ब्रह्मास्त्र उज्जैन हाल ही में रिलीज फिल्म धुरंधर की अभिनेत्री सारा अर्जुन शनिवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उनके साथ पिता राज अर्जुन और मां सान्या भी मौजूद थीं। सारा ने नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सारा अर्जुन पहली बार महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं। सुबह करीब 4 बजे उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और करीब दो घंटे तक आरती में शामिल रहीं। इस दौरान उन्होंने जय महाकाल के जयकारे लगाए और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। आरती के बाद सारा ने…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
इंदौर के आरती भोजनालय में लगी आग
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के देवास नाका क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे महिंद्रा शोरूम के सामने स्थित आरती भोजनालय में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आग बुझ गई है। कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग तेजी से फैलती नजर आई, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई…
Read More12 नामजद सहित 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज:; पूर्व MLA ने कहा, लड़ाई जारी रहेगी
शाजापुर।शाजापुर में गुरुवार को कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने देर रात 12 नामजद सहित 150 से अधिक अज्ञात कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह मामला लालघाटी थाने में थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे की शिकायत पर दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में एसपी ने टीआई को जवाब देने की बात कही है, तो वहीं कांग्रेस नेता आगे भी उग्र होने की बात कर रहे हैं।एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने कांग्रेस के आंदोलन को देखते हुए 5 निरीक्षक, 4 उप…
Read More22 घंटे बाद बोरवेल से भागीरथ को निकाला, मौत:; NDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू
उज्जैन। बड़नगर में 2 साल के भागीरथ देवासी की 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसने से मौत हो गई। करीब 22 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDRF-NDRF की टीम ने लोहे की छड़, रस्सी और बोरवेल की मोटर निकालने वाली मशीन की मदद से शव को बाहर निकाला। SP प्रदीप मिश्रा ने बताया- झालरिया गांव से बच्चे के शव को बड़नगर के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। हमारी टीम भी वहीं जा रही है। जिसकी-जिसकी लापरवाही सामने आएगी, जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं SP ने…
Read Moreपुस्तक मेले में उमड़ी भीड़, किफ ायती दरों पर मिली किताबें व गणवेश
शुजालपुर। जनपद शिक्षा केंद्र शुजालपुर द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शुजालपुर मंडी में गुरुवार को पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। मेले में पालकों और स्कूल संचालकों की अच्छी खासी भागीदारी रही, जहां किफ ायती दरों पर पुस्तकें और गणवेश उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार किरण धाकड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि एसडीओपी निमेष देशमुख रहे। इस दौरान विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र गोखले सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य मंचासीन रहे। मेले में 17 स्थानीय दुकानदारों ने स्टॉल लगाए, जहां पालकों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री रियायती…
Read Moreसर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं और अभिभावकों को किया जागरूक
कानड़। नगर के नेताजी सुभाष पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में सर्वाइकल कैंसर ऌढश् टीकाकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, उपयोगिता और सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री कविता शर्मा ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टीका सुरक्षित है और इसके कोई गंभीर…
Read Moreहाथी दरवाजा पर खड़े वाहनों पर पुलिस की चालानी कार्रवाई सुसनेर।थाना प्रभारी अक्षय बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हाथी दरवाजा क्षेत्र में सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुमार्ना लगाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, जिससे आवागमन में बाधा न हो।
Read Moreपुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित जनरल परेड, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
राजगढ़-ब्यावरा। पुलिस लाइन राजगढ़ में पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन एवं शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित रूप से परेड का आयोजन किया जा रहा। इसी क्रम में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी जनरल परेड आयोजित की गई। जनरल परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। निरीक्षण के समय पुलिस बल द्वारा अनुशासित, समन्वित एवं आकर्षक ढंग से मार्च पास्ट एवं विभिन्न परेड अभ्यासों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जो उनकी प्रशिक्षण क्षमता एवं…
Read Moreसरकार किसानों के साथ, हर एक किसान के गेहूं की होगी खरीदी- जैन
सारंगपुर। प्रदेश के किसानों का हर तरह से कल्याण हमारी प्रतिबद्धता है। हमारी सरकार हर घडी किसानों के साथ है। हर एक किसान से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जाएगी, जो अब प्रारंभ किया जा रहा है। उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले सभी किसानों का गेहूं खरीदा जायेगा। उपार्जन प्रक्रिया में पहले छोटे किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। इसके बाद मध्यम एवं बड़े किसानों के गेहूं की खरीदी की जाएगी। स्लॉट बुकिंग वाले सभी किसानों का गेहूं चरणबद्ध रूप से खरीदा जाएगा। उक्त उद््गार गौतम बुद्ध…
Read Moreपत्नी कीसंदिग्धमौत का खुलासा…पति था हत्यारा:आत्महत्या दिखाने की कोशिश ;PM रिपोर्टमें पुष्टि
उज्जैन।उज्जैन में 15 मार्च को न्यू अशोक नगर निवासी 31 वर्षीय निर्मला वर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का खुलासा हुआ। 23 दिन बाद आई रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने पति मायापुरी को गिरफ्तार किया है। बाथरूम में फंदे पर लटका मिला था शव-महिला का शव घर के बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। पति ने पुलिस को बताया था कि पत्नी ने नाराज होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया…
Read More