उज्जैन नई सडक बिजली आफिस के समीप सिवर लाईन की खुदाई की वजह से निकले गिड्डी मिट्टी पत्थर के टिले ढैर चालक राहगीरों की मुश्किलें बडा रही है। दुघर्टना होने कि संभावित स्थिति बन गई नई सड़क पर विद्युत मंडल कार्यालय के समीप पिछले दिनों सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढें खोदे गए थे । लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर खोदे गए गड्ढों का ठीक से भराव भी नहीं किया गया ना ही जगह को समतल किया गया साथ ही सड़क की मरम्मत भी…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
आगर रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर गंदगी देख नाराज कांग्रेसियों ने मौके पर दिया धरना तीखी नोंक झोंक भी हुई अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दूध व पानी से प्रतिमा को नहलाकर किया माल्यार्पण
उज्जैन। शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की 135 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता आगर रोड स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। लेकिन प्रतिमा के आसपास फैली गंदगी व ताला लगा देख नाराजगी जताते हुए कांग्रेसियों ने मौके पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और विरोध प्रकट कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। जानकारी लगने पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन कांग्रेसी निगम आयुक्त को मौके पर बुलाने की जिद करने लगे। उसके बाद अपर आयुक्त मौके पर पहुंचे ।इस…
Read Moreशुक्ला ब्रदर्स की बस से फिर हादसा…दो बाइकों को कुचला
इंदौर इंदौर-उज्जैन रोड पर शुक्रवार शाम शुक्ला ब्रदर्स की बस से बड़ा हादसा हो गया। यह बस भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी ट्रेवल्स के नाम से चल रही थी।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने बस में जमकर तोड़फोड़ कर दी। बस के ड्राइवर और क्लीनर को पीटा। सांवेर पुलिस के मुताबिक हादसा करीब शाम साढ़े चार बजे हुआ। बस में सवार यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। पुलिस ने बस को जब्त कर घायलों को अस्पताल भिजवाया है। तेज रफ्तार में चल…
Read Moreपामेचा अस्पताल में मरीज भर्ती करने पर रोक 3 घंटे तक मरीज का शव एम्बुलेंस में रखने के मामले में हुई कार्रवाई
उज्जैन ज्जैन-इंदौर रोड स्थित पामेचा अस्पताल प्रबंधन पर मरीज के शव को अस्पताल में नहीं रखते हुए बाहर करने की शिकायत के बाद सीएमएचओ ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल प्रबंधन को 10 दिन में शव-संधारण की व्यवस्था करने और इन 10 दिनों में किसी नए मरीज को भर्ती करने पर रोक लगा दी है। आगर मालवा की रहने वाली महिला के पति, 41 वर्षीय रितेश भोला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पामेचा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि 21…
Read Moreमेडिकल कॉलेज स्कैम-इंदौर समेत 15 ठिकानों पर ईडी की रेड
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल पर ईडी ने गुरुवार सुबह से छापेमार कार्रवाई की है। टीम ने मेडिकल कॉलेज के अकाउंट सेक्शन को सील कर दिया है। ईडी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ देशभर के 15 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। सीबीआई ने 5 महीने पहले कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए। सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक…
Read Moreइंदौर हाईकोर्ट में पेश हुए दिग्विजय सिंह
ब्रह्मास्त्र इंदौर राम मंदिर का चंदा एकत्रित किए जाने को लेकर लगी एक जनहित याचिका के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह गुरुवार को इंदौर हाईकोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अपने केस में खुद बहस की। सुनवाई से पहले दूसरे पक्ष के एडवोकेट मनीष गुप्ता ने लाइव स्ट्रीमिंग बंद करने के लिए कोर्ट से अनुरोध किया। एडवोकेट गुप्ता ने कहा कि दिग्विजयसिंह एक राजनीतिक व्यक्ति हैं इसलिए वे इस सुनवाई की लाइव स्ट्रीम का फायदा राजनीति में उठा सकते हैं। इस पर दिग्विजयसिंह ने कहा कि 45 साल से राजनीति में…
Read Moreउज्जैन जनसंपर्क विभाग में कलमबंद हड़ताल शुरू
प्रशासनिक सेवा से हुई नियुक्ति का प्रदेशभर में विरोध ब्रह्मास्त्र उज्जैन जनसंपर्क संचालनालय भोपाल में राज्य प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी की नियुक्ति के विरोध में प्रदेशभर के जनसंपर्क कार्यालयों में कलमबंद हड़ताल शुरू हो गई है। उज्जैन के संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में भी बुधवार दोपहर बाद कामकाज ठप हो गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 नवंबर को एक आदेश जारी किया था। इसके तहत राज्य प्रशासनिक सेवा (2012) के अधिकारी गणेश कुमार जायसवाल, जो उपायुक्त राजस्व नर्मदापुरम संभाग थे, को अपर संचालक जनसंपर्क संचालनालय भोपाल में पदस्थ किया है।…
Read Moreदो पेंशन स्कीम की फांस में फंसे हुए है कर्मचारी और अधिकारी
कमेटी तो बनी लेकिन आज तक कोई सिफारिश नहीं की सरकार को उज्जैन। उज्जैन जिले सहित पूरे मप्र में पदस्थ आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत दो लाख कर्मचारी-अधिकारी केंद्र सरकार की यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम)और एनपीएस (नेशनल पेंशन स्कीम) की फांस में फंसे हुए हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि प्रदेश में यूपीएस लागू करने के लिए सरकार ने जो कमेटी बनाई है उसने आज तक कोई सिफारिश सरकार को नहीं की है। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) का विकल्प चुनने की अंतिम तारीख नजदीक…
Read Moreहरिफाटक ब्रिज पर टला हादसा, महिला के गले पर आई चायना डोर
उज्जैन। पंतगबाजी के दौरान प्रतिबंधित चायना डोर की दस्तक सामने आने लगी है। गुरूवार को हरिफाटक ब्रिज पर महिला के गले पर चायना डोर आ गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। जिस तरह से पहला मामला सामने आया है उसको लेकर पुलिस और प्रशासन का फिर से अलर्ट होना पड़ेगा। मकर संक्रांति पर्व को डेढ़ माह का समय बचा है, लेकिन आसमान में पतंग उड़ान भरी दिखाई देने लगी है। पतंग उड़ाने के लिये अब भी चायना डोर का उपयोग होना सामने आ रहा है। जिसका पहला मामला…
Read Moreराहुल नाम की आईडी से होटल में रूका था आसिफ -हिन्दू युवती थी साथ, जागरण मंच ने बुलाई पुलिस
उज्जैन। कानपुर का रहने वाला मुस्लिम युवक हिन्दू नाम की आईडी देकर युवती के साथ होटल में ठहरा था। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का खबर मिली तो होटल पहुंचे और पुलिस बुलाई। मुस्लिम युवक अपने साथ आई युवती को बहन बता रहा था। पुलिस दोनों को थाने लेकर आई। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को खबर मिली थी कि एक मुस्लिम युवक हिन्दू युवती के साथ उज्जैन आया है, होटल में ठहरने के लिये घूम रहा है। वह चार होटल के चक्कर लगा चुका है। उसने नीलगंगा मंछामन क्षेत्र…
Read More