपहर में जुलूस निकाला और कोर्ट में पेश किया। दिल्ली के मुबारकपुर स्थित शेरसिंह बाजार कोटला से योगेश पिता ओमप्रकाश साहू अपनी गर्भवती पत्नी नेहा कुमारी और परिवार के चार सदस्य आशादेवी, अंकिता, अंजली और आरव के साथ बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। सुबह मंदिर जाते समय भारत माता मंदिर के…

Read More

कैमरों की मदद से पुलिस ने लगाया पता, रिमांड पर 2 आरोपी काम छोड़ चुके कर्मचारी ने चुराई थी जेसीबी

उज्जैन। हाइवे निर्माण में लगी जेसीबी चोरी का मामला सामने आने पर पुलिस ने आसपास क्षेत्र में लगे कैमरों के फुटेज देखे और 2 दिनों में चोरी करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश निर्माण कंपनी प्रोजेक्ट का पूर्व कर्मचारी होना सामने आया। दोनों को रिमांड पर लिया गया है। खाचरौद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने बताया कि 31 अगस्त को हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाले लक्ष्मण सिसौदिया ने शिकायत दर्ज कराई कि कंचनखेड़ी फंटे के पास ग्रीफ फील्ड हाइवे का निर्माण कार्य चल रहा है।…

Read More

खाद्य सुरक्षा विभाग  शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण कर नमूना कार्यवाही

उज्जैन।खाद्य सुरक्षा विभाग  शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण कर नमूना कार्यवाही कर रहा  है। मिल्क रैपिड टेस्टिंग का अभियान भी शुरू किया गया है। उज्जैन जिले में भी इसकी शुरूआत कर दी गई है। इसके लिए मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी को रैपिड टेस्टिंग किट उपलब्ध कराई गई है। रैपिड किट की मदद से दूध की प्राथमिक जांच मौके पर ही तत्काल की जा सकती है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार किट में मौजूद विशेष पेपर को दूध के नमूनें में डुबोया जाता है। दूध में मौजूद मिलावट के अनुसार पेपर…

Read More