उज्जैन। महिला उपयंत्री के साथ अभद्रता एवं अश्लीलता के मामले में आरोपी नगर निगम के कार्यपालन यंत्री पियूष भार्गव ने एक बार फिर अपने वर्चस्व का परचम फहराया है। संविदा वृद्धि के रूके हुए उनके प्रकरण में एक साल की अवधि नगर निगम ने बढा दी है। महिला उपयंत्री ने प्रकरण हाईकोर्ट में लगाया है जहां 27 जून को आयुक्त को तलब किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। नगर निगम में महिला उपयंत्री को परेशान करने और अभद्रता एवं अश्लीलता का मामला महिला थाना पुलिस ने…
Read MoreCategory: उज्जैन
ई-केवाईसी नहीं तो वेतन भी नहीं… समग्र आईडी को आधार से लिंक करना है, अन्यथा अटक जाएगा वेतन
ब्रह्मास्त्र उज्जैन जिले के शासकीय कर्मचारियों और अफसरों के लिए ई केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। पूरे प्रदेश के साथ ही जिले में भी यदि समग्र आईडी को आधार से लिंक नहीं कराया जाता है तो हो सकता है कि जून माह का वेतन अटक जाए। गौरतलब है कि मप्र शासन ने कर्मचारियों का आईएफएमआईएस (इंटीग्रेटेड फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) से ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। वित्त विभाग ने सभी कलेक्टरों से कहा है कि वे अपने जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम के साथ केवाईसी करा…
Read Moreउज्जैन में लव जिहाद का मामला: फर्जी नाम से दोस्ती, प्यार का झांसा, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव; आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन में लव जिहाद का मामला: फर्जी नाम से दोस्ती, प्यार का झांसा, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव; आरोपी गिरफ्तार उज्जैन, 18 जून 2025 – मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में एक हिंदू युवती से जबरन धर्म परिवर्तन कराने और अश्लील हरकतें करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर पहले उसे बहलाया, फिर झूठे वादे कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मामले की शुरुआत तब हुई जब युवती ने जीवाजीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर के सामने…
Read Moreपर्यटन नगरी के रूप में उज्जैन की ख्याति विदेशों तक, एक साल के अंदर सात करोड़ से अधिक पर्यटक उज्जैन पहुंचे
-महाकाल के दर्शन कर महाकाल लोक भी देखा उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन ने पर्यटन नगरी के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान विदेशों तक बनाई है। यही कारण है कि बीते एक साल के अंदर उज्जैन में सात करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे। इन देशी विदेशी पर्यटकों ने न केवल महाकाल के दर्शन लाभ लिए वहीं महाकाल लोक भी देखा। दरअसल हाल ही में एमपी टूरिज्म बोर्ड ने मध्यप्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या के आंकड़े जारी किए है। इसमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मध्यप्रदेश में एक…
Read Moreदेवासरोड पर डिवाइडर से टकराई कार, 4 घायल
उज्जैन। देवासरोड पर मंगलवार तड़के तेजगति से दौड़ती कार अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। चार युवक घायल हुए है, जिन्हे उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। 2 को चोंट ज्यादा लगने पर भर्ती किया गया। पुलिस ने घटनाक्रम की जांच शुरू कर घायलों के बयान दर्ज किये है। नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि थाना क्षेत्र के सांवरिया नगर के सामने तड़के 4 बजे डिवाइडर से कार क्रमांक एमएच 03 बीई 9951 टकराने की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। कार में असलम पिता…
Read Moreदुकान चाय की, कारोबार अवैध शराब का -पुलिस ने दबिश देकर जप्त की 6 पेटी
उज्जैन। चाय की दुकान खोलकर उसकी आड़ में अवैध शराब बेची जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी तो 6 पेटी बरामद हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि ग्राम पिटलावदिया फंटा पर चाय की दुकान से अवैध शराब बेचने की सूचना मिलने पर एएसआई गोवर्धनदास बैरागी, राजेन्द्रसिंह हाड़ा आरक्षक बनेसिंह, संदीप बामनिया, मुकेश नागर, महिला आरक्षक ज्योति हाड़ा के साथ मिलकर दबिश दी गई। दुकानदार कमल पिता शांतिलाल भाभर…
Read More6 माह बाद गिरफ्त में आये दुष्कर्मी को भेजा जेल
उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में रहने वाली 40 साल की महिला ने 11 दिसंबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी कि धार जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र के ग्राम चिकली पटेलपुरा मोहल्ला में रहने वाले कैलाश पिता गोविंद चौहान ने शादी का झांसा देकर सालभर तक शारिरीक शोषण किया और बाद में इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया था। आरोपी के गिरफ्त में नहीं आने पर उसके गिरफ्तारी की सूचना देने पर 5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। सोमवार को महाकाल थाना…
Read Moreगरम तेल की कढ़ाई में गिरा युवक झुलसा
उज्जैन। डाबरी पीठा में खमण-फाफडे की दुकान पर सुनील पिता गणेशीलाल कटारिया निवासी गणेश कालोनी फाफडे खाने गया था। वह दुकान से बाहर आ रहा था, उसी दौरान गरम तेल में मिर्ची का बघार लगाया गया। जिसका धुआं उठने पर सुनील ने पीछे हटाने का प्रयास किया तो संतुलन बिगड़ने पर तेल की कढाई पर जा गिरा। उसका हाथ गरम तेल में जाने झुलस गया। लोगों की मदद से उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read Moreनिर्माणाधीन सामग्री हटाने की बात पर हुआ विवाद
उज्जैन। तराना थाना क्षेत्र के एबीरोड ग्राम सनकोटा में जियो पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के लिये सामग्री मंगवाई गई थी, जिसे पेट्रोल पंप के सामने डाला गया था। सोमवार-मंगलवार रात महेन्द्र सोंती और उसके 2 साथियों ने पंप कर्मचारी श्याम पिता राजेन्द्र गेहलोत निवासी सलसलई शाजापुर से मोरम हटाने के लिये कहा। श्याम ने कहा कि सुबह तक मोरम और अन्य सामग्री हटा ली जायेगी। जिस पर महेन्द्र और उसके साथी रात में ही सामग्री हटाने की बात पर अड़ गये और श्याम के साथ…
Read Moreमहाकाल मंदिर में कमियों मिलने पर निर्माण एजेंसियों से जवाब तलब – दीवार गिरने की घटना के बाद से ही निर्माण पर सवाल उठने लगे थे – स्मार्ट सिटी व यूडीए से मांगा जवाब इसके बाद आगे की कार्रवाई
दैनिक अवंतिका उज्जैन। महाकाल मंदिर में पिछले दिनों से अब तक हुए विभिन्न निर्माण कार्यों में कमियां पाई गई थी। इसे लेकर अब प्रशासन ने निर्माण एजेंसियों से जवाब तलब किया है। ताकि कार्रवाई की जा सके। मंदिर में काफी समय पहले दीवार गिरने की घटना हुई थी। इसके बाद से ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए थे। मामला उठने के बाद सीबीआरआई (सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, रूड़की) की टीम को प्रशासन ने खुद यहां बुलाकर जांच करवाई थी। मंदिर समिति के अधिकारियों ने बताया कि गत…
Read More