उज्जैन साउथ की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नयनतारा और लीला ने रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। अभिनेत्रियों ने गर्भगृह की देहरी से भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ प्राप्त किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर पूजन भी किया, जिसे पुजारी आकाश गुरु और आदेश गुरु ने संपन्न कराया। दर्शन के बाद, श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने अभिनेत्री नयनतारा और लीला का सम्मान किया। उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
दक्षिण अफ्रीका से आने वाले हैं 8 और मेहमान गांधी सागर में और बढेगा चीतों का कुनबा -अभी यहां दो नर एक मादा चीता,दक्षिण अफ्रीका की टीम ने देखा धरातल
उज्जैन। उज्जैन संभाग के मंदसौर –नीमच जिले के गांधीसागर अभ्यारण्य में चीतों के कुनबे का विस्तार होने वाला है। अभी यहां दो नर एवं एक मादा चीता हैं। हाल ही में दो दिन पूर्व यहां दक्षिण अफ्रीका की टीम का भ्रमण हुआ है। टीम ने लौटने से पूर्व यहां की व्यवस्था को सराहा है।गौरतलब है कि भारत में चीता परियोजना के तहत 8 और चीते भारत आने वाले हैं। इसमें से अधिकांश के लिए गांधीसागर को ही देखा जा रहा है। साल 2022 में परियोजना के तहत चीते लाए गए…
Read Moreउज्जैन शहर की सड़कें सुधरी नहीं और हेल्मेट अनिवार्य
ब्रह्मास्त्र उज्जैन यातायात पुलिस ने सख्त रवैया अपना कर बाबा महाकाल की नगरी मे दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य तो कर दिया पर हैरत की बात ये है कि क्या शहर की सड़कें ऐसी हैं कि वाहन तेजी से दौड़ सकते हैं। शहर की सड़कों की हालत तो खस्ताहाल है। पर्यटक कहते हैं कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क है। बहुत हद तक ये सही भी है कि शहर मे चहुंओर गड्ढे मे सड़क हैं। टाटा ने उधेड़ रखी है सड़कें- स्मार्ट सिटी का तोहफा…
Read Moreगूगल मैप से नो-एंट्री में घुसी बारातियों की बस
इंदौर पुलिस ने बनाया 5 हजार रुपए का चालान, 24 घंटे में 21 गाड़ियों पर कार्रवाई ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में मंदसौर से आ रही बारातियों की बस गूगल मैप के भरोसे नो-एंट्री में घुस गई। इस पर पुलिस ने उसे रोक लिया और उस पर पांच हजार रुपए का चालान किया गया। बताया जा रहा है कि इससे वे आयोजन स्थल पर पहुंचने में कुछ देर भी हो गए। उधर, 7 नवंबर की सुबह से लेकर 8 नवंबर की सुबह तक पुलिस ने नो-एंट्री में घुसने वाले 21 भारी वाहनों…
Read Moreबीआरटीएस के 5 व रिंग रोड के 2 चौराहे बने चुनौती, होर्डिंग-डिवाइडर राह रोक रहे, तो कहीं लेफ्ट टर्न की समस्या
ब्रह्मास्त्र इंदौर बीआरटीएस हटाने की कवायद को सालभर हो चुका। रैलिंग हटना अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ है। इस सबके बीच कॉरिडोर के पांच चौराहे सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं। इन चौराहों पर कहीं होर्डिंग, कहीं डिवाइडर तो कहीं लेफ्ट टर्न की समस्या है। कहीं राइट-आॅफ-वे कम है। इसलिए हर दिन पीक आॅवर्स में ट्रैफिक जाम की दिक्कत आती है। ट्रैफिक पुलिस जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी इससे जुड़ी रिपोर्ट सौंप चुकी है। ल्ल रसोमा चौराहा : चारों लेफ्ट टर्न संकरे, वाहन निकलना मुश्किल-…
Read Moreएक बार फिर से पहले जैसी हो सकती है सरकारी दफ्तरों की व्यवस्था
5 दिन की जगह 6 दिन सरकारी कार्यालयों में शासकीय कार्य सम्पन्न होंगे उज्जैन। सरकारी दफ्तरों की व्यवस्था एक बार फिर से पहले जैसी हो सकती है। यानि कि सप्ताह में 5 दिन की जगह 6 दिन सरकारी कार्यालयों में शासकीय कार्य सम्पन्न होंगे। इसका प्रस्ताव लगभग तैयार हो चुका, जिस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुहर लगनी है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जा सकता है। जानकारों की मानें तो सरकार एक बार फिर से सरकारी दफ्तरों…
Read MoreDPS उज्जैन में IIMUN का आयोजन: शहर के युवा बने वैश्विक सोच और नेतृत्व के प्रतीक
DPS उज्जैन में IIMUN का आयोजन: शहर के युवा बने वैश्विक सोच और नेतृत्व के प्रतीक उज्जैन। DPS उज्जैन में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशंस (IIMUN) ने शहर के युवाओं को अपनी सोच, नेतृत्व और संवाद क्षमता दिखाने का बेहतरीन अवसर दिया। इस मंच पर छात्रों ने न केवल वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार रखे, बल्कि उन्होंने यह भी साबित किया कि उज्जैन का युवा वर्ग दुनिया के किसी भी मंच पर अपनी बात मजबूती से रख सकता है। दैनिक अवंतिका के लिए यह गौरव का विषय रहा कि…
Read Moreमहिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा आज सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं।
महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा आज सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। 📍Dainik Awantika उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और देश की खुशहाली व टीम की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा और महाकाल बाबा को विश्व कप प्राप्त करने पर धन्यवाद भी ज्ञापित करा दर्शन उपरांत मंदिर परिसर में मंदिर समिति के उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने दीप्ति शर्मा का स्वागत एवं सत्कार किया। महाकाल के दरबार में दीप्ति शर्मा के पहुंचने की खबर लगते ही श्रद्धालुओं…
Read Moreइंदौर एयरपोर्ट पर खुलेगा महाकाल मंदिर का स्थायी काउंटर
श्रद्धालुओं को दर्शन टिकट, भस्म आरती पास और यात्रा सुविधा की जानकारी मिल सकेगी ब्रह्मास्त्र इंदौर महाकालेश्वर मंदिर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक नई सुविधा शुरू होने जा रही है। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति का स्थायी काउंटर लगाया जाएगा। इस काउंटर पर श्रद्धालुओं को शीघ्र दर्शन टिकट, भस्म आरती पास, महाकाल लोक भ्रमण, निवास व्यवस्था और परिवहन संबंधी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, हाल ही में हुई एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक…
Read Moreअब संविदा कर्मचारियों को सरकारी नौकरी में आने के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी
उज्जैन। संविदा कर्मचारियों के लिए विभागों की ओर से की जाने वाली सीधी भर्ती में नियम बना दिए हैं। अब संविदा कर्मचारियों को सरकारी नौकरी में आने के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें भी 50 फीसदी से अधिक अंक आने पर ही उन्हें नियुक्ति होगी। सामान्य प्रशासन की ओर से तैयार किए गए इन नियमों के अनुसार, सभी विभाग अपने यहां तृतीय श्रेणी की भर्तियों में इसका पालन करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के 25 से ज्यादा विभागों में करीब 2.50 लाख संविदा कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन…
Read More