इंदौर पुलिस ने सात घंटे में अगवा बच्चों को ढूंढा, फोन कर 15 लाख की फिरौती मांगी थी, पति-पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर पुलिस ने तिरुपति गार्डन से अगवा दोनों बच्चों को गुरुवार देर रात करीब दो बजे सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले में एक दंपती, एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। युवक-युवती आपस में भाई-बहन हैं। नैतिक सोनकर (9) और सम्राट (11) गुरुवार शाम करीब 7 बजे लापता हो गए थे। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक नाबालिग लड़की उन्हें अपने साथ ले जाते हुए दिखी थी। बच्चों के दादा पूनमचंद जयदेव ने पुलिस को बताया था कि एक महिला ने वीडियो कॉल के…

Read More

जो जानबूझकर पीएनजी कनेक्शन नहीं लेंगे  उनकी  बाधित हो सकती है  एलपीजी सप्लाई

उज्जैन।  सरकार ने एलपीजी संकट से निपटने और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। जिन इलाकों में पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो गया है, वहां पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने तय किया है कि कंपनियों को निश्चित अवधि में कनेक्शन उपलब्ध कराना होगा। जो जानबूझ कर पीएनजी कनेक्शन नहीं लेंगे, उनकी एलपीजी सप्लाई बाधित हो सकती है। सरकार ने साफ किया है कि जो उपभोक्ता कनेक्शन नहीं लेते उन्हें जून माह के बाद गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।…

Read More

झांसा देकर नाबालिग का शोषण करने वाला गिरफ्तार, भागा बदमाश

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग को शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले आरोपी अमन पिता मनोज भावसार को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। एसआई मनोहर बडोदिया ने बताया कि नाबालिग ने एक दिन पहले मामले की शिकायत दर्ज कराई थी और बताया था कि चार-पांच माह पहले पहचान हुई थी। अमन ने शादी का झांसा दिया और होटल में ले जाकर गलत काम किया, यहीं नहीं उसने कार में भी उसका शोषण किया। एसआई बडोदिया के अनुसार युवक के गिरफ्त में आने पर उसका…

Read More

ईओडब्ल्यू की जांच में खुलासा, 40 पर केस दर्ज फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से हड़पी 8 करोड़ की बीमा पॉलिसी

उज्जैन। मृतक व्यक्तियों को जीवित बताकर बीमा पॉलिसी प्राप्त करने और बाद में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर इंश्योरेंशन कंपनी को 8 करोड़ की क्षति पहुंचाने का बड़ा मामला सामने आने पर ईओडब्ल्यू ने गुरूवार को 40 से अधिक लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। मामला उज्जैन और मंदसौर से जुड़ा होना सामने आया है। सितम्बर 2025 में आईसीआईसीआई प्रूडेंसियल लाईफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा भोपाल ईओडब्ल्यू को शिकायत दर्ज कराई थी और बताया गया था कि जारी पॉलिसियों में बीमा एजेंटों,…

Read More

दुर्घटना में हुई थी युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया चक्काजाम

उज्जैन। इंदौररोड पर बुधवार-गुरूवार रात घायल हालत में मिले युवक को अस्पताल पहुंचाने पर उसकी मौत होना सामने आया था। सुबह पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और दोपहर में नानाखेड़ा थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। मामला दुर्घटना का होना सामने आया है। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के पंथपिपलाई में रात 12.30 बजे घायल हालत में बाइक सवार के पड़े होने की खबर पर डायल 112 पहुंची थी। घायल को चरक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत होना सामने आया। पुलिस ने उसके पास मिले दस्तावेजों से…

Read More

जिले में 12 बाल विवाह रूकवाए, एक मामले में सूचनाकर्ता को नाबालिग के परिवार ने अधमरा किया

  उज्जैन । उज्जैन जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए गठित उड़नदस्ता की मुस्तैदी से अप्रैल माह में जारी अभियान में 12 बाल विवाह होने के पूर्व ही, दोनों पक्षों को समझाइश देकर रोका गया है। ऐसे ही एक मामले में सूचना  देने वाले को नाबालिग के परिवार ने बाद में बुलाकर हमला कर दिया जिसमें उसे अधमरा किया गया है। नानाखेडा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने जिले के नागरिकों से बाल विवाह रोकथाम अभियान में मदद करने के लिए आगे आने…

Read More

ढाबा रोड से सत्यनारायण मंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर को झेलना पड़ा विरोध बिना सूचना जेसीबी चलाने का आरोप, अव्यवस्थित कार्य पर भड़के रहवासी, पार्षद ने भी उठाए सवाल

उज्जैन। गुरुवार को महापौर मुकेश टटवाल ढाबा रोड से सत्यनारायण मंदिर व दानी गेट तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्हें स्थानीय रहवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। निरीक्षण के दौरान एक रहवासी ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा बिना पूर्व सूचना उनके घर पर जेसीबी चला दी गई, जिससे उन्हें नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शिकायत करने पर भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। रहवासियों का आरोप है कि उन पर दबाव बनाकर मकान तुड़वाए गए, लेकिन अब…

Read More

भूमि अधिग्रहण में चार गुना मुआवजा पर आभार जताया भाकिसं का प्रदेश सरकार व प्रशासन को 5 दिनों का अल्टीमेटम -उपार्जन व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन *सैटेलाइट सर्वे को अमान्य कर स्लॉट बुकिंग में तेजी, सर्वर में सुधार व उपार्जन तारीख को तत्काल बढ़ाया जाये*

इंदौर/उज्जैन। भारतीय किसान संघ की प्रदेश टोली की बैठक के बाद संघ ने  प्रदेशभर में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जारी गेहूं उपार्जन की शासकीय अव्यवस्थाओं व किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर किसानों का सबसे बड़ा संगठन भारतीय किसान संघ ने नाराजगी जताई है। प्रदेश टोली ने प्रदेश सरकार व प्रशासन को 5 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए उपार्जन व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है।  किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने गुरूवार को इंदौर में प्रदेश टोली में…

Read More

इंदौर से जलगांव और दिल्ली के लिए नई उड़ान

ब्रह्मास्त्र इंदौर मध्य प्रदेश के हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल से हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार होने जा रहा है। एलायंस एयर आगामी 1 मई से इंदौर को सीधे जलगांव और दिल्ली से जोड़ने वाली एक नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इस नई उड़ान के शुरू होने से न केवल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन और धार्मिक यात्राओं के लिए भी यात्रियों को सुगम विकल्प प्राप्त होगा। एयरलाइन से जारी शेड्यूल के अनुसार, यह फ्लाइट सप्ताह में…

Read More

रसोई में इस्तेमाल होने वाला साधारण किचन स्पंज, अदृश्य प्रदूषण का स्रोत बनकर सामने आया

  उज्जैन। रसोई में इस्तेमाल होने वाला साधारण किचन स्पंज (माइक्रोप्लास्टिक ) अब एक अदृश्य प्रदूषण का स्रोत बनकर सामने आया है। बर्तन धोते समय स्पंज के घिसने से हर साल प्रति व्यक्ति कई ग्राम तक माइक्रोप्लास्टिक निकलता है, जो पानी के रास्ते नदियों, मिट्टी और भोजन श्रृंखला तक पहुंच रहा है। भोपाल के बड़ा तालाब और अन्य जल स्रोतों में माइक्रो और नैनो प्लास्टिक के कण बड़ी मात्रा में पाए गए हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सॉइल साइंस के अध्ययन में मप्र के विभिन्न स्थानों पर मृदा में भी माइक्रोप्लास्टिक…

Read More