ऋणमुक्तेश्वर ब्रिज पर मिली कार, पत्नी ने दर्ज कराई गुशुदगी लापता ड्रायवर की तलाश में 2 दिनों से क्षिप्रा में सर्चिंग

उज्जैन। ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के पास क्षिप्रा नदी के ब्रिज पर मिली कार के बाद ड्रायवर के क्षिप्रा में कूदने की आशंका को देखते हुए 2 दिनों से एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग अभियान चला रही है। मंगलवार शाम तक ड्रायवर का कुछ पता नहीं चल पाया था। तिलकेश्वर कालोनी में रहने वाले ऋषभ सोलंकी ने सोमवार तड़के जीवाजीगंज थाना पुलिस को बताया कि उनकी कार पर मोहननगर में रहने वाला अनिल सोलंकी ड्रायवरी करता है। रविवार को उसे कहा था कि परिवार को बाहर जाना है। कार घर आकर छोड़ जाना।…

Read More

बेगमबाग में नीलकंठ द्वार के पास अवैध 16 मकानों,होटलों पर चला बुलडोजर

उज्जैन,। श्री महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में एक बार फिर से संयुक्त कार्रवाई के तहत मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में 16 अवैध भवनों पर प्रशासन के सहयोग से उज्जैन विकास प्राधिकरण,नगर निगम एवं पुलिस की टीम ने बुलडोजर चलाया है। यहां पर उज्जैन विकास प्राधिकरण के 45 आवासीय भूखंडों के नियम विरुद्ध 90 हिस्से कर व्यावसायिक निर्माण किए गए थे। पूर्व में 42 भवन तोडे जा चुके हैं। अब इस जगह पर ब्रिज निर्माण प्रस्तावित है। मंगलवार सुबह श्री महाकाल मंदिर के मुख्य नीलकण्ठ द्वार के पास से इस कार्रवाई को आधा दर्जन पोकलेन व बुलडोजर से कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। लोअर कोर्ट, हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।…

Read More

कभी स्थायी का मिला था सरकार के मुखिया से आश्वासन प्रदेश में बेसहारा हो गए 9300 जनसेवा मित्र -विधानसभा तक में गूंजा मामला लेकिन फिर भी नहीं मिला आसरा

  भोपाल। प्रदेश में शिवराज सरकार के समय नियुक्त किए गए 9300 जनसेवा मित्र बेसहारा बेरोजगार हैं। कभी इन्हें स्थायी का आश्वासन सरकार के मुखिया ने दिया था। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त किए गए 9300 जन सेवा मित्रों की नियुक्ति व उनकी सेवाएं समाप्त करने संबंधी मामला विधानसभा में गूंजा था। इसके बाद भी भाजपा की सरकार से इन्हें आसरा नहीं मिल सका है।शिवराज सरकार ने किया था स्थायी करने का वादातत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन 9300 जन सेवा मित्रों को स्थायी नौकरी देने का आश्वासन दिया था।…

Read More

लोगों ने उपयोग से अधिक पेट्रोल –डीजल भरवाया वाहनों में एक अफवाह से पेट्रोल पंपों पर लगी बेहिसाब भीड -जिसे देखो फूल टेंक पेट्रोल –डीजल की मांग करते दिखा

  उज्जैन। शहरी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को आकस्मिक रूप से पेट्रोल एवं डीजल की मांग बेहिसाब बढ गई। वाहन चालक अपने कामों को छोडकर पेट्रोल पंपों पर ऐसे पहुंचे जैसे आगे मिलेगा ही नहीं। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार लग गई। यहां तक की संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को व्यवस्था के लिए लगना पडा। कुछ क्षेत्रों में पुलिस ने अफवाह पर ध्यान न देने की उद्घोषणा भी की है। जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा ने साफ कहा हमारे पास भरपूर पेट्रोल –डीजल उपलब्ध है। अफवाहों पर ध्यान…

Read More

ोशहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद किया

  जीरापुर। शहीद दिवस के अवसर पर तिरंगा मित्र मंडल द्वारा चोपड़ा बाजार में शहीदों को नमन करते हुए भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और देश के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। देशभक्ति के माहौल के बीच भारत माता की आरती की गई, जिसमें सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग…

Read More

पाठशाला के बच्चों ने की धार्मिक यात्रा

बडनगर। राजेंद्र जयंत पाठशाला के बच्चों शिक्षकों एवं समिति के सदस्यों द्वारा प्रसिद्ध जैन तीर्थ अभ्युदयपुरम एवं हासमपुरा की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान बच्चों द्वारा प्रभु पूजा, आरती, अष्टप्रकारी पूजन की गई साथ ही पाठशाला के बच्चों द्वारा ही प्रभु आरती एवं अन्य बोलियां बढ़-चढ़ कर लेकर अपर्नी प्रभु भक्ति एवं समर्पण का परिचय दिया। इस यात्रा के दौरान बच्चों के गेम्स एवं धार्मिक प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसमें सभी बच्चों ने भाग लिया तथा विजेता बच्चों को समिति ने पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों ने धार्मिक यात्रा…

Read More

केवट समाज ने निकाला चल सामरोह निषादराज देव की जयंती मनाई

शुजालपुर। सिटी क्षेत्र में सोमवार को मांझी केवट समाज शुजालपुर ने अपने आराध्य देव निषादराज की जयंती उत्साह के साथ मनाई। जयंती अवसर पर समाजजनों ने जमधड़ नदी के किनारे स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर से दोपहर को चल समारोह निकाला। जिसमें भगवान निषादराज की झांकी को आकर्षक रूप से सजाकर पालकी में विराजित किया गया। यह चल समारोह बस स्टेंड सिटी,महांकाली मंदिर चौराहा, बडा बाजार, छोटा बाजार से गुजरा। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर चल समारोह में शामिल समाजजनों का अभिनंदन किया। चल समारोह उपरांत महाआरती व…

Read More

नेमा महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव

शुजालपुर। नेमा समाज की मातृशक्तियों द्वारा श्री राम जानकी धाम में पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ गणगौर उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भजनों की स्वर लहरियों के बीच ईसर गणगौर का विधि विधान से पूजन कर सुख समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। उत्सव के दौरान महिलाओं ने अपने पतियों के नाम पर पारंपरिक दोहे भी प्रस्तुत किए, जिससे माहौल भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया। इस अवसर पर सभी महिलाएं दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आईं, जिससे आयोजन की शोभा और भी…

Read More

कांग्रेस पदाधिकारियों ने किसानों एवं आम नागरिकों के हितों को लेकर सौपा ज्ञापन

ब्यावरा। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय राजगढ़ में भगवान सिंह बागड़ी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह पंवार एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ किसानों एवं आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सोसाइटियों द्वारा ऋण राशि जमा करने की तिथि बढ़ाने, सोयाबीन आॅयल के टैक्स फ्री आयात को रुकवाने, किसानों की गेहूं की फसल को लागत के हिसाब से 4000 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदने, बिजली विभाग द्वारा किसानों पर की जा रही मनमानी को रुकवाने, गैस सिलेंडर की उपलब्धता को सुनिश्चित करवाने के लिए…

Read More

कंठाल नदी की सांसों पर जलकुंभी का पहरा, हरी चादर में कैद जीवनदायिनी

सुसनेर। कुछ समय पूर्व नवीन बस स्टेंड के पास स्थिति तालाब के बाद अब टेरर आॅफ बंगाल कही जाने वाली जलकुंभी की चपेट में नगर की जीवनदायनी कंठाल नदी चपेट में है।अब यह जलकुभी सुसनेर एवं सोयतकलां की प्यास बुझाने वाला कीटखेंडी डेम की और बढ़ रही जिससे आगामी ग्रीष्मकाल में दोनो नगर को गंभीर पेयजल संकट झेलना पड सकता है। नदी के बड़े हिस्से में फैली इस खरपतवार के कारण पानी का प्रवाह थम गया है और जल स्तर में भी गिरावट देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों के…

Read More