नए एसडीओ को मालूम नहीं दो माह बाद भी नीलगाय को करंट लगा मारने वाले आरोपी नहीं मिले -डीएफओ बोले नोटिस देकर जवाब मांगे हैं,प्रथम श्रेणी अधिकारी पर प्रकरण के लिए शासन से स्वीकृति लेना होगी

उज्जैन। दो माह पूर्व करंट से उद्यानिकी विभाग की नर्सरी में नीलगाय की मौत के मामले में वन विभाग को अब तक आरोपी नहीं मिले हैं। मामला अब भी पंचनामा और बयान के स्तर पर ही सिमटा हुआ है। नए आए एसडीओ विक्रमसिंह सौलंकी को इसकी जानकारी ही नहीं है। बकौल श्री सौलंकी मैंने एक माह के दरमियान ही ज्वाईन किया है। मुझे अब तक प्रकरण जानकारी में ही नहीं दिया गया। उज्जैन जिला मुख्यालय के प्रशासनिक जोन के नजदीक उद्यानिकी विभाग की नर्सरी है। इसमें आम की विभिन्न प्रजातियों…

Read More

महाकाल की हर सवारी में बढ़ रही भीड़ अभी दो सवारी और नागपंचमी पर्व बाकी  – प्रशासन को इस दौरान 8 से 10 लाख लोगों के उमड़ने की संभा

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।  श्रावण में निकल रही महाकाल की हर सवारी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। अभी दो और सवारी व नागपंचमी जैसा बड़ा पर्व तो बाकी है। प्रशासन की माने तो इस दौरान 8 से 10 लाख लोग उज्जैन में उमड़ सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए ही आगामी सवारियों व पर्व की तैयारी की जा रही है।  पहली सवारी में ही श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा था। करीब 5 लाख लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचे थे। दूसरी सवारी में एक लाख लोग…

Read More

जांच को लेकर तीन सदस्यीय समिति की कार्रवाई शुरू गर्भगृह में विधायक सह पुत्र के प्रवेश घटनाक्रम की होगी संपूर्ण जांच -7 दिन में रिपोर्ट सामने आने के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

  उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला एवं उनके पुत्र रूद्राक्ष के प्रवेश के मामले में की जांच के लिए बनी समिति बिंदुओं के आधार पर नहीं बल्कि संपूर्ण घटनाक्रम की जांच करेगी। तीन सदस्यीय समिति मंदिर समिति के उपप्रशासक एवं डिप्टी कलेक्टर एसएन सोनी के नेतृत्व में जांच कर रही है। सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्मार्ती के पूर्व गर्भगृह में विधायक गोलू शुक्ला के साथ उनके पुत्र रूद्राक्ष ने प्रवेश किया था। उन्हे रोकने के दौरान कर्मचारी आशीष दुबे के साथ…

Read More

300 सुरक्षा कर्मियों को एक साथ चढाया और जमकर कूद फांद करवाई नागपंचमी पर उपयोग आने वाले एयरो ब्रिज की मजबूती जांची

  उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में नागपंचमी पर श्रद्धालुओं के आवागमन उपयोग में आने वाले एयरो ब्रिज का शुक्रवार को मजबूती जांची गई है। इसके लिए सुरक्षा एजेंसी के 300 कर्मियों को पुल पर खडा कर उनसे गतिविधि करवायी जाकर पुल की मजबूती व क्षमता का परिक्षण भी किया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग एवं मंदिर समिति प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। मंदिर प्रबंध समिति आगामी सोमवार 29 जुलाई को नागपंचमी पर्व के लिए मंदिर के तीसरे तल स्थित नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शनों के लिए पट खोलेगी। वर्ष में एक…

Read More

उज्जैन शहर में विकास की रफ्तार तेज; निजातपुरा क्षेत्र में मस्जिद से लगी 11 दुकानें हटाईं, प्रथम चरण में 570 मीटर सड़क चौड़ीकरण शुरू

उज्जैन शहर में विकास की रफ्तार तेज निजातपुरा क्षेत्र में मस्जिद से लगी 11 दुकानें हटाईं, प्रथम चरण में 570 मीटर सड़क चौड़ीकरण शुरू 📍 स्थान: उज्जैन – निजातपुरा 🚧 कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक चौड़ीकरण अभियान उज्जैन शहर के प्रमुख मार्गों को चौड़ा करने के अभियान के तहत कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। पहले चरण में 570 मीटर के मार्ग को विस्तारित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बुधवार को निजातपुरा क्षेत्र में मस्जिद से लगी 11 दुकानों…

Read More

खाचरोद में चोरों का आतंक: दो रातों में 16 खंभों के तार चोरी, खेतों की सिंचाई व्यवस्था ठप

खाचरोद में चोरों का आतंक: दो रातों में 16 खंभों के तार चोरी, खेतों की सिंचाई व्यवस्था ठप 📍 स्थान: खाचरोद, उज्जैन जिला 🔴 बिजली तार चोरों का गिरोह सक्रिय खाचरोद विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों अज्ञात चोरों द्वारा बिजली की हाई टेंशन लाइनों के तार चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बीते दो रातों में ही खाचरोद से बड़लिया तक की 11 केवी लाइन के कुल 16 खंभों से तार काटकर ले जाए गए। इन चोरी की घटनाओं से गांवों…

Read More

उज्जैन में महाकाल ने धारण किए शेषनाग का रजत मुकुट-मुंडमाला, दूसरी सवारी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में देंगे दर्शन

 ओंकारेश्वर को लगाए 56 भोग ब्रह्मास्त्र उज्जैन श्रावण के दूसरे सोमवार पर सुबह से ही मध्यप्रदेश के शिवालयों में भक्त पहुंच रहे हैं। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में स्वस्तिवाचन कर पट खोले गए। कर्पूर आरती के बाद नंदी का स्नान, ध्यान, पूजन किया गया। भगवान महाकाल का जल अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट, आभूषण, भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट से श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की…

Read More

अब बार-बार नहीं होंगी आयोग और  चयन मंडल के माध्यम से होने वाली भर्ती परीक्षाएं

रिक्त पदों पर पूर्ति होगी…उज्जैन के बेरोजगारों को भी मिलेगा अवसर उज्जैन। शासकीय विभागों में रिक्त पड़े पदों पर अब भर्ती प्रक्रिया तेज होने जा रही है और इसके लिए सरकार ने कुछ नियमों को बदल दिया  है। रिक्त पदों पर जब भी भर्ती प्रक्रिया होगी उसमें उज्जैन के बेरोजगारों को भी नौकरी तलाशने का अवसर प्राप्त होना ही है। जो जानकारी भोपाल से प्राप्त हुई है उसके अनुसार सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए सरकार अब मिशन मोड में काम करेगी। गौरतलब है कि सरकार…

Read More

न भय और न हिचक….चेहरे पर मुस्कान…. महाकाल मंदिर की  सुरक्षा को लेकर सख्त दिखाई देती है ये महिलाएं

पुरूष सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोगी बनकर खड़ी है ये महिलाएं उज्जैन। आप यदि महाकाल मंदिर जाते है तो आपको पूरे मंदिर परिसर में महिलाएं सुरक्षाकर्मियों के रूप  में  भी दिखाई देगी। ये महिलाएं न केवल मंदिर की सुरक्षा को लेकर सख्त दिखाई देती है वहीं उन्हें न अपनी ड्यूटी में भय है और न हिचक। हालांकि चेहरे पर मुस्कान अवश्य होती है क्योंकि  श्रद्धालुओं के साथ जय महाकाल का उद्घोष जो किया जाता है….। यूं महाकाल मंदिर में भले ही पुरूष सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा की कमान संभालते हुए देखा जाता…

Read More

परे महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने उज्जैन स्टेशन का निरीक्षण किया रेलवे डीआरएम अस्वस्थ हुए ,बाम्बे हास्पिटल रेफर -सिंहस्थ की तैयारियों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की,पीपीटी से जानी तैयारी

    उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का आगाज हो चुका है। आज पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन के विशेष सैलून से उज्जैन पहुंचे। उनके साथ रेलवे के मंडल अधिकारी साथ आए थे। दोपहर में रेलवे के अवंतिका रेस्ट हाउस में मंडल रेल प्रबंधक अश्विन कुमार की तबीयत आकस्मिक बिगड गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन के अवंति अस्पताल में भर्ती किया गया था। अपरांह में उन्हें इंदौर बाम्बे हास्पिटल के लिए रैफर कर दिया गया। जहां उनकी स्थिति स्थिर है । बुधवार को…

Read More