17 साल के बालक की जहर खाने के बाद मौत,हाथभट्टी पर बनी शराब ठिकाने लगाने निकला था युवक

उज्जैन। 17 साल के बालक ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे नागदा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत गंभीर हो गई। उपचार के लिये उज्जैन लाया गया और निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन बुधवार सुबह बालक की मौत हो गई। महिदपुररोड थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर में रहने वाले राहुल पिता यतीन्द्र राव नवधाने 17 साल को मंगलवार शाम उज्जैन लाया गया। फ्रीगंज स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। माधवनगर थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम किया…

Read More

4 साल की बालिका ने खाया जहरीला पदार्थ,ग्राउंड होटल के पास बेहोशी की हालत मिला वृद्ध

उज्जैन। आगररोड अहमदनगर में रहने वाली 14 साल की बालिका अलफिया पिता इरशाद ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर मां उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया है। ड्युटी कम्पाउंडर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बालिका और परिजनों के बयान दर्ज होने पर ही जहरीला पदार्थ खाने का कारण सामने आ पायेगा। वैसे डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर होने बताई, फिर भी 24 घंटे  निगरानी में रखने की बात कहीं है। ग्राउंड होटल के पास फ्रीगंज ब्रिज से कुछ दूरी…

Read More

रात 11.30 बजे तपोभूमि के पास युवक के साथ लूट -4 बदमाशों ने छीनी बुलेट और मोबाइल, फुटेज तलाश रही पुलिस

उज्जैन। इंदौररोड तपोभूमि के पास मंगलवार-बुधवार रात 11.30 बजे लूट की वारदात हो गई। 4 बदमाशों ने देवास के युवक से मारपीट की और बुलेट के साथ मोबाइल लूट कर भाग निकले। पुलिस कैमरों के फुटेज देख रही है। बदमाशों के भागने का रूट ट्रेस किया जा रहा है। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि देर रात देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित इमली चौक का रहने वाला शक्ति पिता कल्याणसिंह पंवार 32 वर्ष थाने आया था। उसने बताया कि तपोभूमि के पास बुलेट रोककर मोबाइल पर…

Read More

हिरासत में प्राणघातक हमला करने वाले 3 आरोपी

उज्जैन। पुरानी रंजिश में मंगलवार-बुधवार रात 2 युवको पर प्राणघातक हमला करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने 16 घंटो की तलाश के बाद हिरासत में ले लिया। तीनों आरोपियों से चाकू और बाइक बरामद की गई है। गुरूवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया जायेगा। दुर्गा कालोनी में रहने वाला अमर पिता राजेश योगी रात 1.15 बजे दोस्त चंदन सोलंकी के साथ रेलवे स्टेशन के सामने पान की दुकान पर सिगरेट लेने आया था। उसी दौरान बजाज पल्सर बाइक से जयदीप उर्फ जेडी, रिंकू उर्फ यशं पंवार और चिराग…

Read More

मंगलनाथ में भातपूजा का रिकॉर्ड टूटा, साढ़े 3 लाख से अधिक की आय 

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में एक दिन के अंदर डेढ़ हजार से अधिक संख्या में भातपूजा व अन्य पूजा कराई गई। समिति को लाखों रुपए की आय भी हुई है। इससे पूजा व आय का अब तक रिकॉर्ड टूट गया है।  मंगलनाथ मंदिर समिति के प्रशासक केके पाठक ने बताया कि ज्येष्ठ मास में अधिक संख्या में श्रद्धालु मंगलनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। देशभर के यजमानों ने मंगलवार को यहां आकर पंडितों से पूजा संपन्न कराई। सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक…

Read More

मौसम का तनाव उल्टी-दस्त, पीलिया-बुखार के मामले बढ़े तापमान 42.8 डिग्री पर, न्यूनतम 28.4 पर ,उमस भी बढी -बच्चे एवं बुजूर्गों पर हो रहा असर अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढी

  उज्जैन। पिछले 6 दिनों से तापमान में एक दम उछाल के हाल बने हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया जो एक दिन पूर्व से मात्र .2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री पर जा पहुंचा जो कि एक दिन पूर्व की अपेक्षा करीब 1.2 डिग्री ज्यादा रहा। दिन के समय गर्म हवाओं का जोर रहा है। बढी हुई उमस के साथ तापमान में उछाल ने सभी को बेहाल किया है। इसका प्रभावी असर बच्चों एवं बुजूर्गों पर हो रहा है। अस्पताल में उल्टी-दस्त, बुखार…

Read More

ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी हल्कों पर ही नहीं पहुंचते हैं, ठप हो रहा है  जमीनों को आधार से जोड़ने के लिए अभियान

उज्जैन। ग्रामीण इलाकों में जमीनों को आधार से जोड़ने का अभियान पटवारियों के कारण ठप हो रहा है। बताया गया है कि पटवारी ग्रामीण क्षेत्रों में हल्कों पर ही नहीं पहुंचते है। ये स्थिति उज्जैन जिले की ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की है। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए  कार्यक्रम शुरू किया था प्रदेश सरकार ने कुछ हद तक जमीनों का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए जमीनों को आधार से जोडऩे का कार्यक्रम शुरू किया था। शुरुआत में राजस्व अमले ने आधार लिंकिंग में रुचि दिखाई थी, लेकिन बाद में काम ही…

Read More

एसडीआरएफ जवानों ने बचाई महिला की जान

उज्जैन। रामघाट पर मंगलवार सुबह आरती स्थल पर नहाने के लिये पहुंची महिला श्रद्धालु अचानक पैर फिसलने पर गहराई में चली गई। उसे डूबता देख  एसडीआरएफ जवान शुभम शर्मा और गौरव पांचाल ने छलांग लगाई और महिला को बचाकर बाहर निकाल लिया। महिला श्रद्धालु गुना के ग्राम चंदेरी की रहने वाली जयकुंवर थी। जिसे परिजनों के साथ रवाना किया। होमगार्ड और एसडीईआरएफ जिला सेनानी संतोष कुमार जाट ने बताया कि क्षिप्रा के सभी घाटों में 3 शिफ्ट में 50 से अधिक जवानों की तैनाती की गई। जिनके द्वारा लगातार घाटो…

Read More

लोकायुक्त ने 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को पकड़ा -मुख्यमंत्री आवास योजना की किश्त जारी करने एवज में मांगी थी घूस

– उज्जैन। लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को पंचायत सचिव को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। सचिव ने मुख्यमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जारी करने के लिये रूपयों की मांग की थी। रिश्वत की राशि देने के लिये उसने वृद्ध महिला के नाती को अपने घर बुलाया था। लोकायुक्त ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। लोकायुक्त डीएसपी दिनेश पटेल ने बताया कि महिदुपर तहसील के ग्राम बेलखेड़ा में रहने वाले अशोक डाबी ने 6 जून को कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी…

Read More

महाकाल मंदिर में 2 महिला श्रद्धालुओं के गले से चोरी हुई चेन -पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत, मंदिर समिति ने देखे थे फुटेज

उज्जैन। महाकाल मंदिर में 2 महिला श्रद्धालुओं के गले से लाखों रूपये कीमत की सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। लेकिन महिला श्रद्धालुओं ने मामले की शिकायत मंगलवार शाम तक पुलिस को दर्ज नहीं कराई थी। मंदिर में पहले भी श्रद्धालुओं के आभूषण चोरी होने के मामले सामने आ चुके है। कुछ दिनों से महाकाल मंदिर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या फिर से बढ़ गई है। सोमवार को महाराष्ट्र से परिवार के साथ दर्शन करने रंजना जगदेव आई थी। शीघ्र दर्शन टिकट लेकर…

Read More