कराकस। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो भूकंप के बाद स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर को एक और भूकंप आया। देश के उत्तरी तट के पास आए इस भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, राजधानी कराकास और माराके में भी झटके महसूस किए गए।इधर, पिछले भूकंप के तीन दिन बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 920 हो गई है। 3360 से ज्यादा घायल हैं, जबकि 51,700 से ज्यादा लोग लापता हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अब तक 243 लोगों को जिंदा…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
2027 में भारत आ सकते हैं ट्रम्प:हैदराबाद में सड़क उनके नाम पर की , डोनाल्ड ट्रम्प बोले- शुक्रिया
वॉशिंगटन/नई दिल्ली।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प साल 2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ये बयान दिया। ये ट्रम्प की राष्ट्रपति रहते हुए दूसरी भारत यात्रा हो सकती है। इससे पहले ट्रम्प साल 2020 में पहली बार भारत यात्रा पर आए थे। वे अहमदाबाद में ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रूबियो से पूछा गया कि वे भारत की प्रगति, विकास और वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका को कैसे देखते…
Read Moreतीन दिन के भारत दौरे पर रहेंगी जापान की PM ताकाइची, व्यापार और रक्षा संबंधों पर होगी चर्चा
, नई दिल्ली। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची अगले हफ्ते भारत के तीन दिन के दौरे पर आएंगी। इसका मकसद व्यापार, निवेश और रक्षा जैसे कई क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करना है।विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर ताकाइची एक से तीन जुलाई तक आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। यह दौरा 16वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन के लिए होगा।मंत्रालय ने कहा, “यह शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों को आपसी सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और उन्हें मजबूत…
Read Moreईरान बोला-NATOदेशों ने अमेरिका का साथ दिया:; होर्मुज में जहाज पर हमला, पुल को नुकसान
तेल अवीव/तेहरान।ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हुए हमले में साथ देने वाले NATO मेंबर देशों को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने सोशल मीडिया पर कहा कि NATO चीफ मार्क रूट ने खुद माना है कि इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया था।वहीं, होर्मुज स्ट्रेट में एक कॉमर्शियल जहाज पर किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल, यानी हमलावर हथियार से अटैक हुआ। ब्रिटेन की यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस, यानी UKMTO…
Read Moreईरान बोला- होर्मुज पहले जैसा नहीं रहेगा:देखरेख हम अपने तरीके से करेंगे, अमेरिका पर भरोसा नहीं
तेल अवीव/तेहरान। तेल अवीव/तेहरान।ईरान के संसद अध्यक्ष और अमेरिका-ईरान बातचीत में अहम वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट अब युद्ध से पहले जैसी स्थिति में नहीं लौटेगा। उन्होंने कहा कि इस अहम समुद्री मार्ग की देखरेख आगे ईरान अपने तरीके से करेगा, हालांकि अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन जारी रहेगा।ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी प्रेस टीवी के मुताबिक, स्विट्जरलैंड में अमेरिका के साथ तकनीकी बातचीत के पहले दौर के बाद गालिबाफ ने दोहराया कि ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं है। गालीबाफ ने कहा,हमने कभी अमेरिकियों…
Read Moreब्रिटिश PM स्टार्मर का इस्तीफा:100+ सांसद विरोध में थे; 7 साल में पांचवें प्रधानमंत्री ने पद छोड़ा
लंदन।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लेबर पार्टी को नहीं लगता कि मैं अगले चुनाव में नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हूं। स्टार्मर का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब लेबर पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व को लेकर लंबे समय से असंतोष बढ़ रहा था। लेबर पार्टी के 400 सांसदों में से 100 से ज्यादा सांसदों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ…
Read Moreजेलेंस्की ने पोलैंड का सर्वोच्च सम्मान लौटाया; बोले- यह यूक्रेनी जनता और सैनिकों के लिए था
वारसॉ। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पोलैंड का सर्वोच्च राज्य सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट ईगल’ लौटा दिया है। यह कदम पोलैंड के राष्ट्रपति कारोळ नवरोत्स्की द्वारा सम्मान वापस लेने के फैसले के बाद उठाया गया। दोनों देशों के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के इतिहास से जुड़ा विवाद एक बार फिर सामने आ गया है।नवरोत्स्की ने जेलेंस्की से सम्मान वापस लेने का फैसला तब किया, जब यूक्रेन ने अपनी स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स की एक यूनिट का नाम यूक्रेनियन इंसर्जेंट आर्मी (UPA) के नाम पर रखा। पोलैंड UPA पर द्वितीय विश्व…
Read Moreट्रम्प बोले-अमेरिका होर्मुज में टोल लगा सकता है:इससे मिडिल-ईस्ट सुरक्षा खर्च की भरपाई करेंगे
तेल अवीव/तेहरान।ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर ईरान के साथ 60 दिनों में कोई समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका भविष्य में होर्मुज स्ट्रेट में टोल लगाने पर विचार कर सकता है। यह शुल्क मिडिल-ईस्ट में सुरक्षा पर हुए अमेरिकी खर्च की भरपाई के लिए होगा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि सीजफायर के दौरान अगले 60 दिनों तक होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल नहीं लगाया जाएगा। 60 दिन खत्म होने के बाद भी टोल नहीं लगाया जाएगा, जब तक यह अमेरिका की तरफ से…
Read Moreपाकिस्तान में दो बम धमाकों में 7 लोगों की मौत:3 घायल; सर्च ऑपरेशन जारी
बन्नू2 घंटे । पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी बन्नू जिले में शनिवार को सड़क किनारे हुए दो बम धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।पुलिस के मुताबिक, पहला धमाका वजीर उपखंड के फांग मूसा खेल इलाके में हुआ। इसमें एक यात्री गाड़ी को निशाना बनाया गया। गाड़ी डोमेल की ओर जा रही थी, तभी रिमोट कंट्रोल से धमाका किया गया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए।पहले धमाके के घायलों को इलाज के…
Read Moreइजराइल का लेबनान पर फिर हमला: ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी दूत स्विट्जरलैंड रवाना
तेल अवीव/तेहरान।इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच शुक्रवार को सीजफायर पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद शनिवार को इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर फिर हवाई हमले किए हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम 5 लोगों की मौत होने की खबर हैं।लेबनान की सरकारी न्यूज एजेंसी NNA के मुताबिक, इजराइल के विमान और ड्रोन ने सुबह तक नबातिएह इलाके में कई जगह हमले किए। इन हमलों में रिहायशी इमारतें और घर तबाह हो गए। साथ ही इजराइली सेना ने तोपों से भी गोलाबारी की।दूसरी…
Read More