बुजुर्ग से 1.83 लाख की ऑनलाइन ठगी:आरोपी ने साले की आवाज में कहा-पासपोर्ट और वीजा के लिए तुरंत 2 लाख चाहिए

इंदौर।साले की आवाज में बात करके अज्ञात आरोपी ने कंचनबाग निवासी 82 वर्षीय जसवंत कुमार गुम्बर से एक लाख 83 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। राशि ट्रांसफर करने के बाद बुजुर्ग ने जब अपने साले को फोन लगाया तो पता चला कि उसने तो कोई फोन किया ही नहीं और न ही राशि मांगी। इसके बाद बुजुर्ग ने साइबर सेल भोपाल पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साइबर सेल भोपाल ने शून्य पर कायमी कर केस डायरी इंदौर भेज दी है। इस आधार पर तुकोगंज…

Read More

राऊ क्षेत्र में ब्लैक पैंथर दिखने का दावा:सोशल मीडिया पर सामने आया फोटो,12 साल के बच्चे ने कहा- यह उसने खींची

इंदौर।सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राऊ स्थित केट रोड की बस्ती में ब्लैक पैंथर (काला तेंदुआ) दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। पैंथर की 12 साल के बच्चे ने फोटो खींची है, जो एआई और डीपफेक एक्सपर्ट की जांच में ओरिजनल पाया गया है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी ब्लैक पैंथर होने की पुष्ट नहीं कर रहे हैं।ब्लैक पैंथर का वीडियो सामने आने के बाद प्रशिक्षु रेंजर पायल शर्मा और उनकी टीम जांच में जुट गई है। जिस स्थान पर पैंथर देखे जाने की…

Read More

इंदौर डीएवीवी में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े:स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की पार्किंग में विवाद, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर।इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। छात्रों की शिकायत पर भंवरकुआ पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है।पुलिस के अनुसार मारपीट स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की पार्किंग में हुई। ग्राम अजनोद निवासी आर्यन बिलावलिया की शिकायत पर अंशुल और तनिष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आर्यन ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह अपनी कार के पास खड़ा था, तभी उसके दोस्त हर्ष से अंशुल और तनिष…

Read More

हातोद में अवैध रूप से रखा 100 किलो बारूद जब्त

ब्रह्मास्त्र इंदौर जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को हातोद में एक अवैध फैक्ट्री पर दबिश देकर दो लोडिंग रिक्शा सहित 100 किलो बारूद, रस्सी और कलर बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा संचालक राहुल अग्रवाल सहित तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। एडीएम रोशन राय ने बताया कि मौके पर बिना लाइसेंस के पटाखे का निर्माण होना पाया गया है। इसके बाद पूरे माल को जब्त करने के साथ ही अवैध फैक्ट्री को भी तोड़ने की कार्रवाई की गई। प्रशासन की नजरों से बचने के लिए यहां…

Read More

व्यापमं घोटाले में 10 आरोपियों को पांच साल का कारावास

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर की विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को व्यापमं घोटाले से जुड़े पटवारी भर्ती परीक्षा-2008 में फर्जीवाड़ा करने के दोषी पाए गए 10 आरोपियों को 5-5 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी पर 3 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। व्यापमं घोटाला मध्य प्रदेश के सबसे बड़े भर्ती और प्रवेश परीक्षा घोटालों में से एक रहा है। इसमें मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा कराई गई कई परीक्षाओं में व्यापक स्तर पर नकल, फर्जी दस्तावेजों का उपयोग और अवैध चयन जैसे…

Read More

हिंदू युवती के साथ पकड़ाया मुस्लिम युवक लव जिहाद का आरोप:हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पीटा , पुलिस के हवाले किया, लव जिहाद का आरोप

इंदौर। सरवटे बस स्टैंड स्थित एक होटल में ठहरे जयपुर निवासी युवक को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस युवक के साथ एक हिंदू युवती ठहरी हुई थी। कार्यकर्ताओं ने युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है।टीआई कामले के अनुसार सरवटे बस स्टैंड स्थित जैन होटल के कमरे नंबर 101 में जयपुर निवासी याकीन खान और एक हिंदू युवती ठहरे हुए थे। सूचना मिलने पर हिंदू जागरण…

Read More

वर्ल्ड पेंटाथलॉन: चार पदक जीतकर लौटी इंदौर की बेटी भूमि

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर की बेटी भूमि अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका में आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए चार पदक अपने नाम किए। एक ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चार पदक जीतने वाली वह मध्यप्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी बन गई हैं। रविवार को इंदौर लौटने पर कॉलोनीवासियों ने हार-फूल, आतिशबाजी और जुलूस निकालकर उनका जोरदार स्वागत किया। भूमि ने पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने व्यक्तिगत बायथल में स्वर्ण, ट्राइथल में रजत, जबकि बायथल मिक्स्ड रिले और ट्राइथल मिक्स्ड…

Read More

फोरलेन पर 2 ट्रकों में आग:एक किमी तक दिखीं लपटें और धुएं का गुबार; एक ट्रक में था केमिकल, लगा जाम

इंदौर।  इंदौर के पास मानपुर क्षेत्र में मुंबई-आगरा फोरलेन पर सोमवार सुबह दो ट्रकों में आग लग गई। इसकी लपटें और धुएं का गुबार एक किमी दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, वहीं पुलिस ने जाम में…

Read More

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की दो सहेलियों की पेशी

शिलॉन्ग कोर्ट ने किए सवाल-जवाब, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पूछा- सोनम का व्यवहार कैसा था? ब्रह्मास्त्र इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की दो सहेलियां अदालत में पेश हुईं। गुरुवार को शिलॉन्ग कोर्ट में चली सुनवाई में दोनों युवतियां इंदौर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुईं। इस दौरान उनके वकीलों की टीम भी मौजूद रही। युवतियों के नाम दीपांशी और प्रियांशी हैं। वे सोनम के भाई गोविंद की फैक्ट्री में कम्प्यूटर का काम करती हैं। दोनों ई-सेवा के माध्यम से सुनवाई में जुड़ीं। कोर्ट…

Read More

22 दिसंबर से शुरू हो रही इंदौर-रीवा सीधी फ्लाइट

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर से रीवा के लिए 22 दिसंबर से सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इस फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयरलाइंस द्वारा किया जाएगा। यह फ्लाइट सुबह 11.30 बजे इंदौर से रवाना होगी और 1 घंटे 45 मिनट बाद यानी दोपहर 1.15 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेगी। कंपनी ने इस फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि इंडिगो क्राइसेस को देखते हुए एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगो का कहना है की यह देखने वाली बात होगी की यह फ्लाइट का संचालन समय पर होता है या नहीं।…

Read More