चाकूबाजी में घायल युवक की मौत:, 3 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। आजाद नगर में रविवार रात चाकूबाजी में घायल हुए एक युवक की सोमवार रात अरविंदो अस्पताल में मौत हो गई। बताया जाता है कि एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद आरोपियों ने उसे पैर में चाकू मार दिया था। आरोपी बचने के लिए थाने में खुद झूठी कहानी बनाकर पहुंचे थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा।टीआई लोकेश भदौरिया के मुताबिक, चाकूबाजी में घायल शिवांश उर्फ शिवा, पुत्र संजय बनोडिया की सोमवार रात मौत हो गई। शिवांश को रविवार सुमित, पुत्र राजेश राठौर;…

Read More

क्रिकेट खेलने की बात पर 2 पक्षों में मारपीट:शिकायत पर प्रकरण दर्ज

उज्जैन। खाचरौद के शासकीय माडल स्कूल परिसर में क्रिकेट खेलने की बात पर 2 पक्षो में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और मामला पुलिस थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार चौकी जुर्नादा में रहने वाले विनय पिता राकेश बोडाना ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान उसके साथ मुराद अली ने मारपीट की है। वहीं मुराद पिता युसुफ अली निवासी उपजेल खाचरौद का कहना था कि उसने परिसर में क्रिकेट खेलने से मना किया तो विनय और…

Read More

सरगना की तलाश में पश्चिम बंगाल गई जीआरपी

उज्जैन। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों के साथ चैन स्नेचिंग करने वाली पश्चिमी बंगाल की 6 सदस्यों की गैंग को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था। गैंग के पांच सदस्यों को रिमांड पर लिया गया है। वहीं गैंग के सरगना की तलाश में एक टीम पश्चिम बंगाल रवाना की गई है। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि विगत तीन से चार माह में रेलवे स्टेशन उज्जैन और चलती ट्रेनों में महिला यात्रियों के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र झपटकर चोरी करने की…

Read More

उज्जैन ईओडब्ल्यू की मंदसौर में ट्रेप कार्रवाई -रिश्वत लेने शिकंजे में आये सरपंच दंपति

उज्जैन। नक्शे के अनुरूप निर्माण अनुमति का प्रमाण पत्र देने के एवज में सरपंच दंपति रिश्वत की मांग कर रहे थे। ग्रामीण ने ईओडब्ल्यू को शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को उज्जैन से मंदसौर पहुंची ईओडब्ल्यू की टीम ने सरपंच दंपति को साढ़े तीन हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। ईओडब्ल्यू की टीम ने बताया कि मंदसौर की सीतामऊ तहसील के ग्राम मुवाला में रहने वाले विक्रम पिता तखतसिंह ने उज्जैन कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत दलौदा में उसने एक भुखंड क्रय किया था। जिसका नामांतरण हो…

Read More

डॉक्टर और कर्मचारी के साथ 3.10 लाख की धोखाधड़ी साइबर ठगों ने फिर 2 खातों से किया ट्रांजेक्शन

उज्जैन। आॅनलाइन साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे है। एक बार फिर डॉक्टर और कर्मचारी के साथ 3.10 लाख की धोखाधड़ी होने के मामले 2 थाना पुलिस ने दर्ज किये है। पहला मामला चेरिटेबल अस्पताल में पदस्थ डॉ. संतोष दुबे के साथ हुआ था। जीवाजीगंज थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने बताया कि डॉ. दुबे ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होने अपना सैलरी अकाउंट चैक किया था, उस दौरान ना तो किसी को ओटीपी बताया, ना ही किसी को जानकारी दी। उसके बाद भी उनके खाते से 3 से…

Read More

नाराज गुट एकत्रित होकर शहर काजी खलिकुर्रेहमान का घर घेरा, मिर्जा वाडी में पथराव किया सहमति से मस्जिद का हिस्सा हटाने के दौरान एक पक्ष विरोध में उतरा -पथराव करने वालों को पुलिस ने हल्काबल प्रयोग,आंसू गैस छोड खदेडा,निरीक्षक घायल

  उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियों के तहत प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में सोमवार सुबह समाज का एक धडा शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने का काम आपसी सहमति से कर रहा था। इसके उपरांत एक पक्ष विरोध में उतर आया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पर टंकी चौक के पास जूटी भीड ने पथराव कर दिया। पथराव में क्राईम ब्रांच निरीक्षक पुष्पा पांचाल को हाथ में चोंट लगी है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए आंसु गैस के गोले छोड कर स्थिति को नियंत्रित किया है। भीड के एक…

Read More

सुपारी किलिंग के आरोपी शाद कीसुप्रीम कोर्ट ने  जमानत रद्द की : समाजसेवी अरोरा पर हुआ था कातिलाना हमला

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सनसनी फैला देने वाले बहुचर्चित फायरिंग और ‘सुपारी किलिंग’  के मामले में देश सर्वोच्च न्यायालय ने  कड़ा फैसला सुनाया है। समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पर हुए कातिलाना हमले और अंधाधुंध फायरिंग के मुख्य आरोपी शाद उर्फ शाहिद मंसूरी की जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने पूरी तरह से खारिज करते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने आरोपी को तुरंत सरेंडर करने का आदेश दिया है।  4 फरवरी 2024:की इस घटना मे , जब नीमच केंट थाना…

Read More

नेपानगर प्राथमिक उपभोक्ता भंडार की आमसभा में हंगामा, अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप

नेपानगर। नेपानगर प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार की वार्षिक आमसभा में अंशधारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सभा के दौरान जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई, जिसके बाद सभा को बीच में ही भंग करना पड़ा।अंशधारी सौजन्य तिवारी सहित अन्य अंशधारियों ने बताया कि यह संस्था नेपा मिल्स के मजदूरों द्वारा बनाई गई है और इसके सभी अंशधारी नेपा मिल के वर्तमान और सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। आरोप है कि कुछ वर्षों से संस्था के संचालक पद पर बिरजू लाल जैन को बैठाया गया है, जिन्होंने मनमानी करते हुए संस्था को लाभ से घाटे में…

Read More

पॉलिथीन पर शिकंजा, समझाइश के बाद दी हिदायत बस स्टैंड से मोट्टाका चौराहे तक नगर पालिका ने की जांच

सनावद। शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका ने अभियान को गति दी है। सोमवार को नपा के अमले ने बस स्टैंड से मोट्टाकाका चौराहे तक दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान दुकानदारों को पॉलिथीन के उपयोग और बिक्री से बचने की हिदायत दी गई।अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि ग्राहकों को सामान देने के लिए पॉलिथीन के बजाय कपड़े, जूट या अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों का इस्तेमाल करें। टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और नियमों की जानकारी देते हुए व्यापारियों से अभियान में…

Read More

कृष्ण कुंज कॉलोनी रहवासियों ने कॉलोनी मे स्ट्रीट लाइट गार्डन सौंदर्यरीकरण की मांग पर दिया सीएमओ को आवेदन

तराना।नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित कृष्ण कुंज विहार कॉलोनी में प्रवासियों गार्डन में पसरी और व्यवस्थाओं के कारण परेशान है इस समस्या के चलते सोमवार को द्वारा नगर परिषद सीएमओ वीरेंद्र मेहता को आवेदन सोपा है।आवेदन में बताया कि कॉलोनी में स्थित गार्डन की वर्तमान स्थिति में अच्छी नहीं है। गार्डन में  कुछ आवश्यक कार्य करवाने की आवश्यकता है। गार्डन का उपयोग कॉलोनी के बच्चों, बुजुर्गों एवं समस्त रहवासियों द्वारा किया जाता है।गार्डन की दीवार की मरम्मत, दीवारों पर रंग-रोगन,. गार्डन की साफ-सफाई एवं नियमित रख-रखाव गार्डन में पर्याप्त…

Read More