अहमदाबाद विमान हादसे की साइट से मिला, 800 ग्राम गोल्ड, 80 हजार कैश, पासपोर्ट और भगवद गीता

गृह मंत्री संघवी बोले- पीड़ितों को लौटाया जा रहा ब्रह्मास्त्र अहमदाबाद एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट एआई-171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) जहां क्रैश हुआ था, वहां से 80 तोला (800 ग्राम) गोल्ड, 80 हजार कैश, एक मोबाइल फोन, भगवद गीता की कॉपी, 9 पासपोर्ट्स और दूसरा सामान बरामद हुआ। घटना के दौरान मौके पहुंचे शख्स राजेश पटेल के मुताबिक- जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां अंधेरा था। मलबे में एक मोबाइल मिला, एक लैपटॉप भी है। इसके अलावा जेवर, नकदी, पासपोर्ट्स मिले हैं। इन सबको सरकारी…

Read More

युवतियों ने आपस में की शादी, छतरपुर में शपथ पत्र बनाकर कहा-साथ रहेंगे

3 महीने में समलैंगिक विवाह का दूसरा मामला ब्रह्मास्त्र छतरपुर छतरपुर में 21 और 24 साल की दो युवतियों ने आपस में शादी कर ली। दोनों ने समलैंगिक रिश्ते को स्वीकार करते हुए मंगलवार को शपथ-पत्र बनाकर साथ रहने की सहमति जताई। उन्होंने कहा कि अब हमारा परिवार को कोई नाता नहीं है। हम दोनों साथ रहेंगे।   मामला नौगांव तहसील क्षेत्र के एक गांव का है। दो दिन पहले दोनों युवतियां अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिजन ने नौगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।…

Read More

डिवाइडर पर बैठे लोगों पर पलटा मैक्स, 3 लोगों समेत 4 की मौत

ब्रह्मास्त्र आगरा आगरा में मैक्स गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोग डिवाइडर पर बैठे थे। तीनों की मैक्स के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से तीनों को बाहर निकाला। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी में ही फंस गया था। वह एक घंटे तक तड़पता रहा। किसी तरह पुलिस ने मैक्स को काटकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मैक्स…

Read More

प्रयागराज के 90 लोग ईरान में फंसे

ब्रह्मास्त्र प्रयागराज प्रयागराज के 90 लोग ईरान में फंसे हुए हैं। उन लोगों से नेटवर्क सही से न मिलने के कारण बात भी नहीं कर पा रहे हैं। जिससे प्रयागराज में मौजूद परिवार के सदस्य परेशान हैं। उनको समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करें। ईरान के हालात खराब होने से घर वापसी की चाह में वहां फंसे ज्यादातर परिवारों की महिलाएं हैं, जो जियारत करने के लिए गई थी। रहने और खाने का इंतजाम करना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग लगातार…

Read More

बाहर वाली संग घूम रहे थे पतिदेव, घरवाली ने चप्पलों से पीटा

बरेली। यूपी के बरेली जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक सीडीओ बंगले के सामने एक महिला ने अपने पति की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया और वहां मौजूद लोगों की भीड़ तमाशा देखने लग गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद अचानक सड़क पर आ गया। बताया जा है कि महिला को पता चला कि उसका पति दूसरी पत्नी को लेकर शहर…

Read More

पत्नी है आईपीएस पति के खाते में मिले 2.6 करोड़ रुपए

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आईपीएस अधिकारी रश्मि करंदीकर के पति पुरुषोत्तम चव्हाण के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जांच का सामना कर रहे पुरुषोत्तम चव्हाण के बैंक खाते में 2.64 करोड़ रुपए मिले। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने पैसे आईपीएस के पति के पास आए कहां से ईओडब्ल्यू की जांच में पाया गया कि आईपीएस रश्मि करंदीकर ने शेयर बाजार में इंट्राडे ट्रेडिंग में पैसे लगाए, लेकिन वह डूब गए।

Read More

यूपी में 5000 से ज्यादा स्कूल मर्ज करने की तैयारी

लखनऊ। यूपी में कक्षा- 8 तक के करीब 5 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी है। ये वो स्कूल हैं, जहां स्टूडेंट की संख्या 50 से कम है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट मांगी है। अकेले सुल्तानपुर जिले में ही 50 से कम छात्र संख्या के 444 स्कूल सामने आए हैं। अगर स्कूल मर्ज हुए, तो जाहिर है कि टीचर के हजारों पद कम हो जाएंगे। इससे भविष्य में भर्ती की उम्मीदों को भी झटका लगेगा। वहीं, सरकार का तर्क है कि ये…

Read More

एअर इंडिया के विमान में खराबी, यात्रियों को उतारा

ब्रह्मास्त्र कोलकाता सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर प्लेन से उतारना पड़ा। फ्लाइट नंबर एआई180 कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी। बोइंग 777-200 एलआर विमान 17 जून को रात 12.45 बजे समय पर कोलकाता पहुंचा था। इसे मुंबई के लिए रात 2 बजे रवाना होना था। विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकआॅफ में देरी हुई। इसके बाद सुबह करीब 5.20 बजे कैप्टन ने यात्रियों से कहा गया…

Read More

केन्द्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

ब्रह्मास्त्र विदिशा अधिकारों से विचारों में शांती नहीं आती जंहा विचारों की शांति होती है वंहा अधिकार नहीं होते। उपरोक्त उदगार चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्धसागर महाराज ने श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के चतुर्थ दिवस पर अपनी मंगल देशना में व्यक्त किए। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विधान महोत्सव में पधार कर श्रमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं इस अवसर पर आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी जी…

Read More

सड़क पर गुटखा थूकने पर युवक को गोली मारी

ब्रह्मास्त्र झांसी झांसी में घर के सामने सड़क पर गुटखा थूकने पर सिपाही के शिक्षामित्र पिता ने युवक को गोली मार दी। गोली सीने से घुसकर कमर से बाहर निकल गई। बचाने आए भतीजे पर लाठियों से हमला कर सिर फोड़ दिया। इसके बाद वह तमंचा लहराते हुए भाग गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से युवक को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। वारदात में सिपाही के बड़े भाई ने पिता का साथ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर पिता-बेटे को हिरासत में लिया है। उनसे…

Read More