उज्जैन।जिले के राघवी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ब्राह्मणखेड़ा में गुरुवार को खेत में महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत के किनारे दोनों शव करीब 100 मीटर की दूरी पर पड़े मिले। ग्रामीणों ने खेत में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद राघवी थाना प्रभारी वीरेंद्र बंदेवार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान ग्राम बैलाखेड़ा के निवासी के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच लंबे…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
चलती I-20 कार में आग:लगने से फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी; दमकल ने पाया काबू
इंदौर।भंवरकुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर चलती कार I20 में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना अटल बिहारी कॉलेज के पास स्थित फ्लाईओवर की है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने के दौरान कुछ समय के लिए फ्लाईओवर के एक हिस्से का यातायात रोकना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार घटना करीब दोपहर 12:30 बजे की है। एक कार फ्लाईओवर से गुजर रही थी, तभी अचानक उसके बोनट से धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर चालक कार रोककर खुद बाहर निकल गया।प्रत्यक्षदर्शियों…
Read Moreविद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए चला अभियान: स्कूल बसों की जांच: सुरक्षा मानकों का किया परीक्षण
उज्जैन। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही यातायात पुलिस ने स्कूल बसों और छात्र परिवहन वाहनों की जांच शुरू कर दी।विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार और गुरुवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।अभियान के तहत ट्रैफिक डीएसपी विक्रम कनपुरिया, डीएसपी दिलीप परिहार और यातायात थाना प्रभारी सूबेदार इंद्रपाल सिंह ने करीब 70 स्कूल बसों का निरीक्षण किया।मोहन नगर चौराहे पर हुई वाहनों की चेकिंग-ट्रैफिक डीएसपी दिलीप परिहार ने बताया कि नए सत्र के पहले दिन मोहन नगर चौराहे पर स्कूल वाहनों की विशेष…
Read Moreरणथंभौर एक्सप्रेस से निकला धुआं:रतलाम में यात्री ट्रैक पर कूदे, 10 मिनट बाद दूसरी ट्रेन आई
उज्जैन।रतलाम के आलोट स्थित लूणी-रीछा स्टेशन के पास गुरुवार (18 जून) सुबह पौने 10 बजे के आसपास रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से अचानक धुआं निकलने लगा। ट्रेन इंदौर से जोधपुर जा रही थी।स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही आग लगने की आशंका से यात्री दहशत में आ गए और सामान लेकर पटरियों पर कूद पड़े। घटना का वीडियो भी सामने आया है। रेलवे कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर से स्थिति पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार, लूणी-रीछा स्टेशन पर रणथंभौर एक्सप्रेस का आधिकारिक स्टॉपेज नहीं है। अचानक सिग्नल रेड होने…
Read Moreनिर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर गंभीर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक अपने दोस्त से मिलने गया था, तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश गिरने का प्रतीत हो रहा है।बाणगंगा पुलिस के अनुसार नंदबाग कॉलोनी निवासी रवि गुर्जर (35) पुत्र प्रेमलाल गुर्जर की गुरुवार सुबह एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रवि को कुछ दिन पहले…
Read Moreमेकअप आर्टिस्ट ने युवक पर लगाया झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप: मामला दर्ज
इंदौर।र के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक मेकअप आर्टिस्ट ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, आर्थिक धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रतलाम निवासी तौकीर अली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि रतलाम आने-जाने के दौरान उसकी तौकीर से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और आरोपी इंदौर आकर उससे मिलने…
Read Moreबैंक से रिटायर्ड बुजुर्ग से ठगी: पेंशनर्स ऐप डाउनलोड किया, 6.66 लाख रुपए गंवाए
इंदौर। साइबर ठगी का एक मामला सामने आया हैजहां तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ बैंक ऑफ इंडिया के पेंशनर्स ऐप के नाम पर 6 लाख 66 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई।पुलिस के अनुसार, रेसकोर्स रोड स्थित सिल्वर स्टड अपार्टमेंट निवासी सत्यनारायण सराफ (80) बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर्ड हैं। उन्होंने मंगलवार को अपनी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी 2026 को वह फेसबुक चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें बैंक ऑफ इंडिया के पेंशनर्स ऐप का विज्ञापन दिखाई दिया, जिसे उन्होंने अपने मोबाइल…
Read Moreसूदखोर महिला पर FIR दर्ज:50 हजार कर्ज के3.5 लाख वसूले,फिर भी बना रही थी दबाव
इंदौर।बाणगंगा क्षेत्र में सूदखोरी और प्रताड़ना से जुड़े एक आत्महत्या मामले में पुलिस ने महिला सूदखोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि महिला द्वारा लगातार रुपए की मांग और मानसिक दबाव बनाए जाने से परेशान होकर एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।पुलिस के मुताबिक नंदबाग निवासी राजेश साहू पुत्र छगनलाल साहू ने 13 मार्च को जहर खा लिया था। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान परिजनों…
Read Moreमहामंडलेश्वर ज्ञानदास की कार पर पथराव:चार युवकों ने रोकी कार, नहीं रुकी तो बरसाए पत्थर
उज्जैन।उज्जैन में श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की कार पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। घटना में महामंडलेश्वर बाल-बाल बच गए, हालांकि उनकी कार के कांच टूट गए। मामले की शिकायत महाकाल थाने में दर्ज कराई गई है। ऐसे में अब पुलिस जांच में जुटी है।कार नहीं रोकने पर किया पथराव-जानकारी के अनुसार सदावल रोड स्थित आश्रम में रहने वाले महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे अपनी स्कॉर्पियो (एमपी-13 जेडडी-8717) से देवास से लौटकर सदावल आश्रम जा रहे…
Read Moreमंदिर मेंमुस्लिम युवक को आधार कार्ड देखकर पीटा; पुणे से हिंदू युवती के साथ आया था
उज्जैन।उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती की कतार में लगे एक मुस्लिम युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित निकाला। घटना 16 और 17 जून की दरमियानी रात 2 बजे हरसिद्धि चौराहे की है।पुलिस के अनुसार, पिंपरी (पुणे) का रहने वाला 26 वर्षीय सरफराज शेख एक हिंदू युवती के साथ उज्जैन दर्शन के लिए आया था। रात करीब 2 बजे दोनों महाकाल मंदिर की चलित भस्मारती में शामिल होने के लिए कतार में…
Read More