लाखों के मोबाइल चोरी करने वालों की महाराष्ट्र में तलाश

उज्जैन। कार से शहर में आकर 2 दुकानों से लाखों के मोबाइल चोरी करने वालों की तलाश में पुलिस की टीम महाराष्ट्र पहुंची है। बदमाशों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार ट्रेस किया जा रहा है। माधवनगर थाना क्षेत्र में 10-11 जुलाई की रात फ्रीगंज क्षेत्र में बदमाशों ने हाई च्वाइस और एसएस मोबाइल शॉप का शटर उचाकर लाखों के मोबाइल चोरी कर लिये थे। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों में 4 बदमाश दिखाये दिये थे, जो कार से आये थे, पुलिस ने कार को ट्रेस करने का…

Read More

काम दिलाने के बहाने नाबालिग से अनैतिक कृत्य -चंद घंटों में पकड़ाये आरोपी का भेजा गया जेल

उज्जैन। काम दिलाने के बहाने नाबालिग के साथ अनैतिक कृत्य करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग के लापता होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की थी, आरोपी नाबालिग को छोड़कर भाग निकला था। जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। नागझिरी थाना एसआई पूजा सोलंकी ने बताया कि रतलाम की रहने वाली नाबालिग थाना क्षेत्र में चौकीदारी करने वाले मामा के यहां रह रही थी। 16 जून को नाबालिग लापता हो गई। परिजनों ने उसके नहीं मिलने पर तलाश शुरू…

Read More

संभागीय मुख्यालय पर थोक औषधि विक्रेताओं तक दायरे को बढाया गया   “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान में ड्रग निरीक्षक भी उतरे मैदान में – नारकोटिक्स एवं कोडिंग ड्रग पर अंकुश के लिए  जिलों में मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच तेज हुई

उज्जैन। “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान में औषधि विभाग भी मैदान में उतर आया है। इसके चलते अब नशेडियों द्वारा उपयोग ली जाने वाली औषधियों के फिजूल विक्रय पर रोक लगाने की तैयारी हो गई है। संभागीय मुख्यालय उज्जैन में मेडिकल स्टोर्स से लेकर अब थोक विक्रेताओं को दायरे में लिया गया है। रतलाम,मंदसौर सहित संभाग के सभी जिलों में मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई का दौर शुरू हो चुका है।  उज्जैन कलेक्टर रोशनकुमारसिंह के निर्देश पर जिले में औषधि निरीक्षकों ने नशे के विरूद्ध कार्रवाईयों को तेज कर दिया…

Read More

सिंहस्थ श्रद्धालुओं के लिए आगर के ग्राम आंकली में बनेगा होल्डिंग स्टेशन

  उज्जैन। आगामी सिंहस्थ 2028 में आने वाले संभावित 30 करोड से अधिक श्रद्धालुओं के लिए आसपास के जिलों में होल्डिंग स्टेशन बनाए जाने हैं। इंदौर-कोटा मार्ग इसमें प्रमुख रहने वाला है। इस मार्ग पर मध्यप्रदेश का पहला जिला आगर –मालवा है जहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग स्टेशन की जमीन तय कर ली गई है। यहां पर एक हजार वाहनों की पार्किंग क्षमता के साथ होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। हाल ही में आगर-मालवा जिला प्रशासन ने इसके लिए जमीन…

Read More

उज्जैन संभाग के 4 थे जिले में विकास प्राधिकरण के गठन की प्रशासनिक तैयारी तेज मंदसौर में भी विकास प्राधिकरण के गठन की कवायद तेज

उज्जैन। उज्जैन संभाग के 4 थे जिले में विकास प्राधिकरण के गठन की प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। मंदसौर कलेक्टर ने प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। संभाग के उज्जैन,देवास, रतलाम जिला मुख्यालयों पर पूर्व से ही विकास प्राधिकरण काम कर रहा है। अब मंदसौर में इसकी कवायद तेज हो गई है। इसके गठन से शहर के चहुमुखी विकास के मार्ग खुलेंगे।मंदसौर शहर क्षेत्र के चहूमुखी विकास को नवीन आयाम देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मंदसौर विकास प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव शासन को प्रेषित…

Read More

मंगलनाथ रोड पर सांदीपनि आश्रम के सामने सड़क पर बेतरतीब पार्किंग, रोज लग रहा जाम ई-रिक्शा, ऑटो और मैजिक सहित अन्य वाहन बीच सड़क पर खड़े रहने से श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को यहां से निकलने में हो रही परेशानी

उज्जैन। महाकाल मंदिर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। इन दिनों मंगलनाथ रोड स्थित सांदीपनि आश्रम के सामने सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जाने के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। सड़क किनारे ही नहीं, बल्कि कई बार बीच सड़क पर भी ई-रिक्शा, ऑटो, मैजिक और अन्य वाहन खड़े रहने से आवागमन बाधित हो रहा है। मंगलनाथ रोड शहर का प्रमुख धार्मिक मार्ग है। इसी मार्ग पर मंगलनाथ मंदिर, सांदीपनि आश्रम, सिद्धवट और अंगारेश्वर…

Read More

दिनदहाड़े हुई तीन चोरियों का खुलासा: शातिर आरोपी गिरफ्तार; 3.36 लाख का माल बरामद

मंडलेश्वर। पुलिस ने क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई तीन चोरियों का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुंतला रुहल ने किया। उन्होंने बताया आरोपी के कब्जे से करीब 3 लाख 36 हजार रुपए का चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। एडिशनल एसपी ने बताया 27 अप्रैल को ग्राम झापड़ी तथा 12 मई को ग्राम चोली और वासलीकुंडिया में दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं हुई थीं।जांच  के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी…

Read More

जावद में ओम शिव गोरक्षनाथ आश्रम मेंसंत से कथित मारपीट :शिकायत दर्ज

नीमच। जिले के  जावद मे नीमच रोड स्थित सीएम राइज स्कूल के पीछे ओम शिव गोरक्षनाथ आश्रम में कथित मारपीट और कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। जिसमें दो-तीन लोगों के नाम पीड़ित  आश्रम के मोजनाथ गुरु बृहस्पति नाथ ने कुछ लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। इस घटना का कथित वीडियो भी सामने आने की बात बताई गई   है।घटना मे घायल गुरु का उपचार नीमच जिला अस्पताल में चल रहा है। जिनके हाथ व  पैर में चोट और  फ्रैक्चर तथा …

Read More

मानसिक रूप से बीमार युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नीमच ।शहर के उपनगर ग्वालटोली क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। ग्वालटोली में प्रजापति मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय अनिल पिता मदनलाल ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना के बाद परिवार व क्षेत्र में शोक छा गया l मिली जानकारी अनुसार मृतक विगत कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। जिसका उपचार भी जारी था इसी दौरान युवक ने यह घातक कदम उठा लिया ।

Read More

विशेष लोक अदालतमें जहां चेक बाउंस के मामले निपटे:30 मामले में हुई 7 लाख 24 हजार कि वसूली

सनावद – लोक अदालत चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए आयोजित हुई। जिसमेंमो असलम दहलवी साहब के न्यायालय में 1 प्रकरणमें राजीनामा हुआ।  12 लाख उक्त प्रकरण का निराकरण हुआ का एवं  न्यायाधीश योगेश चालीसा के न्यायालय में 30 मामले जिसमें 7 लाख 24 हजार 800 724800 वसूली हुई विशेष लोक अदालत में सम्माननीय अधिवक्ता संघ अध्यक्ष  गणेश मालवीय,कृष्णराव सोनाने, भारत पटेल साहब श्वेता माहेश्वरी, ज्योति चौहान, जेके यादव,शादाब, शैलेंद्र ठाकुर एवं सभी सम्माननीय अधिवक्ता गणों विशेष रूप से सहयोग रहा वह लोक सफल रही विशेष लोक में न्यायालय…

Read More