ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर परिवहन कार्यालय सर्वाधिक भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। यहां व्यवस्था नहीं, भ्रष्टाचार चलता है। सरकारी फीस भले ही 1074 रुपए हो, लेकिन लाइसेंस बनवाने के लिए जनता से 3 से 5 हजार रुपए तक की वसूली की जा रही है। कहने को सब कुछ आॅनलाइन है, लेकिन हकीकत में हर फाइल तब तक आगे नहीं बढ़ती, जब तक एजेंट को रिश्वत नहीं मिल जाती इसका इशारा अधिकारी को भी हो जाता है। आरटीओ दफ्तर अब क्लकों का साम्राज्य बन चुका है। सूत्रों के मुताबिक, क्लर्क गौतम…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
लैंड पुलिंग कानून के खिलाफ आक्रोशित किसान अब आर-पार की लड़ाई लडेंगे, कल से जमीन बचाने किसान ‘घेरा डालो डेरा डालो’ की शुरूआत करेंगे
कल से जमीन बचाने किसान ‘घेरा डालो डेरा डालो’ की शुरूआत करेंगे ब्रह्मास्त्र उज्जैन लैंड पुलिंग कानून को लेकर गुस्साया किसान मंगलवार से आर-पार की लडाई की शुरूआत करने जा रहा है। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में उज्जैन सहित मालवा प्रांत के 18 जिलों में इसे लेकर आक्रोश है। इसके चलते मंगलवार को उज्जैन के विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल पर घेरा डालो झ्रडेरा डालों का शंखनाद किया जा चुका है। इस दौरान किसान एवं सरकार आमने सामने होगी। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार द्वारा उद्योगों व शहरों के विकास के नाम…
Read Moreकर्मचारियों का रिकॉर्ड होगा डिजिटल, एक क्लिक पर पूरी जानकारी
उज्जैन। उज्जैन जिले सहित अब पूरे प्रदेश भर के सात लाख से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों का पूरा सेवा रिकॉर्ड अब ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इसके लिए सरकार इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (ई-एचआरएमएस) लागू कर रही है। यह सिस्टम कर्मचारियों से जुड़े सभी प्रकार के दस्तावेजों, सेवाकालीन सूचनाओं और व्यक्तिगत विवरणों को डिजिटाइज्ड रूप में सुरक्षित रखने का एक अत्याधुनिक माध्यम है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंत्रालय में सभी विभागों की स्थापना शाखा से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को पिछले दिनों प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें समझाया गया कि ई-एचआरएमएस क्या है,…
Read Moreबेटी के साथ आधी रात को बस में अश्लील हरकतेंं
150 किमी कार दौड़ाकर पहुंची मां, ड्राइवर-क्लीनर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार ब्रह्मास्त्र इंदौर पिछले दिनों मुंबई से इंदौर लौट रही एक युवती के साथ बस में छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने जिस ड्राइवर और क्लीनर गिरफ्तार किया था, उनकी जमानत शुक्रवार को बड़वानी कोर्ट ने खारिज कर दी। इसमें मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। चौंकाने वाली बात यह कि यह मामला साधारण छेड़छाड़ का नहीं है बल्कि उसके साथ अश्लील हरकतें की गई थी। बस में सवार यात्रियों ने उसे बचाने का प्रयास किया…
Read Moreपरीक्षाओं का कैलेंडर तो जारी लेकिन पालन नहीं हो रहा उज्जैन के भी अभ्यर्थी रिजल्ट आने की राह देख रहे है
उज्जैन। मप्र कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट समय पर नहीं आ रहा है और ऐसे में उज्जैन के भी परीक्षार्थी रिजल्ट आने की राह देख रहे है। बताया जा रहा है कि मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने 2025 में होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया था, लेकिन इस कैलेंडर का पालन नहीं किया जा रहा है। यानी भर्ती परीक्षाएं समय पर नहीं हो पा रही हैं। यही नहीं जो परीक्षाएं कराई जा रही हैं उनका रिजल्ट समय पर नहीं आ रहा है। इससे…
Read Moreमप्र वक्फ बोर्ड चेयरमैन को जान से मारने की धमकी
इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर को भी धमकाया, आरएसएस के पथ संचलन का किया था स्वागत, उज्जैन में एफआईआर ब्रह्मास्त्र उज्जैन मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनवर पटेल और वक्फ बोर्ड के डायरेक्टर फैजान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में उज्जैन की महाकाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल, पिछले माह उज्जैन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पथ संचलन का निकाला था जिसका मंच से सनवर पटेल और फैजान खान ने स्वागत किया था। इसी बात से नाराज होकर 2 अलग-अलग लोगों ने…
Read Moreदेवास में मकान का छज्जा गिरने से रिटायर डीएसपी की मलबे में दबने से मौत
ब्रह्मास्त्र देवास मध्य प्रदेश के देवास के विजयनगर क्षेत्र में शुक्रवार 14 नवम्बर की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेवानिवृत्त डीएसपी हिम्मत सिंह राणा (82) अपने घर के बाहर गेट के पास कुर्सी पर बैठे थे, तभी अचानक मकान का छज्जा टूटकर नीचे गिर गया। छज्जा सीधे उन पर गिरा और वह मलबे में दब गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबा हटाकर राणा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ देर…
Read Moreअब जल्द होंगी राजनीतिक नियुक्तियां, 95 फीसद नाम तय
उज्जैन। उज्जैन के उन बीजेपी नेताओं की आस अब जल्द ही पूरी होने वाली है जो निगम मंडलों और उज्जैन विकास प्राधिकरण में अपनी राजनीतिक नियुक्ति होने की राह देख रहे है। बताया जा रहा है कि मोहन यादव सरकार जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियां करने वाली है और इसके लिए 95 प्रतिशत नाम तय भी कर लिए गए है। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि जिन नामों को तय किया गया है उनमें उज्जैन के कितने बीजेपी नेता शामिल है। बताया जा रहा है कि भोपाल में बीते…
Read Moreफॉर्म समय पर प्रिंट नहीं हुए, एसआईआर का काम पिछड़ा
ब्रह्मास्त्र इंदौर मध्य प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर की प्रक्रिया पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। इस महाअभियान में बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ को बिना गणना पत्रक (एन्यूमरेशन शीट) के ही मैदान में उतार दिया गया। दरअसल, इंदौर की जिस फर्म को गणना पत्रक छापने का टेंडर दिया गया, उसने समय पर इन्हें नहीं छापा। इसकी वजह से 4 नवंबर से शुरू हुआ डोर-टू डोर अभियान पिछड़ गया है। जिस फर्म को ये ठेका मिला है, उसका कहना है कि जिलों…
Read Moreसिंहस्थ-28 में शिप्रा नदी के 200 मीटर नजदीक तक वाहनों से पहुंचने की मिलेगी सुविधा
उज्जैन। सिंहस्थ-28 में आने वालों को इस बार मेला क्षेत्र में शिप्रा नदी के 200 मीटर नजदीक तक वाहनों से पहुंचने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पहली बार नदी से इतने नजदीक सिक्स लेन (30 मीटर चौड़ा) पक्का रोड बनाया जा रहा है। सिंहस्थ के दौरान सामान्य दिनों में मिलने वाली यह सुविधा श्रद्धालु व पर्यटकों की धार्मिक-आध्यात्मिक यात्रा को और सुलभ बनाएगी। इस बार सिंहस्थ में पूरे आयोजन के दौरान करीब 30 करोड़ लोगों के आने का आंकलन है। भीड़ नियंत्रण की चुनौती के बीच आगंतुकों को बेहतर से…
Read More