कानड़। नगर के नेताजी सुभाष पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में सर्वाइकल कैंसर ऌढश् टीकाकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, उपयोगिता और सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री कविता शर्मा ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टीका सुरक्षित है और इसके कोई गंभीर…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
हाथी दरवाजा पर खड़े वाहनों पर पुलिस की चालानी कार्रवाई सुसनेर।थाना प्रभारी अक्षय बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हाथी दरवाजा क्षेत्र में सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुमार्ना लगाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, जिससे आवागमन में बाधा न हो।
Read Moreपुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित जनरल परेड, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
राजगढ़-ब्यावरा। पुलिस लाइन राजगढ़ में पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन एवं शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित रूप से परेड का आयोजन किया जा रहा। इसी क्रम में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी जनरल परेड आयोजित की गई। जनरल परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। निरीक्षण के समय पुलिस बल द्वारा अनुशासित, समन्वित एवं आकर्षक ढंग से मार्च पास्ट एवं विभिन्न परेड अभ्यासों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जो उनकी प्रशिक्षण क्षमता एवं…
Read Moreसरकार किसानों के साथ, हर एक किसान के गेहूं की होगी खरीदी- जैन
सारंगपुर। प्रदेश के किसानों का हर तरह से कल्याण हमारी प्रतिबद्धता है। हमारी सरकार हर घडी किसानों के साथ है। हर एक किसान से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जाएगी, जो अब प्रारंभ किया जा रहा है। उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले सभी किसानों का गेहूं खरीदा जायेगा। उपार्जन प्रक्रिया में पहले छोटे किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। इसके बाद मध्यम एवं बड़े किसानों के गेहूं की खरीदी की जाएगी। स्लॉट बुकिंग वाले सभी किसानों का गेहूं चरणबद्ध रूप से खरीदा जाएगा। उक्त उद््गार गौतम बुद्ध…
Read Moreपत्नी कीसंदिग्धमौत का खुलासा…पति था हत्यारा:आत्महत्या दिखाने की कोशिश ;PM रिपोर्टमें पुष्टि
उज्जैन।उज्जैन में 15 मार्च को न्यू अशोक नगर निवासी 31 वर्षीय निर्मला वर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का खुलासा हुआ। 23 दिन बाद आई रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने पति मायापुरी को गिरफ्तार किया है। बाथरूम में फंदे पर लटका मिला था शव-महिला का शव घर के बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। पति ने पुलिस को बताया था कि पत्नी ने नाराज होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया…
Read Moreजॉइंट रेस्क्यू की 2 कोशिशें नाकाम: बड़नगर में सुरंग खोद रही NDRF टीम, बोरवेल में डाली रस्सी;
उज्जैन। दो साल के भागीरथ देवासी को बोरवेल से निकालने की दो कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं। रेस्क्यू टीम को उसके हाथों में रोप रिंग पहनाकर बाहर निकालने में सफलता नहीं मिल पाई है। एक बार फिर समानांतर सुरंग बनाई जा रही है। वहीं, बोरिंग में दो अलग-अलग स्तर पर पाइप और रस्सी डालकर उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।भागीरथ उज्जैन से करीब 75 किलोमीटर दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसा है। रेस्क्यू टीम को उसकी नई लोकेशन 45 फीट की…
Read Moreमहिला आरक्षक ने किया सुसाइड का प्रयास: फ्लैट में फंदे पर लटकी मिली; हालत गंभीर,
इंदौर। फर्स्ट बटालियन में रहने वाली एक महिला आरक्षक ने गुरुवार को आत्महत्या की कोशिश की। महिला अपने फ्लैट में फंदे पर लटकी मिली। रात में परिजन ने उसे देखा तो नीचे उतारकर निजी अस्पताल ले गए। फिलहाल महिला पुलिसकर्मी आईसीयू में भर्ती है और बयान देने की स्थिति में नहीं है।सदर बाजार पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम रूचि, पति पंकज है। वह अपने पति के साथ फर्स्ट बटालियन में रहती है। सदर बाजार पुलिस को रात करीब 11 बजे गोकुलदास अस्पताल से सूचना मिली। हालांकि रूचि अभी बयान…
Read Moreसीडीआर बेचने के शक में पुलिसकर्मियों से पूछताछ:डिटेक्टिव एजेंसी से कनेक्शन, ATS कर रही जांच
इंदौर।इंदौर में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) बेचने के संदेह में एटीएस ने क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। दोनों को नोटिस देकर बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है, हालांकि आगे भी जरूरत पड़ने पर मुख्यालय बुलाया जा सकता है।जानकारी के मुताबिक एक डिटेक्टिव एजेंसी संचालक की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध नंबर सामने आए। इसी कड़ी में एटीएस को पता चला कि एएसआई राम और सिपाही रविंद्र का एजेंसी से संपर्क रहा है।नोटिस के बाद पहुंची ATS की टीम-सूत्रों के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों…
Read Moreग्राम झलारिया में हादसा, बाहर निकालने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन, बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, खुदाई में चट्टान बनी परेशानी
उज्जैन। ग्राम झलारिया में गुरूवार शाम बड़ा हादसा हो गया। 3 साल का मासूम खुले बोरवेल में गिर गया। घटनाक्रम सामने आते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। मासूम को बाहर निकालने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। आधी रात पास खुदाई के चलते जमीन में चट्टान आने से परेशानी बढ़ गई, आज सुबह मासूम के जीवित होने की संभावना भी लगभग समाप्त हो चुकी थी। बड़नगर तहसील के ग्राम झलारिया से देर शाम 7.30 से 8 बजे के लगभग खबर आई कि खेलते समय पलदूना…
Read Moreरुबीना बोलीं- कांग्रेस भाड़ में जाए, एआईएमआईएम का न्योता आया
विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ूंगी, कांग्रेस-बीजेपी को हरा सकती हूं ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर शुरू हुआ विवाद धर्म बनाम राष्ट्रवाद के साथ ही अब राजनीतिक रूप ले चुका है। बीजेपी-कांग्रेस के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) भी इस मुद्दे को लेकर मैदान में कूद गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि रुबीना खान हमारे संपर्क में हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं से…
Read More