उज्जैन: बारिश के पूर्व नगर के समस्त 118 बड़े नालों की सफाई का कार्य जोन स्तर पर महाअभियान चलाया जाकर किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत नगर निगम की पोकलेन, जेसीबी, नाला सफाई गैंग, आदि संसाधनों के माध्यम से बड़े नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। वार्ड 13 में पत्ती बाजार में नाला सफाई कार्य का अवलोकन महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा किया गया। महापौर श्री मुकेश टटवाल ने स्वास्थ्य निरीक्षक इदरीश खान को निर्देश दिए कि तय समय सीमा में नाला सफाई कार्य को पूर्ण करें…
Read MoreCategory: उज्जैन
कपिला गौशाला में नागरिकगण सहभागिता के साथ जुड़े – महापौर श्री मुकेश टटवाल*
उज्जैन: मा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव की परिकल्पना अनुसार कपिला गौशाला का उन्नयनिकरण एवं विकास कार्य किया जा रहा है। कपिला गौशाला में करवाये जा रहे विकास कार्यो का मंगलवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा स्वामी श्री अच्युतानंद जी महाराज एवं एमआईसी सदस्य श्री सत्यनारायण चौहान के साथ अवलोकन किया गया। कपिला गौशाला अवलोकन के दौरान महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि गौशाला उन्नयनिकरण अन्तर्गत बनने वाले नवीन प्रवेश द्वार जिस पर गाय एवं बछडे की संुदर आकृति, भगवान श्री कृष्ण की छवि…
Read Moreखुसूर-फुसूर विवादों से गार्डों का नाता
खुसूर-फुसूर विवादों से गार्डों का नाता धर्मनगरी के धर्मस्थलों पर श्रद्धालू शांति और ईश्वर के प्रति आस्था को लेकर आते हैं। यहां श्रद्धालुओं का सामाना विवादों से होता है और वह भी धर्मस्थल पर ही सार्वजनिक। विचार किजिए यहां से श्रद्धालु कितनी अच्छी स्मृतियों के साथ जाता होगा। मदिरा पान करने वाले मंदिर में पहले भी गार्डों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की थी अब फिर एक विडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। श्रद्धालुओं खासकर महिला एवं बच्चों से लाठी से मारपीट के आरोप हैं गार्डों पर। यहां के…
Read Moreमंगल पांडे पर गोविंद देव गिरि की टिप्पणी से उज्जैन में नाराजगी – महाकाल सेना ने प्रधानमंत्री मोदी व यूपी सीएम योगी को लिखा कार्रवाई हेतु पत्र
दैनिक अवंतिका उज्जैन। देश के क्रांतिकारियों में शुमार मंगल पांडे को लेकर राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज द्वारा हनुमंत कथा के दौरान की गई टिप्पणी से उज्जैन में नाराजगी सामने आई है। महाकाल सेना ने इसे लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। गोविंद देव गिरि महाराज पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कथा में कहा है कि मंगल पांडे के कारण देशभर में होने वाली 1857 की क्रांति को विफल…
Read Moreमहाकाल मंदिर में भक्तों ने चांदी का छत्र, पाटला व मुकुट दान किया
उज्जैन। महाकाल मंदिर में देश के अलग अलग शहरों से आए भक्तों ने चांदी की कई सामग्री दान की है। पुजारी आकाश शर्मा की प्रेरणा से एक भक्त ने चांदी से बना एक छत्र भेंट किया। जिसका वजन लगभग 1006.800 ग्राम है। दानदाता ने अपना नाम गुप्त रखने की इच्छा प्रकट की है। इसी प्रकार मंदिर में पुरोहित आदेश शर्मा की प्रेरणा से मुंबई के साहिल लकड़ी पर बना चांदी का पाटला दान दिया। वहीं नई दिल्ली से आए भक्त सौरभ भानु ने पुरोहित शिवम शर्मा की प्रेरणा से चांदी का एक मुकुट…
Read Moreशनि जयंती पर त्रिवेणी के नवग्रह मंदिर में अभिषेक, नईपेठ में हवन – हजारों भक्त मंदिरों में शनिदेव के दर्शन-पूजन के लिए उमड़े
दैनिक अवंतिका उज्जैन। इंदौररोड फोरलेन त्रिवेणी संगम स्थित प्राचीन श्री नवग्रह शनि मंदिर एवं पुराने शहर के नईपेठ में स्थित प्राचीन शनि मंदिर पर मंगलवार को शनि जयंती के अवसर पर दिन धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। नवग्रह शनि मंदिर में प्रातः काल पट खुलने के बाद शनि देव का अभिषेक कर श्रृंगार किया गया। सुबह से रात तक यहां हजारों की संख्या में भक्त उमड़े। सभी ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की तो नईपेठ स्थित शनि मंदिर पर प्रातः 9 बजे शनि देव का अभिषेक किया गया। पुजारी राम शर्मा ने बताया…
Read Moreदिन भर में कई तरह के मौसम से लोग हैरान,उमस तेज रही नौतपा में बादलों एवं सूरज में तू चल में आया के हाल -बादलों के बरसने जैसे हाल बने,बादल कडके भी और बूंदा – बांदी तक सिमटे
उज्जैन। नौतपा के तीसरे दिन भी वहीं हाल रहे हैं जो पहले दिन थे। सुबह से लेकर शाम तक दिन भर में मौसम ने कई बार रंग बदले । इससे लोग हैरानी में रहे। नौतपा के तीसरे दिन बादलों एवं सूरज में तू चल में आया के हाल बने रहे। कभी सूर्य सामने आया तो कभी बादल छाया ले आए। कभी आधी धूप आधी छाया जैसा भी मौसम बना। इस बार नौतपा में अब तक तापमान में बढोतरी की स्थिति सामने नहीं आई है। बराबर तीन दिन होने…
Read Moreशनि जयंती पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़
नवग्रह शनि मंदिर में कई धार्मिक आयोजन, हवन और भंडारे होंगे ब्रह्मास्त्र उज्जैन शनि जयंती पर मंगलवार को शहर के कई शनि मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे। आज शनि जयंती और भौमवती अमावस्या का विशेष संयोग है। देश के प्रमुख शनि मंदिरों में से एक त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई। सुबह मंदिर के पट खुलने के बाद शनि देव का अभिषेक और श्रृंगार किया गया। दोपहर में भंडारे का आयोजन होगा व रात्रि में महाआरती की जाएगी। शनि जयंती के अवसर…
Read More10 फीट गहरे सूखे कुएं में मिली महिला की लाश
उज्जैन। आज सुबह ग्राम नवादा पंचायत के सामने शासकीय जमीन पर 10 फीट गहरे सूखे कुए से एक महिला की लाश मिलना सामने आया है। सरपंच की सूचना पर पुलिस मामले की जांच करने मौके पर पहुंची है। महिला के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि ग्राम नवादा सरपंच धर्मेंद्र सिंह द्वारा सूचना दी गई थी कि पंचायत के सामने शासकीय जमीन पर 8 से 10 फीट गहरे सूखे कुएं में एक महिला की लाश पड़ी हुई है। पुलिस टीम मौके…
Read Moreकार-बाइक की भिड़ंत में 6 माह के मासूम की मौत
उज्जैन। कार-बाइक के बीच रविवार-सोमवार रात हुई भिड़ंत में 6 माह के मासूम की मौत हो गई। दुर्घटना में माता-पिता घायल हुए है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार को मासूम का पोस्टमार्टम कराया। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि रात में इंदौररोड पंथपिपलाई के बाद दुर्घटना की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। घटनास्थल पर कार चालक द्वारा बाइक सवार दंपति और उनके मासूम पुत्र को टक्कर मारना सामने आया। बाइक सवार परिवार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन 6 माह के मासूम को डॉक्टरों…
Read More