शाही मस्जिद मामला: 14 उपद्रवी पुलिस की गिरफ्त में -4 को भेजा गया जेल, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजरें

उजजैन। चौड़ीकरण की जद में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़ने की कार्रवाई सोमवार को शुरू हुई थी। कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर अशांति फैलाने का प्रयास किया था। 3 थानों की पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, धार्मिक सौहार्द प्रभावित करने और कलेक्टर आदेश का उल्लंघन करने के 8 मामले दर्ज किये थे। मंगलवार को 14 उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर ली गई। 4 को जेल भेजा जा चुका है। गोपाल मंदिर मार्ग चौडीकरण में शाही मस्जिद का एक…

Read More

लक्की दरबार ढाबा डबल मर्डर में एक माह से था फरार समर्पण करने वाले आरोपी की थाने में बिगड़ी तबीयत

उज्जैन। एक माह पहले कानीपुरा में डबल मर्डर के मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों ने सोमवार को थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया था। रात में एक आरोपी की तबीयत बिगड़ गई। जिसे पुलिस अभिरक्षा में निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के कनीपुरा स्थित मार्ग पर 26 अगस्त की रात लक्की दरबार ढाबा पर करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल दरबार उर्फ विजयप्रताप पिता दिलीपसिंह 42 साल निवासी नीमनवासा और उसके साथी  जितेन्द्र उर्फ टम्मू पिता निर्भयसिंह पंवार निवासी उंडासा की…

Read More

वार्ड क्रमाक 25 के उपचुनाव में 70 प्रतिशत हुआ मतदान

तराना। जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक 25 में जनता सदस्य के लिए उपचुनाव मंगलवार को संपन्न हुए चुनाव अधिकारी तहसीलदार लखन सोनानिया  ने बताया कि सभी 12 मतदान केंद्रों पर  चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए हैं। इस वार्ड में 5 ग्राम पंचायत लगती है।  कुल 6003 मतदाताओं में से  4202 मतदाताओं ने मतदान किया है। उप चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान हुआ है।जनपद सदस्य के लिए प्रत्याशी राजेंद्र सिंह फौजी एवं शेर सिंह यादव को प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।इस चुनाव के परिणाम 3 अक्टूबर को आएंगे। जुलाई 2022…

Read More

क्रिकेट खेलने की बात पर 2 पक्षों में मारपीट:शिकायत पर प्रकरण दर्ज

उज्जैन। खाचरौद के शासकीय माडल स्कूल परिसर में क्रिकेट खेलने की बात पर 2 पक्षो में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और मामला पुलिस थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार चौकी जुर्नादा में रहने वाले विनय पिता राकेश बोडाना ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान उसके साथ मुराद अली ने मारपीट की है। वहीं मुराद पिता युसुफ अली निवासी उपजेल खाचरौद का कहना था कि उसने परिसर में क्रिकेट खेलने से मना किया तो विनय और…

Read More

सरगना की तलाश में पश्चिम बंगाल गई जीआरपी

उज्जैन। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों के साथ चैन स्नेचिंग करने वाली पश्चिमी बंगाल की 6 सदस्यों की गैंग को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था। गैंग के पांच सदस्यों को रिमांड पर लिया गया है। वहीं गैंग के सरगना की तलाश में एक टीम पश्चिम बंगाल रवाना की गई है। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि विगत तीन से चार माह में रेलवे स्टेशन उज्जैन और चलती ट्रेनों में महिला यात्रियों के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र झपटकर चोरी करने की…

Read More

उज्जैन ईओडब्ल्यू की मंदसौर में ट्रेप कार्रवाई -रिश्वत लेने शिकंजे में आये सरपंच दंपति

उज्जैन। नक्शे के अनुरूप निर्माण अनुमति का प्रमाण पत्र देने के एवज में सरपंच दंपति रिश्वत की मांग कर रहे थे। ग्रामीण ने ईओडब्ल्यू को शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को उज्जैन से मंदसौर पहुंची ईओडब्ल्यू की टीम ने सरपंच दंपति को साढ़े तीन हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। ईओडब्ल्यू की टीम ने बताया कि मंदसौर की सीतामऊ तहसील के ग्राम मुवाला में रहने वाले विक्रम पिता तखतसिंह ने उज्जैन कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत दलौदा में उसने एक भुखंड क्रय किया था। जिसका नामांतरण हो…

Read More

डॉक्टर और कर्मचारी के साथ 3.10 लाख की धोखाधड़ी साइबर ठगों ने फिर 2 खातों से किया ट्रांजेक्शन

उज्जैन। आॅनलाइन साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे है। एक बार फिर डॉक्टर और कर्मचारी के साथ 3.10 लाख की धोखाधड़ी होने के मामले 2 थाना पुलिस ने दर्ज किये है। पहला मामला चेरिटेबल अस्पताल में पदस्थ डॉ. संतोष दुबे के साथ हुआ था। जीवाजीगंज थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने बताया कि डॉ. दुबे ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होने अपना सैलरी अकाउंट चैक किया था, उस दौरान ना तो किसी को ओटीपी बताया, ना ही किसी को जानकारी दी। उसके बाद भी उनके खाते से 3 से…

Read More

नाराज गुट एकत्रित होकर शहर काजी खलिकुर्रेहमान का घर घेरा, मिर्जा वाडी में पथराव किया सहमति से मस्जिद का हिस्सा हटाने के दौरान एक पक्ष विरोध में उतरा -पथराव करने वालों को पुलिस ने हल्काबल प्रयोग,आंसू गैस छोड खदेडा,निरीक्षक घायल

  उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियों के तहत प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में सोमवार सुबह समाज का एक धडा शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने का काम आपसी सहमति से कर रहा था। इसके उपरांत एक पक्ष विरोध में उतर आया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पर टंकी चौक के पास जूटी भीड ने पथराव कर दिया। पथराव में क्राईम ब्रांच निरीक्षक पुष्पा पांचाल को हाथ में चोंट लगी है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए आंसु गैस के गोले छोड कर स्थिति को नियंत्रित किया है। भीड के एक…

Read More

कृष्ण कुंज कॉलोनी रहवासियों ने कॉलोनी मे स्ट्रीट लाइट गार्डन सौंदर्यरीकरण की मांग पर दिया सीएमओ को आवेदन

तराना।नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित कृष्ण कुंज विहार कॉलोनी में प्रवासियों गार्डन में पसरी और व्यवस्थाओं के कारण परेशान है इस समस्या के चलते सोमवार को द्वारा नगर परिषद सीएमओ वीरेंद्र मेहता को आवेदन सोपा है।आवेदन में बताया कि कॉलोनी में स्थित गार्डन की वर्तमान स्थिति में अच्छी नहीं है। गार्डन में  कुछ आवश्यक कार्य करवाने की आवश्यकता है। गार्डन का उपयोग कॉलोनी के बच्चों, बुजुर्गों एवं समस्त रहवासियों द्वारा किया जाता है।गार्डन की दीवार की मरम्मत, दीवारों पर रंग-रोगन,. गार्डन की साफ-सफाई एवं नियमित रख-रखाव गार्डन में पर्याप्त…

Read More

हादसे से उद्वेलित मां बगलामुखी भक्त मंडल आंदोलन पर अडिग:सोमवार को फिर से बंद का आव्हान

उज्जैन। आगर मालवा जिले के नलखेडा में मां बगलामुखी मंदिर मार्ग पर हुए हृदय विदारक हादसे में आठ भक्तों की मौत की घटना के बाद मां बगलामुखी भक्त मंडल द्वारा इस घटना के लिए जिम्मेदारों पर कोई कार्यवाही न होने पर जहां घटनास्थल के समीप पांचवें दिन भी धरना प्रदर्शन किया गया। इसी के साथ रविवार को अनिश्चितकालीन नगर बंद रहा। इस दौरान शहर के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे एवं मंदिर में पूजन हवन कार्य भी बंद रहा है। भक्त मंडल ने देर शाम एक साथ निकलकर शहर में सोमवार…

Read More