उज्जैन। शिप्रा नदी के पास कार्तिक ग्राउंड में लगने वाले पारंपरिक कार्तिक मेले में अवैध झूले बंद किए जाने के बाद नगर निगम ने मोटर साइकिल एवं कार सर्कस को भी बंद कर दिया है। इसी निर्णय का विरोध करते हुए सर्कस संचालक ने नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर सर्कस पुनः प्रारंभ कराने की मांग की है। संचालक शुभम कुशवाहा ने बताया कि सर्कस संचालन से पहले नगर निगम से पूरी अनुमति ली गई थी एवं टेंडर प्रक्रिया के अनुसार सभी शर्तों का पालन किया गया। इसके बावजूद…
Read MoreCategory: उज्जैन
किन्नरों ने महिला यात्री और उसकी बेटी के साथ चलती ट्रेन में हाथापाई
उज्जैन-नागदा के बीच ट्रेन में किन्नरों के ग्रुप द्वारा आए दिन यात्रियों से जबरन वसूली की शिकायतें आती रहती हैं। रविवार को किन्नरों के इसी ग्रुप ने महिला यात्री और उसकी बेटी के साथ चलती ट्रेन में हाथापाई की और उन्हें ट्रेन से फेंक देने की धमकी दी। विवाद बढ़ा तो सभी किन्नर चलती ट्रेन से फरार हो गए। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ है। मामला शुक्रवार का है। नागदा में गाड़ी नंबर 19489 गोरखपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में रतलाम से उज्जैन की यात्रा कर रही भोई मोहल्ला,…
Read Moreएक्ट में स्पष्ट उल्लेखित सिविल सेवा नियम पालनीय होंगे महाकाल मंदिर प्रबंध समिति में सेवानिवृत्ति आयु 70 वर्ष…! -मंदिर के एक्ट में प्रशासक को छोड अधिकारी कर्मचारियों की नियुक्ति समिति के अधीन
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में काम करने वाले कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 70 वर्ष है और यहां के प्रशासक की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष। खास बात यह है कि मंदिर के एक्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि सिविल सेवा के नियम पालनीय हैं। सिविल सेवा नियमों के अनुसार सेवानिवृत्ति की आयु62 वर्ष है। इसके विपरित मंदिर प्रबंध समिति में ऐसे कई कर्मचारी है जिनकी उम्र 70 वर्ष होने को आई है। मंदिर समिति को हुई एक शिकायत के बाद यह मामला सामने आ रहा है। महाकाल मन्दिर में…
Read Moreसाख पर बट्टा लगा रही पेतरेबाजी सरकार की नियत को खूब समझ रहे किसान, मोहन – शिवराज से निराश, उमा भारती से आस
समय पर आवश्यकतानुसार जोरदार जवाब की तैयारी ब्रह्मास्त्र भोपाल हाल ही में सिंहस्थ लैंड पुलिंग योजना को लेकर सरकार के आदेश को अधिकारियों की सियासत के रूप में देखा जा रहा है। इस पैतरे से किसानों में रार पैदा करने का अंतिम प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर किसान नीचे से ऊपर तक अंग्रेजों की गतिविधि की तरह देख रहे हैं और उसे भांपते हुए किसान भी पैंतरा खेलने की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को मुरलीपुरा की बैठक में कुछ ऐंसा ही सामने आया है। 17 नवंबर…
Read Moreनया साल महंगा साबित हो सकता है प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए, गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी की संभावना
उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन में भी प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए नया साल महंगा साबित हो सकता है। मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए नई गाइडलाइन रेट (सर्किल रेट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती प्रस्तावों के अनुसार अधिकांश जिलों में गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे जमीन, मकान और कारोबारी संपत्तियों की रजिस्ट्री महंगी होगी। आदेश के अनुसार नई गाइडलाइन का प्रस्ताव पहले सभी जिलों की उप जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा बनाकर 15 जनवरी 2026 तक जिला मूल्यांकन समितियों को…
Read Moreरात में हत्या कर लिया आटो चालक से मारपीट का बदला -नानाखेड़ा-पंवासा के 6 आरोपी हिरासत में, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
उज्जैन। आटो चालक से हुई मारपीट का बदला शनिवार-रविवार रात युवक की हत्या कर लिया गया। युवक के शरीर पर आधा दर्जन से अधिक वार किये गये थे। पुलिस घटनाक्रम सामने आने के बाद चंद घंटों में 6 आरोपियो को हिरासत में ले लिया है। आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा सकता है। एकतानगर शर्मा आटा चक्की के सामने पशु बाड़े में शनिवार-रविवार रात 12 बजे के लगभग आधा दर्जन युवक बाड़े में घुसे और वहां सो रहे अक्कू पिता मुरली मालवीय 32 वर्ष पर ताबातोड़ चाकू-डंडे…
Read Moreहस्तशिल्प मेले में दिखाई दी रौनक,रिक्शा का फोड़ा कांच
उज्जैन। कालिदास अकादमी परिसर में जिला पंचायत द्वारा 15 दिवसीय हस्तशिल्प मेले में 24 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। रविवार को मेले में रौनक दिखाई दी। मेला प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक खुल रहा है। रविवार को मेले में रौनक दिखाई दी। शहरवासी मेले में खरीददारी के लिये पहुंचे थे। उम्मीद जताई जा रही कि मेले की अवधि कुछ दिन के लिये बढ़ाई जा सकती है। अशोकनगर में रहने वाला अनिल पिता गंगाराम पथिक ई-रिक्शा चलाता है और घर के सामने खड़ी करता है।…
Read Moreग्रुप लीडर बनाकर जमा कराई राशि, आफिस पर ताला लगाकर भाग मैनेजर
उज्जैन। कुछ लोगों ने ग्रीन फील्ड माइक्रो फायनेंस कंपनी खोलकर महिलाओं को जोड़ा और ग्रुप लीडर बनाकर कहा कि सभी से लोन फीस, बीमा फीस के नाम पर राशि एकत्रित करें, फिर लोन दिया जायेगा। 60 से अधिक महिलाओं ने ग्रुप लीडर बनकर राशि जमा की और मैनेजर को जमा कराई। मैनेजर और उसके साथी राशि लेकर फरार हो गये। माधवनगर थाने और पुलिस कंट्रोलरूम पर रूबीना बी पति मोहम्मद इख्लास, रूकसार बी पति शाहरूख, सोनू टटवाल, तरन्नुम पति मोहम्मद इदरीस, हिना बी पति अब्दुल हमीद और मोनिका प्रजापत कई…
Read Moreचामला नदी से 22 घंटे बाद मिला बालक का शव -तैरते समय डूबा था, उज्जैन से पहुंची थी रेस्क्यू टीम
बड़नगर/उज्जैन। झुग्गी बस्ती में रहने वाला 15 साल का बालक चामला नदी में शनिवार शाम डूब गया था। 22 घंटे की तलाश के बाद रविवार को उसका शव बाहर निकाला गया। बालक की तलाश के लिये उज्जैन से एसडीआरएफ और क्षिप्रा तैराक दल की टीम पहुंची थी। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि चामला नदी के शिवघाट पर 15 साल के बालक आयुष पिता मोगलीनाथ लोकल झुग्गी बस्ती के डूबने की खबर शनिवार शाम मिली थी। पुलिस शिवघाट पहुंची थी, इस दौरान पता चला था कि आयुष…
Read Moreतमिलनाडू-नागालैंड के प्रशिक्षु अधिकारी पहुंचे केन्द्रीय जेल
उज्जैन। तमिलनाडू और नागालैंड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जेल उपअधीक्षक और सहायक अधीक्षकों का दल रविवार को उज्जैन केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ पहुंचा। केन्द्रीय जेल का भ्रमण कर बंदियों की कार्य दक्षता देखी तो आश्चर्य चकित हो गये। केन्द्रीय जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि जेल मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के पालन में रविवार को तमिलनाडू और नागालैंड में प्रशिक्षक प्राप्त कर रहे जेल अधिकारियों को एक दल केन्द्रीय जेल का भ्रमण करने पहुंचा था। दल में उपअधीक्षक और सहायक अधीक्षक शामिल थे। प्रशिक्षु दल का स्वागत कर…
Read More