3 दोस्तों की मौत के जिम्मेदार आयशर चालक पर केस दर्ज

उज्जैन। उन्हेल-नागदा मार्ग पर ग्राम गोयला बुजुर्ग और ढाबला के बीच मंगलवार सुबह हुई कार और आयशर के बीच हुई भिड़ंत में अब्दालपुरा के रहने वाले देवेन्द्र जोशी, कैलाश शर्मा और सिंधी कालोनी निवासी सुरेश नवलानी की मौत हो गई थी। तीनों मृतकों का साथी प्रवेश मारोठिया निवासी इंद्रानगर घायल हुआ था। भैरवगढ़ पुलिस ने मृतकों के पोस्टमार्टम कराने के बाद दुर्घटना के बाद आयशर क्रमांक एमपी 13 जीबी 0341 छोड़कर भागे चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धारा 281, 125-ए, 106 (1) में प्रकरण दर्ज कर लिया…

Read More

शराब के साथ पकड़ाये युवक के पास मिली नकली पिस्टल -धमकाने के लिये करता था उपयोग, बाइक की गई जप्त

उज्जैन। बाइक सवार के पास अवैध शराब होने की खबर मिलने पर उसे गिरफ्तार करने के लिये पुलिस ने नाकाबंदी की। युवक को पकड़ा गया तो शराब के साथ उसके पास से पिस्टल बरामद हुई, जो नकली होना सामने आई। भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येन्द्रसिंह चौधरी ने बताया कि मंगलवार-बुधवार रात खबर मिली थी कि रूनिजा की ओर से बाइक क्रमांक एमपी 11 एमडब्ल्यू 7892 पर सवार युवक झोले में शराब छुपाकर भाटपचलाना की ओर आ रहा है। युवक को पकड़ने के लिये एएसआई शैतानसिंह डिंडोर, प्रधान आरक्षक हरगोविंदसिंह, आरक्षक जीवन…

Read More

बुकिंग के सात दिन बाद भी गैस सिलेंडर डिलेवरी नहीं, एजेंसी पहुंचे तो धमकाया

उज्जैन।गैस किल्लत के चलते एजेंसी संचालकों की मनमानी भी सामने आने लगी है। कुछ लोगों को ​बुकिंग कराने के एक सप्ताह बाद तक सिलेंडर की डिलेवरी नहीं हो सकी। पूछताछ करने पर एजेंसी से भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। इसलिए टेलीफोन ​का रिसीवर ही अलग रख दिया। मामले को लेकर नई सड़क स्थित गैस एजेंसी पर बहसबाजी की स्थिति बनने लगी है। यहां तक कि लोगों को पुलिस कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं।28 चौड़ी गली निवासी ने बताया कि मैंने 11 मार्च को सिलेंडर की बुकिंग…

Read More

भूतड़ी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़:शिप्रा घाट और 52 कुंड में हो रहा स्नान, पितरों की मुक्ति की मान्यता

उज्जैन। बुधवार को भूतड़ी अमावस्या पर शिप्रा नदी के रामघाट और केडी पैलेस में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मान्यता है कि इस दिन शिप्रा नदी में डुबकी लगाने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही केडी पैलेस स्थित 52 कुंड में स्नान करने से बुरी आत्माओं से मुक्ति मिलती है। 52 कुंड में बुधवार सुबह से ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष…

Read More

शासकीय कर्मचारियों का डिजिटल डाटा तैयार किया जाएगा

ब्रह्मास्त्र उज्जैन पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी साढ़े सात लाख शासकीय कर्मचारियों का डिजिटल डाटा तैयार किया जाएगा। इसमें प्रत्येक कर्मचारी की जॉइनिंग से लेकर पदस्थापना (ट्रांसफर, पोस्टिंग) और सेवानिवृत्ति तक का रिकॉर्ड सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के पास रहेगा। मध्य प्रदेश में 6,77,397 नियमित कर्मचारी हैं। इसके अलावा संविदा कर्मचारी भी हैं। अभी तक सरकार के पास कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड संबंधी डाटा एक जगह नहीं है। सामान्य प्रशासन विभाग ने एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के माध्यम से मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली का एक…

Read More

उज्जैन में कार-ट्रक की टक्कर भाजपा नेता समेत 3 की मौत

ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और आयशर ट्रक की टक्कर में भाजपा नेता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। घायल और शव करीब आधे घंटे तक दुर्घटनाग्रस्त कार में ही फंसे रहे। मौके पर इकट्?ठा हुए लोगों ने गेट तोड़कर उनको बाहर निकाला। हादसा उज्जैन-नागदा रोड पर उन्हेल टोल नाके से 5 किलोमीटर पहले गोयला बुजुर्ग गांव में हुआ। कार में आगे की सीट पर बैठे उज्जैन भाजपा के जीवाजी गंज मंडल उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा उर्फ रिंकू (45) और देवेंद्र जोशी (47)…

Read More

शराब के साथ जहर मिलाकर पीने वाले युवक की मौत ,  बीमार बुजुर्ग की मौत

शराब के साथ जहर मिलाकर पीने वाले युवक की मौत उज्जैन। झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडला सौंधिया में रहने वाले श्याम पिता जुवानसिंह ने सोमवार को शराब के साथ मिलकर जहर पी लिया था। उसे बाथरूम में बेसुध हालत में मां करणबाई ने देखा तो परिजनों की मदद से उपचार के लिये उज्जैन निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां मंगलवार तड़के श्याम की मौत हो गई। मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि श्याम 2 बच्चों का पिता था और मजदूरी करने के…

Read More

विक्रमोत्सव: रामघाट क्षेत्र में कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था -5 मार्गो पर वाहन रहेगें प्रतिबंधित, 3 मार्गो पर होगी पार्किंग

उज्जैन। क्षिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पर गुरूवार को विक्रमोत्सव का आयोजन शाम 7 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम में भजन संध्या होगी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रोता पहुंचेगें। यातायात व्यवस्था को बनाये रखने के लिये कुछ मार्गो पर वाहनो की आवाजही पर प्रतिबंध लगाया गया है। यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि क्षिप्रा नदी के घाट पर होने वाले विक्रमोत्सव में गुरूवार शाम विशाल मिश्रा की भजन संध्या का आयोजन भी रख गया है। क्षिप्रा नदी के बीच में बनाये गये मंच पर होने वाली भजन संध्या और…

Read More

गूगल पर कस्टमर केयर नम्बर सर्च करना पड़ा भारी -साइबर ठग ने क्यूआर कोड भेज खाते से उड़ाये 42 हजार से अधिक

उज्जैन। जीयो वाईफाई की राशि रिफंड कराने के लिये वृद्ध को गूगल पर कस्टमर केयर नम्बर सर्च करना भारी पड़ गया। शातिर ठग ने क्यूआर कोड भेज खाते से 3 बार ट्रांजेक्शन किया और 43 हजार के लगभग राशि निकाल ली। 8 माह बाद पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। नागदा थाना एसआई विरेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि आदिनाथ कालोनी में रहने वाले सलीम पिता बाबू खान 55 साल के साथ 12 जुलाई 2025 को आॅनलाईन 42 हजार 990 रूपये की धोखाधड़ी हुई थी। मामले…

Read More

श्री महाकालेश्वर के उद्घोषक (चौपदार) श्री महाकाल पाठक की आवाज अनंत कोटि,ब्रम्हाण्ड नायक में समाई

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी में आगे-आगे रजत दंड लेकर चलने और सवारी के आने की उद्घोषणा करने वाले चौपदार श्री महाकाल पाठक 63 वर्ष निवासी सिंहपुरी की आवाज अब श्रद्धालुओं को सुनाई नहीं देगी। मंगलवार सुबह स्नान के बाद मंदिर जाने के दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10.30 बजे सिंहपुरी आताल-पाताल भैरव  के पास से निकाली जाएगी।मार्ग पर सवारी आने के पूर्वअखिल ब्रह्मांड नायक जगाधाधिपति जगदीशवर अनंत…

Read More