दैनिक अवंतिका उज्जैन। 12 मई को वैशाख मास की पूर्णिमा पर शिप्रा में पर्व स्नान होगा। श्रद्धालु घाट पर स्नान व पूजन अर्चन कर पंडितों को दान-पुण्य करेंगे। इस दिन बुद्ध की जयंती है। इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। इसके साथ ही वैशाख मास खत्म होगा और इसके अगले दिन से ज्येष्ठ मास शुरू हो जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा पर श्रद्धालु शिप्रा में स्नान करें, दान-पुण्य कर मंदिरों में देव-दर्शन, पीपल को जल चढ़ाए, गायों को चारा डाले। घाटों पर पितृ पूजन के…
Read MoreCategory: उज्जैन
घड़ी वाले बाबा के यहां इतनी घड़ियां चढ़ गई कि खेत में ढेर लग गया – देशभर से मन्नतें लेकर आते हैं यहां श्रद्धालु, अब तक हजारों घड़ियां चढ़ा दी
दैनिक अवंतिका उज्जैन। उज्जैन के पास उन्हेल से 10 किमी दूर गुराड़िया सांगा गांव से थोड़ा आगे चलते ही शिप्रा नदी के पास सड़क किनारे बना यह मंदिर घड़ी वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध हो चुका है। यहां देशभर से श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर आते हैं और बाबा के दरबार में श्रद्धा से घड़ियां चढ़ाते हैं। कई सालों से यह सिलसिला चला आ रहा है। अब हालात यह है कि मंदिर के आसपास खेतों में चढ़ाई गई घड़ियों का ढेर लग गया है। अब तक हजारों की संख्या में लोग यहां…
Read Moreमहाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पहुंचे उज्जैन, महाकाल दर्शन किए – गर्भगृह में जाकर सोला पहनकर किया बाबा का अभिषेक-पूजन
दैनिक अवंतिका उज्जैन। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस शनिवार को उज्जैन आए। इस दौरान वे महाकाल मंदिर भी पहुंचे जहां उन्होंने भगवान महाकाल के गर्भगृह में जाकर दर्शन किए। मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोला पहनकर बाबा महाकाल का अभिषेक-पूजन संपन्न किया। पूजन संजय पुजारी, विकास पुजारी ने सम्पन्न करवाया। इस दौरान गर्भगृह में आकाश पुजारी, पंडित रमण त्रिवेदी भी मौजूद थे। उन्होंने श्री फडणवीस का पुष्पमाला पहनाकर, दुपट्टे आदि से सम्मान किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बाबा महाकाल के भक्त है और पूर्व में भी वे कई बार उज्जैन प्रवास के दौरान मंदिर…
Read Moreपरिवहन विभाग की अनदेखी और कंपनियों में सुस्ती का आलम हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर कार्रवाई ठंडी पडी -अब भी नंबर प्लेट को लेकर कई-कई दिन वेटिंग लग रही
उज्जैन। वाहनों में हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने को लेकर मचा हंगामा अब ठंडा पड गया है। इसे लेकर परिवहन विभाग की अनदेखी और वाहन कंपनियों में सुस्ती का आलम साफ तौर पर देखा जा रहा है जबकि न्यायालय के आदेश अनुसार हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना आवश्यक किया गया है। 2019 से तो वाहनों में इसे लगाकर कंपनी दे ही रही है,इससे पूर्व के अधिकांश वाहन अब भी पुरानी साधारण नंबर प्लेट से ही चल रहे हैं। हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर शासन स्तर से कुछ वर्ष पूर्व तारीखें तय…
Read Moreभारत-पाक युद्ध के बीच आंतरिक सुरक्षा पुख्ता करने मैदान में उतरी पुलिस -सुबह निकाला फ्लैग मार्च, दोपहर बाद होटल-लॉजों में सर्चिंग अभियान
उज्जैन। भारत-पाक सीमा पर युद्ध जैसे हालातों के बीच शहर की आतंरिक सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने मैदान संभाल लिया है। शुक्रवार सुबह फ्लैग मार्च निकाला गया। दोपहर बाद होटल-लॉजों के साथ किरायदारों की जानकारी जुटाने के लिये सर्चिंग शुरू की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये निगरानी रखी जा रही है। जिले में कानून व्यवस्था को बनाये रखने और नागरिको में सुरक्षा की भावना को अधिक सुद्ढ् करने के उद्देश्य से पुलिस पुलिस अधीक्षकके निदेर्शानुसार शुक्रवार सुबह फ्लैग मार्च का आयोजन किया…
Read Moreव्यापारी को 47 लाख की चपत लगाकर गायब हुआ दोस्त -बंद खातों के दिये चैक, अनुबंध पत्र कराया था तैयार
उज्जैन। निजी और व्यवसायिक आवश्यकता का हवाला देकर व्यापारी दोस्त से 47 लाख रूपयों को ट्रांजेक्शन अपने खाते में कराने के बाद युवक लापता हो गया। रूपये लेने के दौरान उसने 7 चैक दिये थे और अनुबंध पत्र तैयार कराया था। चैक बंद खाते का होने पर व्यापारी ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई। जांच के बाद मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बताया कि महात्मा गांधी मार्ग पर रहने वाले श्रेयांश पिता सुरेन्द्र कुमार जैन किराना व्यापारी है।…
Read Moreभोपाल-बैतूल हाइवे से पकड़ाये ट्रक चोरी करने वाले बदमाश -सीसीटीवी कैमरों से ट्रेस किया रास्ता, 2 दिन की रिमांड पर पूछताछ
उज्जैन। होलेंड मशीन की सपोर्ट गाडी ट्रक चोरी करने वाले पांच बदमाशों को 2 दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने भोपाल-बैतूल हाइवे से होशंगाबाद-भोपाल पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि 7 मई को कस्बे में रहने वाले राजेश बारोड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खाली प्लाट पर खड़ा होलेंड मशीन की सपोर्ट गाड़ी (महिन्द्र ट्रक के चेचिस से निर्मित) रात…
Read Moreबाइक के सामने आई गाय को देख बिगड़ा संतुलन,2 थाना क्षेत्र से बदमाशों ने चुराई तीन बाइक
उज्जैन। पानबिहार पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर को बाइक पर सवार वृद्ध दंपति मदनलाल पिता बापूलाल पांचाल 64 साल और आनंदीबाई 60 वर्ष हादसे का शिकार हो गये। घायल दंपति को लोगों की मदद से उन्हे उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गये थे। पुत्र धर्मेन्द्र ने बताया कि माता-पिता महिदपुर शादी में शामिल होने गये थे। जहां से वापस बाइक से लौट रहे थे। बाइक के सामने अचानक दौड़ती हुई गाय आ गई। जिससे संतुलन बिगड़ने पर घायल हुए है। मामले में…
Read Moreमहाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए सोने-चांदी के दान की जांच की जाएगी – समिति शीघ्र लगाने जा रही टेस्टिंग मशीन, सामग्री जमा करने वाले कर्मचारियों को सुविधा
दैनिक अवंतिका उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में देशभर के श्रद्धालुओं द्वारा दान में दिए जाने वाले सोने-चांदी के आभूषण आदि की जांच की जाएगी। मंदिर समिति इसके लिए शीघ्र ही सोने-चांदी के टंच टेस्टिंग करने वाली मशीन लगाने जा रही है। इस संबंध में मंदिर प्रबंध समिति ने निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने समिति के सदस्यों से चर्चा करने के बाद इसके आदेश दे दिए है। आपको बता दे कि मंदिर में रोजाना दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं में कई…
Read Moreसिंहस्थ में रेगुलर ट्रेनें उज्जैन रेलवे स्टेशन से नहीं गुजरेंगी – 2028 की तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं के लिए तैयार होंगे अलग स्टेशन
दैनिक अवंतिका उज्जैन। सिंहस्थ के दौरान रेगुलर ट्रेनें उज्जैन रेलवे स्टेशन से नहीं गुजरेंगी। इनके लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए जाएंगे। मक्सी और नागदा रेलवे स्टेशन का विशेष उन्नयन किया जाएगा। इन स्टेशनों से सिंहस्थ मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर प्रशासन ने रेलवे के साथ भी अलग से तैयारियां शुरू कर दी है। कलेक्टर ऑफिस में उज्जैन के संभागायुक्त संजय गुप्ता, डीआरएम अश्विन कुमार और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह इसे लेकर बैठक कर चुके हैं। अफसरों ने लाखों श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए…
Read More