उज्जैन। मक्सीरोड़ पंवासा स्थित प्रतापनगर में गाड़ी तेज चलाने पर मना करने की बात पर विवाद हो गया। चार युवको ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि मारपीट में महेश पिता बाबूलाल राजोरिया 40 साल निवासी प्रतापनगर घायल हुआ है। घायल की शिकायत पर विशाल, कुलदीप, कमल और संतोष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घायल महेश ने शिकायत में बताया कि घर के पास रहने वाले विशाल का जन्मदिन था, उसके दोस्त बाइक से आये थे और तेज चला रहे थे,…
Read MoreCategory: उज्जैन
इंदौर- उज्जैन प्रस्तावित नए ग्रीनफील्ड रोड के विरोध में किसानो ने प्रशासन के प्रस्ताव को ठुकराया किसान बोले- “रोड़ नीचा मुआवजा ऊंचा” तो ही रोड बना पाएगी -एमपीआरडीसी गो बैक के काले झंडे के साथ 17 को वाहन रैली
उज्जैन। प्रस्तावित इंदौर –उज्जैन ग्रीनफिल्ड रोड पर संकट के बादल गहरा गए हैं। किसानों ने प्रशासन के प्रस्ताव को ठुकराकर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। किसानों की बैठक में साफ तौर पर कहा गया है कि “रोड़ नीचा और मुआवजा ऊंचा” हुआ तो ही यह रोड अस्तित्व में आ पाएगी। किसानों ने आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है। 17 दिसंबर को इसके लिए वाहन रैली का आयोजन करते हुए एमपीआरडीसी गो बैक के काले झंडे दिखाने की तैयारी है। किसान संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा ग्राम चांदमुख में…
Read Moreडायल-112 के सामने से लकडी से भरे वाहन ले जा रहे तस्कर वन विभाग की मिलीभगत , लकडकट्टों के हौंसले बुलंद -लकडी पर न हैमर का निशान न ही दस्तावेज,ग्रामीण क्षेत्रों में मिलीभगत से हो रही कटाई
उज्जैन। बडनगर तहसील में वन विभाग की मिलीभगत से लकडकट्टों के हौंसले बुलंद हैं। तस्कर इतने निर्भिक और बेखोफ हैं कि डायल-112 वाहन यानिकी पुलिस के सामने से ही लकडी से भरे वाहनों को ले जा रहे हैं। खास यह है कि लकडी पर न तो हैमर का निशान है न हीं दस्तावेज हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मिलीभगत से तहसील में जमकर वृक्षों की कटाई की जा रही है। प्रदेश वन मुख्यालय के अनुसार 56 प्रकार की लकडियों के परिवहन को लेकर पास लिया जाना जरूरी है। उसके विपरित राजस्व…
Read Moreसिंहस्थ क्षेत्र से लैंड पुलिंग कानून निरस्त करे सरकार, भाकिसं ने दी चेतावनी निरस्त के लिए सात दिन और अन्यथा बडा आंदोलन -संघ की ऑनलाइन आयोजित प्रदेश बैठक में बड़ा निर्णय
उज्जैन । लैंड पुलिंग मामले पर चोंट खाए हुए भारतीय किसान संघ ने सिंहस्थ क्षेत्र से लैंड पुलिंग कानून निरस्त करने के लिए वादा निभाने के लिए सरकार से कहा है। इसके लिए 7 दिन का समय और दिया गया है अन्यथा प्रदेश व्यापी बडे आंदोलन की चेतावनी दी गई है। आंदोलन के लिए बैठक में सभी प्रांतों के अध्यक्ष, महामंत्री व संगठन मंत्री को आंदोलन की तैयारी के लिए प्रांत, जिला, तहसील, ग्राम समिति में बैठके आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की आनलाईन…
Read Moreकोबरा के बाद रसैल वाईपर का उपचार -उज्जैन में सर्प सेवा के लिए वन विभाग भी लगा
उज्जैन। हाल ही में पशु चिकित्सा विभाग ने कोबरा को 80 टांके लगाकर उसकी जान बचाई गई थी। एक बार फिर से उससे भी ज्यादा जहरीले सांस में कुकर की सिटी की आवाज निकालने वाले गुस्सेल रसैल वाईपर के उपचार किया गया है।दो दिन के उपचार के उपरांत उसे प्राकृतिक वातावरण में छोड दिया गया है। वन विभाग की रेस्क्यू दल ने रसेल वाइपर मादा सर्प का रेस्क्यू किया था। जिसके शरीर पर हल्की सी चोट लगी हुई थी। सोमवार से लेकर 02 दिवस के प्राथमिक उपचार उपरांत टीम के…
Read Moreसिंहस्थ मुख्यमंत्री के लिए सबसे बड़ी चुनौती, आशीष सिंह और रोशन सिंह है सीएम मोहन यादव के ’नवरत्न’
उज्जैन। संभागायुक्त और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह के साथ ही कलेक्टर रौशन सिंह भी सीएम डॉक्टर मोहन यादव के ’नवरत्नों’ में शामिल है। इनके अलावा अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला, सचिव आलोक सिंह, अपर सचिव डॉ. इलैया राजा टी, अपर सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे, राजेश कुमार हिंगणकर, जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना भी शामिल है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऐसे अफसरों की टीम बनाई है जो सीएम सचिवालय से लेकर मैदान तक मोर्चा संभाल रखा है।…
Read Moreअभिनेता पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह, सिद्धार्थ इस्सर एवं अमित पचौरी ने भस्म आरती में किए दर्शन
ब्रह्मास्त्र उज्जैन प्रात: कालीन ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में आज प्रसिद्ध अभिनेता पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह, सिद्धार्थ इस्सर एवं अमित पचौरी ने पावन दर्शन लाभ लिए। मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी एवं इंजीनियर शिवाकांत पांडे द्वारा समस्त अभिनेताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य स्नेहा राणा ने प्रात:कालीन भस्म आरती में ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन का लाभ लिया। दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन.…
Read Moreनये वर्ष का वेलकम करने उज्जैन आएंगे दस लाख से अधिक श्रद्धालु…….
महाकाल मंदिर में भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग 25 दिसंबर से होगी बंद उज्जैन। अंग्रेजी कैलेण्डर के नये वर्ष 2026 का वेलकम करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उज्जैन आएंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दौरान महाकाल मंदिर में भी दस लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करेंगे। चुंकि मंदिर प्रशासन के सामने देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन सुगमता से कराने की चुनौती है इसलिए ऑनलाइन भस्मारती की बुकिंग 25 दिसंबर से बंद कर दी जाएगी। सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने बताया…
Read Moreहरसिद्धी मंदिर के पास मिली लापता बालिका,खाया जहरीला पदार्थ
उज्जैन। अंकपात मार्ग महामाया आश्रम के बाल साधु ने सोमवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर चरक अस्पताल लाया गया। जहां से उपचार के लिये निजी अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि बाल साधु शंभुगिरी गुरू सुरेशानंदगिरी 22 महामाया आश्रम की देखभाल करता है। शाम को उसे गुरू चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख ततकाल आईसीयू में भर्ती किया। लेकिन कोई सुधार नहीं आने पर रात 10 बजे बाल साधु को निजी अस्पताल ले जाया गया। बाल साधु ने जहरीला पदार्थ…
Read Moreसात घंटे की तलाश के बाद मिले युवक-युवती के शव -रविवार शाम चामला नदी में लगाई थी छलांग, मामला प्रेमप्रसंग का
उज्जैन। चामला नदी ब्रिज से रविवार शाम 7.30 बजे बाइक खड़ी करने के बाद युवक-युवती ने छलांग लगा दी थी। दोनों की तलाश में सर्चिंग शुरू की गई। सात घंटे बाद रात ढाई बजे के लगभग दोनों के शव बाहर निकाले गये। युवक ग्राम बिरगोदा का रहने वाला था और युवती थांदला झाबुआ की निवासी थी। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि रविवार शाम बाइक खड़ी कर चामला नदी में युवक-युवती के छलांग लगाने की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी। बाइक के साथ मोबाइल,…
Read More