ब्रह्मास्त्र44 नई दिल्ली भारत और चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने पर फिर से सहमति बन गई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को प्रेस रिलीज जारी कर इसका ऐलान किया। इसके कुछ ही देर बाद एयरलाइन इंडिगो ने 26 अक्टूबर से दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने का ऐलान किया। कोलकाता से ग्वांगझू के लिए रोजाना नॉन-स्टॉप उड़ानें चलेंगी। एयरलाइन ने यह भी बताया कि जल्द ही दिल्ली और ग्वांगझू के बीच भी सीधी उड़ानें शुरू की जाएंगी। इन उड़ानों के लिए इंडिगो अपने एयरबस…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली कश्मीर में शुक्रवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग और गुरेज में पहाड़ों की चोटियां सफेद हो गई हैं। एक तरफ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, तो श्रीनगर सहित अन्य मैदानी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा था कि जम्मू-कश्मीर में 5-7 अक्टूबर तक भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। हालांकि, इससे पहले ही बर्फबारी और बारिश हो गई। इससे पर्यटकों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों के बीच त्योहार जैसा माहौल हो गया है। इधर,…
Read Moreशताब्दी समारोह : मोदी आरएसएस पर डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को नई दिल्ली में आरएसएस के योगदान को दशार्ने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। कार्यक्रम डॉ.अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 10.30 बजे से होगा। आरएसएस दशहरा से अपना शताब्दी वर्ष कार्यक्रम शुरू कर रहा है। इसके तहत 2 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2026 तक देशभर में सात बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों में कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।
Read Moreएक्टर विजय की रैली में मची भगदड़, 36 की मौत
मरने वालों में 8 बच्चे, 16 महिलाएं, 9 साल की बच्ची के गुमने की खबर से बेकाबू हुई भीड़ ब्रह्मास्त्र करुर तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में शनिवार शाम को भगदड़ मच गई। इसमें 36 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने यह जानकारी दी। हादसे में 58 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता…
Read Moreएमपी में कांग्रेस नेता पर 1 अरब 24 करोड़ का महा-जुर्माना
पन्ना। अवैध खनन के खिलाफ एक ऐतिहासिक फैसले में, पन्ना कलेक्टर न्यायालय ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता पर 1 अरब 24 करोड़ रुपए से अधिक का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री और मेसर्स डायमंड स्टोन क्रेशर के मालिक श्रीकांत दीक्षित को गुनौर तहसील के बिलघाड़ी में स्वीकृत क्षेत्र से कई गुना अधिक पत्थर का अवैध खनन करने का दोषी पाया गया है। उपसंचालक खनिज प्रशासन और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (गुन्नौर) की एक संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला सुनाया गया है।…
Read Moreश्रीसीम यौन शोषण केस- चैतन्यानंद आगरा से गिरफ्तार
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट आॅफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च के हेड स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने शनिवार देर रात आगरा से गिरफ्तार किया। चैतन्यानंद पर कई छात्राओं के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। चैतन्यानंद फरार था और उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी। दिल्ली पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी। चैतन्यानंद को वसंत कुंज पुलिस स्टेशन लाया गया है, जहां पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्राओं को धमकाकर, अश्लील मैसेज भेजकर और विदेश…
Read Moreराहुल गांधी दक्षिण अमेरिका के 4 देशों की यात्रा पर रवाना
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 4 दक्षिण अमेरिकी देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वे राजनीतिक नेताओं, छात्रों और व्यापारियों से बातचीत कर सकते हैं। कांग्रेस मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने यह जानकारी दी, लेकिन यह नहीं बताया कि गांधी किन देशों में रहेंगे। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि वे कितने दिनों के लिए देश से बाहर रहेंगे। हालांकि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वे ब्राजील-कोलंबिया जा सकते हैं। वे कई देशों के राष्ट्रपतियों और…
Read Moreजम्मू-कश्मीर के 12 पर्यटन स्थल 29 सितंबर से फिर से खुलेंगे
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के 12 पर्यटन स्थल 29 सितंबर से खुल जाएंगे। एलजी मनोज सिन्हा ने सुरक्षा हालात की समीक्षा बैठक के बाद यह ऐलान किया। ये टूरिस्ट प्लेस पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा कारणों से बंद किए गए थे। 22 अप्रैल को इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। एलजी ने एक्स पर बताया कि कश्मीर डिवीजन के अरू वैली, राफ्टिंग प्वाइंट यानर, अक्कड़ पार्क, बादशाही पार्क, कमान पोस्ट समेत सात और जम्मू डिवीजन के डागन टॉप, रामबन, कठुआ के धागर, सलाल का शिव गुफा और रियासी के…
Read Moreयूपी की थार का हरियाणा में एक्सीडेंट- 5 की मौत, मृतकों में 3 लड़कियां भी
ब्रह्मास्त्र गुरुग्राम हरियाणा के गुरुग्राम के झाड़सा चौक पर एक तेज रफ्तार थार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। यूपी नंबर (यूपी 81 सीएस 2319) की यह थार दिल्ली से झाड़सा चौक के एग्जिट नंबर 9 से नीचे उतर रही थी। तभी चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वह सीधे डिवाइडर से जा टकराई।…
Read Moreलखनऊ में ‘आई लव बुलडोजर’ की होर्डिंग
ब्रह्मास्त्र बरेली यूपी के बरेली-मऊ में जुमे पर ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर बवाल हो गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया। शुक्रवार देर रात सीएम योगी ने अफसरों के साथ हाईलेवल मीटिंग की। कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सरकार कुचल देगी। दशहरा बुराई और आतंक के दहन का पर्व है। उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि वे दोबारा कभी गलती की सोच भी नहीं सकेंगे। कार्रवाई के लिए किसी और समय का इंतजार न करें। यही समय है, सही…
Read More