खुले चैम्बर में युवक का पैर फंसा: नगर निगम टीम ने सरिया काटकर निकाला बाहर

इंदौर। वर्ल्ड कप चौराहा के पास शनिवार सुबह खुले और असुरक्षित चेंबर की वजह से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक युवक का पैर अचानक चेंबर के भीतर फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का पैर चेंबर के अंदर लगे लोहे के सरियों में बुरी तरह फंस गया था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके…

Read More

प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में आग: क्षेत्र खाली कराया, 7 घंटे से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहीं

इंदौर। धार रोड स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री डीयू ड्रॉप एरिगेशन में शनिवार सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसका काला धुआं और गुब्बार कई किलोमीटर दूर से देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। पोकलेन मशीन और फायर फाइटिंग रोबोट मंगाया गया। उधर, सांवेर रोड एफ सेक्टर स्थिति रुई के कतरन के गोदाम में आग लगी है।बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल…

Read More

भोजशाला फैसले के बाद नई कानूनी जंग की तैयारी, मुस्लिम पक्ष बोला- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

242 पन्नों के फैसले का होगा परीक्षण ब्रह्मास्त्र इंदौर चर्चित धार के भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा हिंदू पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बाद अब इस कानूनी लड़ाई का अगला पड़ाव सुप्रीम कोर्ट बनने जा रहा है। मुस्लिम पक्ष और जैन समाज से जुड़े पक्षकारों ने साफ संकेत दिए हैं कि वे हाई कोर्ट के 242 पन्नों के विस्तृत फैसले का गहन अध्ययन करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। हाई कोर्ट ने हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका स्वीकार करते हुए…

Read More

भगवान महाकाल के दरबार में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

ब्रह्मास्त्र उज्जैन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित अन्य खिलाड़ियों ने तड़के भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। जानकारी के अनुसार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्य तड़के करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ कोच भी शामिल हुए। कप्तान हरमनप्रीत के साथ प्रवीण शर्मा, अमोल मुजुमदार, अरुंधति, शेर सिंह, अनिरुद्ध, भारती, साल्वी, श्रेयंका, रेणुका, राखी, धनंजय, नंदिनी, सचिन,…

Read More

मक्सी शाजापुर के बीच बड़ा हादसा : बस में लगी आग,  जिंदा जला 4 साल का मासूम

– नेशनल हाईवे पर हुई घटना, 35 यात्री थे सवार उज्जैन। रात में नेशनल हाईवे 52 मक्सी शाजापुर के बीच बड़ा हादसा हो गया एसी बस में लगी आग में 4 साल का मासूम जल कर मौत की आगोश में समा गया। यात्रियों को कांच खोलकर बाहर निकाल लिया गया था। तराना थाना उपनिरीक्षक हरिराम अंगोरिया ने बताया कि रात में इंदौर से ग्वालियर के लिए एसी वोल्वो बस रवाना हुई थी जो शाजापुर- मक्सी के बीच नेशनल हाईवे पर होटल जैन पथ के सामने पहुंची थी। बस का स्टॉपेज…

Read More

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को हिंदू मंदिर माना:अयोध्या केस को फैसले का आधार बनाया

इंदौर/धार।मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार की भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना है। शुक्रवार को दिए फैसले में हाईकोर्ट ने कहा- हमने पुरातात्विक और ऐतिहासिक तथ्यों, एएसआई की सर्वे रिपोर्ट पर विचार किया है। ASI एक्ट के प्रावधानों के साथ-साथ अयोध्या मामले को भी आधार माना। न्यूज वेबसाइट बार एंड बेंच के मुताबिक, हाईकोर्ट ने कहा-ऐतिहासिक और संरक्षित जगह देवी सरस्वती का मंदिर है। केंद्र सरकार और ASI यह फैसला लें कि भोजशाला मंदिर का मैनेजमेंट कैसा रहेगा। 1958 एक्ट के तहत इस प्रॉपर्टी का पूरा मैनेजमेंट ASI के हाथ में…

Read More

:आयुर्वेदिक डॉक्टर कर रहा था एलोपैथिक इलाज : क्लिनिक सील, :, 3 दिन पहले दी थी चेतावनी

उज्जैन।लक्ष्मी नगर स्थित आदिनाथ क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को सील कर दिया। विभागीय जांच में क्लिनिक में एलोपैथिक उपचार किए जाने की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई।दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लिनिक पहुंची और वहां से निकल रहे मरीजों को रोककर उनके पर्चों की जांच की। साथ ही आसपास की मेडिकल दुकानों से दवाओं की जानकारी भी जुटाई गई। जांच में सामने आया कि मरीजों को “आदिनाथ क्लिनिक, लक्ष्मी नगर” नाम के पर्चे दिए जा रहे थे और उन्हें एलोपैथिक दवाएं तथा बोतलें चढ़ाई…

Read More

अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग:देर रात मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान जलकर खाक

उज्जैन।उज्जैन के मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी इलाके में शुक्रवार तड़के अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते फैक्ट्री में रखा सामान जलने लगा।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना में लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आई है।जानकारी के मुताबिक मक्सी रोड उद्योगपुरी स्थित अगरबत्ती निर्माण की एचपी ग्राइंडर…

Read More

बेटे -पत्नी पर चाकू से हमला:घरेलू विवाद में पिता बना हमलावर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

इंदौर।खजराना  में गुरुवार सुबह घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय साजिद खान पर उसके पिता जाहिद ने चाकू से हमला किया। बीच-बचाव करने आई पत्नी शमा को भी आरोपी ने घायल कर दिया।परिचितों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से साजिद और उसके पिता…

Read More

देर रात ताले तोड़ने पहुंचे बदमाश:CCTV में कैद हुई वारदात शोर मचाया तो गाड़ियां गिराकर भागे

इंदौर। सराफा  में सोमवार देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। तीन से ज्यादा बदमाश धान गली में पहुंचे और यहां चोरी की वारदात को अंजाम देने के साथ कई दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश की। बदमाशों की पूरी करतूत इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।जानकारी के मुताबिक बदमाश देर रात धान गली पहुंचे थे। यहां से उन्होंने गैस भट्टी समेत अन्य सामान चोरी कर…

Read More