अपराधों पर अंकुश लगाने कॉम्बिंग गश्त पर निकली पुलिस -रातभर में 265 वारंट कराये तामिल, 270 गुंडो को किया चैक

उज्जैन। अपराधों पर नियंत्रण स्थापित करने और आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से शुक्रवार-शनिवार रात पूरे जिले में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त की गई। रात 12 बजे शुरू हुई गश्त सुबह 5 बजे तक जारी रही। इस दौरान 270 गुंडे-बदमाशों को चैक किया गया और 256  स्थाई/गिरफ्तारी वारंट भी तामिल कराये गये। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में रात को पूरे जिले के 600 से अधिक पुलिसकर्मी, एएसपी, सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारियों के साथ कॉम्बिंग गश्त पर निकले। इस दौरान देर रात में सड़को…

Read More

साथियों के साथ गिरफ्त में आया अपहरण का मुख्य आरोपी

साथियों के साथ गिरफ्त में आया अपहरण का मुख्य आरोपी उज्जैन। जमीन विवाद में अभिभाषक और उसके 2 साथियों का अपहरण करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी 2 सहयोगियों के साथ 25 दिन बाद शुक्रवार-शनिवार रात पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस तीनों को घटना की तस्दीक कराने बड़नगर बायपास मार्ग मुख्य आरोपी के रियल स्टेट आॅफिस लेकर पहुंची। जहां से भागने का प्रयास करते समय तीनों घायल हो गये। प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार शाम तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। उन्हेल के ग्राम बेडवान…

Read More

प्रापर्टी में निवेश का झांसा देकर ठगे  थे 90.43 लाख -शातिर तनुजा पर 8 माह में दूसरा प्रकरण, इस बार परिवार भी बना आरोपी

उज्जैन। सभ्रांत परिवार की महिलाओं को प्रापर्टी में निवेश का झांसा देकर 2.35 करोड़ की धोखाधड़ी कर चुकी शातिर महिला के खिलाफ एक बार फिर 90.43 लाख की ठगी करने का प्रकरण दर्ज हुआ है। इस बार धोखाधड़ी में उसके परिवार भी आरोपी होना सामने आया है। कोतवाली थाना प्रभारी दिनबंधुसिंह तोमर ने बताया कि बाफना पार्क गायत्रीनगर में रहने वाली ममता पति सौभाग्य जैन की शिकायत पर वीडी क्लार्थ मार्केट में रहने वाली तनुजा गोयल, उसके पति राजीव गोयल, देवर रविन्द्र गोयल, देवरानी स्वीटी गोयल और ससुर कृष्णा गोयल…

Read More

स्मार्ट पार्किंग में तलवार लेकर घूम रहा था बदमाश,पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

उज्जैन। महाकाल मंदिर स्मार्ट पार्किंग में शुक्रवार-शनिवार रात 3.30 बजे श्रीराम पैलेस कतिया बाखल में रहने वाला बदमाश हर्षद उर्फ बल्लू पिता राजेन्द्र मोगरकर खुली तलवार लेकर घूम रहा था। तड़के दर्शन के लिये मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु बदमाश के हाथ में तलवार देख भयभीत होने लगे। मामले की सूचना महाकाल थाना प्रधान आरक्षक वैभवसिंह औश्र मुनेन्द्रसिंह आरक्षक बृजेश बागडिया के साथ स्मार्ट पार्किंग पहुंचे। जहां घेराबंदी कर बदमाश को हिरासत में लिया और तलवार जप्त की। बदमाश के खिलाफ महाकाल थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया…

Read More

प्रतिबंध की अनुमति का नाम खनन करवाने वाले की जेब खाली करने का काम अनुमति ग्रामीण क्षेत्र में आसान,शहर में आर्थिक पूर्ति से काम -नलकूप खनन में सीधे तौर पर आवेदक की जेब में 2-3 हजार का कर रहे गढ्डा

उज्जैन। नलकूप खनन पर जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगा रखा है । इसे अनुमति के साथ ही खनन करने दिया जा रहा है।ग्रामीण क्षेत्र में अनुमति थोडी सी मशक्कत के साथ मिल रही है लेकिन शहरी क्षेत्र में इस अनुमति के नाम पर खनन करवाने वाले की जेब में 2-3 हजार रूपए का गढ्डा किया जा रहा है।नलकूप खनन पर प्रतिबंध का खेल इस वर्ष भी जारी है।  एक बार फिर नलकूप खनन पर प्रतिबंध के साथ ही खनन करवाने वाले को इसका खामियाजा भूगतना पड रहा है। इसके लिए…

Read More

खुसूर-फुसूर चढावे का आम और केसर गायब

खुसूर-फुसूर चढावे का आम और केसर गायब शासन प्रबंध के मंदिर में आम श्रद्धालु जो भी भगवान को चढावा चढाते हैं उसका हिसाब बराबर मंदिर के नियमों के अनुसार रखा जाना होता है। यहां तक की भगवान को चढावे के पहले अनुमति लेने का नियम भी है। हाल ही में मंदिर में एक चढावे को लेकर पूरे मंदिर में जमकर उठापटक मची हुई है। मामला कुछ दिनों पूर्व भगवान को आम और केसर चढाने का है। बगैर जांच के करीब 12-15 केरेट में भरकर लाए गए आम गर्भगृह तक ले…

Read More

सलाखों में पहुंचा केवायसी का काम करने वाला मास्टर माइंड के्रडिट कार्ड एक्टिवेशन की आड़ में करता था राशि का ट्रांजेक्शन

उज्जैन। के्रडिट कार्ड एक्टिवेशन की आड़ में 15 से अधिक लोगों को लाखों की चपत लगा चुका आरोपी राज्य सायबर सेल की गिरफ्त में आ गया। उसके 2 साथी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके थे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। बजाज फिनसर्व अधिकारी सौरभ धाकड़ ने जनवरी 2024 में राज्य सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि बजाज फिनसर्व, आरबीएल के्रडिट कार्ड धारको की बिना जानकारी के उनके खातों से अवैध ट्रांजेक्शन की शिकायत मिल रही है। राज्य सायबर सेल पुलिस अधीक्षक लीना मारोठ…

Read More

बाइक सवारों को डम्पर ने कुचला, 2 की मौत

उज्जैन। सड़क दुर्घटना के मामले लगतार बढ़ते जा रहे है। शुक्रवार सुबह बाइक सवार चार युवको को डम्पर ने कुचल दिया। घटनाक्रम में 2 की मौत हो गई। 2 घायल हुए है। बड़नगर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। दुर्घटना के बाद चालक डम्पर लेकर भाग निकला था। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि  सुबह 10.30 बजे के लगभग कजलाना फंटा पर बाइक पर सवार चार युवको को रफ्तार से दौड़ते डम्पर ने कुचल दिया था। दुर्घटना में मौके पर 2 की मौत हो गई…

Read More

महाकाल दर्शन के बाद वृद्ध श्रद्धालु की हुई मौत, युवती ने खाया जहरीला पदार्थ

उज्जैन। पंवासा के अमृत नगर में रहने वाली 18 वर्षीय युवती को शुक्रवार रात परिजन चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। युवती ने जहरीला पदार्थ खाया था। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया और मामले की सूचना पुलिस को दी। युवती की हालत में सुधार आने पर बयान दर्ज किये जायेगें। चिमनगंज क्षेत्र के प्रजापत नगर में रहने वाले रोहित पिता किशोर प्रजापत ने भी शराब के साथ जहर मिलाकर गटका है। रायपुर से परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने आये बाबूलाल पिता बैजनाथ 55 वर्ष ने शुक्रवार सुबह दर्शन किये।…

Read More

ठगी करने और युवती को लेकर भागने वाला पकड़ाया

उज्जैन। माधवनगर अस्पताल में ठेके पर काम करने वाला कम्प्यूटर आॅपरेटर 7 युवको से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए लेकर लापता हो गया।  वह पंवासा थाना क्षेत्र की युवती को भी अपने साथ ले गया था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। युवती को ले जाने के मामले में पंवासा पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पांच दिन पहले पंवासा क्षेत्र की रहने वाली युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में पता चला था…

Read More