श्री सिंथेटिक्स के कर्मचारियों को पैसा मिलने की राह निकली “श्री” की जमीन के लिए प्रदेश सरकार की 11 करोड की पेशकश -99 साल की लीज पर 1969 में दी थी जमीन ,56 साल बीते,43 साल का समायोजन होगा

  उज्जैन। सब कुछ सही रहा तो अगले कुछ माह में श्री सिंथेटिक्स के कर्मचारियों को उनके बकाया के भूगतान की स्थिति साफ हो जाएगी। कंपनी की जमीन के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने करीब 11 करोड की पेशकश की है। 115 एकड़ जमीन कंपनी को 99 साल की लीज पर दी गई थी जिसमें से 56 साल बीत चुके हैं शेष 43 साल के समायोजन के लिए सरकार की यह पेशकश है। इस जमीन का उद्योग में ही उपयोग किया जाना तय है।इस पूरे मसले को लेकर कलकत्ता के उच्च…

Read More

रात 9.30 बजे युवती ने क्षिप्रा नदी में लगाई छलांग

उज्जैन। क्षिप्रा नदी में रविवार रात 9.30 बजे नृसिंहघाट ब्रिज से युवती ने छलांग लगा दी। लोगों ने उसे देखा तो शोर मचाया। होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और युवती को कुछ देर में बाहर निकाला। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और चरक अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि नृसिंहघाट पर टहल रही युवती ने अचानक क्षिप्रा नदी में छलांग लगा दी थी। ब्रिज पर लोगों की भीड़ थी, उन्होने युवती को कूदते देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ के जवान देवेन्द्र झाला, बृजमोहन, बनेसिंह,…

Read More

जहर खाने से पहले महिला ने मोबाइल पर बनाया वीडियो -अस्पताल में हुई मौत, ससुरालवालों पर आरोप

उज्जैन। रविवार को महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, उसने आत्मघाती कदम उठाने से पहले मोबाइल पर वीडियो बनाया था। महिला की उपचार के दौरान शाम को मौत हो गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। मोबाइल जप्त किया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जायेगा। नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि हाटकेश्वर कालोनी कर रहने वाली नूपुर पति सतीश जाट 23 साल ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। उसे परिजनों ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के लिये चरक अस्पताल में भर्ती…

Read More

युवती ने नीलगंगा थाना परिसर में गटका फिनाइल -बोली भाई को पकड़ा लेकिन पेश नहीं किया

उज्जैन। नीलगंगा थाना परिसर पहुंची युवती ने रविवार दोपहर फिनाइल गटक लिया। उसे पुलिसकर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे। युवती का आरोप था कि उसके भाई को पकड़ा गया, लेकिन 2 दिन बाद भी कोर्ट में पेश नहीं किया। अब कह रहे है कि पता नहीं है। सार्थक नगर में रहने वाले हिस्ट्रीशिटर बदमाश चेतन उर्फ यूडी कुलपारे की बहन चेतना दोपहर को नीलगंगा थाने पहुंची और पुलिस से पूछताछ की 2 दिन पहले उसके भाई को पीछा कर पकड़ा गया था, वह कहा है, उसे कोर्ट में पेश क्यों नहीं किया।…

Read More

बैग में छुपाकर ग्वालियर का युवक लाया था मादक पदार्थ

उज्जैन। मादक पदार्थ लेकर आये युवक को जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की और युवक को हिरासत में लिया और 2 बैग जप्त किये। जिसमें हजारों रूपये कीमत का डोडाचूरा भरा होना सामने आया। युवक ग्वालियर का रहने वाला है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सायबर सेल एसआई प्रतिक यादव को सूचना मिली थी कि नागदा में एक युवक मादक पदार्थ लेकर आने वाला है। वह प्रधान आरक्षक राजपालसिंह के साथ नागदा पहुंचे और स्थानीय थाना पुलिस के एसआई राजेश कलमी और टीम के साथ घेराबंदी शुरू की…

Read More

रोटावेटर चुराने के लिये दोस्त से मांगी थी पिकअप -जहरीली शराब के साथ हिरासत में आये 3 बदमाशों ने कबूली चोरी

उज्जैन। पाटनी फार्म हाऊस के बाहर से चोरी हुआ रोटावेटर 3 बदमाशों की निशानदेही पर बदनावर के जंगलों से बरामद कर लिया। बदमाशों को पुलिस ने जहरीली शराब के साथ पकड़ा था। पूछताछ में तीनों ने चोरी करना कबूल कर लिया। रोटावेटर चोरी में प्रयुक्त पिकअप भी बरामद की गई है। जो बदमाश अपने दोस्त से मांग कर लाये थे। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि 7-8 जून की रात  बदनावर मार्ग पाटनी फार्म हाऊस के बाहर से सवा लाख कीमत का रोटावेटर अज्ञात बदमाशों ने चोरी…

Read More

खुसूर-फुसूर नियंत्रण कक्ष में कापी पेस्ट के साथ डिलीट का उपयोग

खुसूर-फुसूर नियंत्रण कक्ष में कापी पेस्ट के साथ डिलीट का उपयोग सोश्यल मिडिया के इस जमाने में कट,कापी पेस्ट,फारवर्ड का उपयोग जमकर चल रहा है। इसकी आदत अमूमन अधिकांश लोगों को लगी हुई है। एक बार सामान्य जीवन में लगी आदत सरकारी काम में भी आ जाती है। ऐसा ही कुछ कट ,कापी-पेस्ट हमारे वर्दी के नियंत्रण कक्ष पर भी अनियंत्रित होकर सामने आ रहा है। ये बात अलग है कि उसे कुछ घंटे बाद जानकारी में आने पर सीधे डिलीट का उपयोग किया जा रहा है संशोधन का नहीं।…

Read More

भीषण गर्मी-उमस के बीच बारिश ने दी थोड़ी राहत बदला मौसम का मिजाज,कभी धूप कभी छाया -तापमान में भी गिरावट,उमस ने बनाए रखा अपना प्रकोप

  उज्जैन। पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ो से झुलस रहे आमजन को रविवार को मौसम ने थोडी राहत दी है। मानसून आने के पूर्व मौसम का मिजाज बदला है। दिन भर में कभी धूप कभी बादलों की छाव से यह राहत रही है। वैसे उमस का प्रकोप बरकरार रहा है। हल्की राहत की यह स्थिति एक दिन पूर्व हुई बारिश की वजह से बनी है। रविवार को मौसम में सुबह से ही बदलाव के हाल बने रहे। इस बीच कुछ कुछ देर में बादलों की…

Read More

जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया के लिए आए कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक कांग्रेस ने अगले एक साल तक के आंदोलन , कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की -संगठन सृजन अभियान से जमीनी स्तर पर मजबूत होगें कांग्रेस कार्यकर्ता- नदीम जावेद

उज्जैन। अभा कांग्रेस कमेटी सचिव एवं पर्यवेक्षक जिला कांग्रेस संगठन सृजन अभियान नदीम जावेद ने बताया कि पार्टी में अगले एक साल (2025) तक के लिए आंदोलन और कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की, जिसमें जय भीम, जय संविधान अभियान को 26 जनवरी 2025 तक और 2026 तक विभिन्न आंदोलनो को सम्मिलित किया गया। संगठन में बडे बदलाव की जरूरत पर सहमति बनी। रविवार को उन्होंने एक निजी होटल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अभा कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत अमूल चूल परिवर्तन किया जा…

Read More

करोड़ों खर्च होने के बाद भी शिप्रा मैली 

उज्जैन । शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहा है। लेकिन उसके बाद भी शिप्रा नदी की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।शिप्रा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।  लेकिन उसके बाद भी शिप्रा का जल स्वच्छ नहीं है। यही वजह है कि शिप्रा नदी के अधिकांश घाट सूने पड़े हैं।कुल मिलाकर शिप्रा नदी को साफ करने के सभी प्रसास विफल साबित होते हुए नजर आ रहे हैं। मंगलनाथ क्षेत्र में शिप्रा नदी की हालत काफी दयनीय है। लेकिन…

Read More