सरकार किसानों के साथ, हर एक किसान के गेहूं की होगी खरीदी- जैन

सारंगपुर। प्रदेश के किसानों का हर तरह से कल्याण हमारी प्रतिबद्धता है। हमारी सरकार हर घडी किसानों के साथ है। हर एक किसान से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जाएगी, जो अब प्रारंभ किया जा रहा है। उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले सभी किसानों का गेहूं खरीदा जायेगा। उपार्जन प्रक्रिया में पहले छोटे किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। इसके बाद मध्यम एवं बड़े किसानों के गेहूं की खरीदी की जाएगी। स्लॉट बुकिंग वाले सभी किसानों का गेहूं चरणबद्ध रूप से खरीदा जाएगा। उक्त उद््गार गौतम बुद्ध…

Read More

पत्नी कीसंदिग्धमौत का खुलासा…पति था हत्यारा:आत्महत्या दिखाने की कोशिश ;PM रिपोर्टमें पुष्टि

उज्जैन।उज्जैन में 15 मार्च को न्यू अशोक नगर निवासी 31 वर्षीय निर्मला वर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का खुलासा हुआ। 23 दिन बाद आई रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने पति मायापुरी को गिरफ्तार किया है। बाथरूम में फंदे पर लटका मिला था शव-महिला का शव घर के बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। पति ने पुलिस को बताया था कि पत्नी ने नाराज होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया…

Read More

जॉइंट रेस्क्यू की 2 कोशिशें नाकाम: बड़नगर में सुरंग खोद रही NDRF टीम, बोरवेल में डाली रस्सी;

 उज्जैन। दो साल के भागीरथ देवासी को बोरवेल से निकालने की दो कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं। रेस्क्यू टीम को उसके हाथों में रोप रिंग पहनाकर बाहर निकालने में सफलता नहीं मिल पाई है। एक बार फिर समानांतर सुरंग बनाई जा रही है। वहीं, बोरिंग में दो अलग-अलग स्तर पर पाइप और रस्सी डालकर उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।भागीरथ उज्जैन से करीब 75 किलोमीटर दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसा है। रेस्क्यू टीम को उसकी नई लोकेशन 45 फीट की…

Read More

महिला आरक्षक ने किया सुसाइड का प्रयास: फ्लैट में फंदे पर लटकी मिली; हालत गंभीर,

इंदौर। फर्स्ट बटालियन में रहने वाली एक महिला आरक्षक ने गुरुवार को आत्महत्या की कोशिश की। महिला अपने फ्लैट में फंदे पर लटकी मिली। रात में परिजन ने उसे देखा तो नीचे उतारकर निजी अस्पताल ले गए। फिलहाल महिला पुलिसकर्मी आईसीयू में भर्ती है और बयान देने की स्थिति में नहीं है।सदर बाजार पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम रूचि, पति पंकज है। वह अपने पति के साथ फर्स्ट बटालियन में रहती है। सदर बाजार पुलिस को रात करीब 11 बजे गोकुलदास अस्पताल से सूचना मिली। हालांकि रूचि अभी बयान…

Read More

सीडीआर बेचने के शक में पुलिसकर्मियों से पूछताछ:डिटेक्टिव एजेंसी से कनेक्शन, ATS कर रही जांच

इंदौर।इंदौर में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) बेचने के संदेह में एटीएस ने क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। दोनों को नोटिस देकर बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है, हालांकि आगे भी जरूरत पड़ने पर मुख्यालय बुलाया जा सकता है।जानकारी के मुताबिक एक डिटेक्टिव एजेंसी संचालक की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध नंबर सामने आए। इसी कड़ी में एटीएस को पता चला कि एएसआई राम और सिपाही रविंद्र का एजेंसी से संपर्क रहा है।नोटिस के बाद पहुंची ATS की टीम-सूत्रों के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों…

Read More

ग्राम झलारिया में हादसा, बाहर निकालने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन, बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, खुदाई में चट्टान बनी परेशानी

उज्जैन। ग्राम झलारिया में गुरूवार शाम बड़ा हादसा हो गया।  3 साल का मासूम खुले बोरवेल में गिर गया। घटनाक्रम सामने आते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। मासूम को बाहर निकालने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। आधी रात पास खुदाई के चलते जमीन में चट्टान आने से परेशानी बढ़ गई, आज सुबह मासूम के जीवित होने की संभावना भी लगभग समाप्त हो चुकी थी। बड़नगर तहसील के ग्राम झलारिया से देर शाम 7.30 से 8 बजे के लगभग खबर आई कि खेलते समय पलदूना…

Read More

रुबीना बोलीं- कांग्रेस भाड़ में जाए, एआईएमआईएम का न्योता आया

विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ूंगी, कांग्रेस-बीजेपी को हरा सकती हूं ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर शुरू हुआ विवाद धर्म बनाम राष्ट्रवाद के साथ ही अब राजनीतिक रूप ले चुका है। बीजेपी-कांग्रेस के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) भी इस मुद्दे को लेकर मैदान में कूद गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि रुबीना खान हमारे संपर्क में हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं से…

Read More

अस्पतालों में मरीजों को दी जा रही हैं अमानक दवाएं   ….!

Dainik Awantika Site Icon New

जांच रिपोर्ट जब तक आती है, तब तक मरीजों में दवाएं बंट जाती हैं उज्जैन। उज्जैन जिले सहित पूरे प्रदेश में जहां एक तरफ सरकारी अस्पतालों को हाईटेक बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों में मरीजों को अमानक दवाएं दी जा रही हैं। आलम यह है कि सरकारी अस्पतालों में पहुंचने वाली दवाओं की जांच रिपोर्ट जब तक आती है, तब तक मरीजों में दवाएं बंट जाती हैं। कई बार स्थिति यह सामने आई है कि कोई दवा अमानक निकली है, उससे पहले मरीज उसका सेवन कर चुके…

Read More

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फायरिंगऔर फिरौती मामले में 2 गिरफ्तार:

उज्जैन।खरगोन में व्यापारी दिलीप राठौड़ पर फायरिंग और 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने उज्जैन से बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिदपुर और घट्टिया क्षेत्र से आरोपियों को पकड़कर मामले में अब तक कुल 12 गिरफ्तारियां की हैं।खरगोन पुलिस ने महिदपुर रोड स्थित गायत्री नगर निवासी विष्णु मालवीय और घट्टिया क्षेत्र के बिछड़ौद निवासी संदीप प्रजापति को गिरफ्तार किया है। दोनों पर फरार आरोपी को पनाह देने और शूटर से मिलवाने में भूमिका निभाने का आरोप है।3 अप्रैल को पकड़े…

Read More

वेदविद्या प्रतिष्ठान सचिव की नियुक्ति पर हाईकोर्ट का नोटिस:, जवाब के लिए 6 सप्ताह का समय

उज्जैन।महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान में छड़ी से छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रतिष्ठान के सचिव विरूपाक्ष जड्डीपाल की नियुक्ति को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर बेंच ने अहम आदेश जारी करते हुए महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, सचिव विरूपाक्ष जड्डीपाल सहित अन्य के खिलाफ नोटिस जारी कर छह सप्ताह में जवाब मांगा है।उच्च न्यायालय ने वेद शिक्षक स्वप्निल पाठक द्वारा दायर रिट याचिका में सचिव जड्डीपाल की नियुक्ति…

Read More