डेली कॉलेज और पींटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटीस:डायवर्सन टैक्स जमा नहीं करने पर प्रशासन सख्त,

इंदौर।वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले बकाया वसूली को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। इसी कड़ी में जूनी इंदौर तहसील प्रशासन ने शहर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज प्रबंधन और मॉल संचालक गुरजीतसिंह छाबड़ा (पिंटू छाबड़ा) को डायवर्सन टैक्स बकाया के नोटिस जारी किए हैं। दोनों मामलों में कुल मिलाकर करीब ढाई करोड़ रुपए की वसूली नोटिस जारी की गई है।तहसील प्रशासन के अनुसार डेली कॉलेज के प्रिंसिपल के नाम पर 1.50 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि मूसाखेड़ी स्थित कॉलेज…

Read More

प्रॉपर्टी की दरें 100-150% तक बढ़ेंगी: मूल्यांकन समिति की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव, लागू होगी नई गाइडलाइन

उज्जैन।उज्जैन में एक अप्रैल 2026 से नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू होने जा रही है। जिला पंजीयक के प्रस्ताव के अनुसार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की 25 से अधिक लोकेशन पर प्रॉपर्टी की गाइडलाइन दरों में 100 से 150 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। इससे नए वित्तीय वर्ष से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा।जिला पंजीयक द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव में लगभग 25 से अधिक लोकेशन चिन्हित की गई हैं, जहां गाइडलाइन दरों में यह वृद्धि प्रस्तावित है। इस संबंध में उप जिला मूल्यांकन समिति की बैठक हो चुकी है,…

Read More

पूर्व महामंडलेश्वर बोलीं- मेरी हत्या हो सकती है…:अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष को बताया दुर्योधन,

उज्जैन।उज्जैन में चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रचने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में आरोपी बनाई गई पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी ने वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया है और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज पर आरोप लगाए हैं।वहीं वाराणसी से लाई गई महिला ने भी अपनी हत्या की आशंका जताते हुए मंदाकिनी सहित पूरे गिरोह पर साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। पुलिस केस दर्ज, आरोपी अभी फरार-महाकाल थाना पुलिस ने महामंडलेश्वर को…

Read More

रन-वे रिपेयरिंग में गर्मी बनी बाधा:डामर ढीला होने से उड़ानें भी हुई प्रभावित, , रात की फ्लाइटों पर बढ़ा दबाव

इंदौर।देवी अहिल्या बाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रन-वे की रिकार्पेंटिंग और रिपेयरिंग का काम तय समय से करीब तीन महीने पीछे चल रहा है। यह काम फरवरी 2025 में शुरू हुआ था और इसे दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब इसे अप्रैल तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है। सीमित समय, तकनीकी प्रक्रियाओं और मौसम की बाधाओं के कारण काम की गति धीमी बनी हुई है, जिससे खासकर रात की उड़ानों पर असर पड़ रहा है। एयरपोर्ट पर रन-वे सुधार के लिए…

Read More

पंपकर्मी की मौत का आरोपी हीरानगर का निकला:सीसीटीवी से हुई पहचान

इंदौर।इंदौर के कजलाना में पेट्रोल पंप कर्मचारी की जान लेने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हीरानगर इलाके का रहने वाला है। कई किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में हीरानगर तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी के पिता को गुरुवार हिरासत में लिया है, जबकि आरोपी कार लेकर फरार है।11 मार्च को हुई थी घटना-सांवेर पुलिस के मुताबिक घटना 11 मार्च 2026 की शाम करीब 4 बजे ग्राम कजलाना स्थित शिवलाल पटेल एंड सन्स पेट्रोल पंप,…

Read More

गुजरात की अंतरराज्यीय गैंग का फरार आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट से की आॅनलाइन ठगी, दो आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार ब्रह्मास्त्र इंदौर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर आॅनलाइन ठगी करने वाले गुजरात के अंतरराज्यीय गैंग के फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। टीम काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। क्राइम ब्रांच इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इंदौर के रहने वाले 71 वर्षीय रिटायर्ड व्यक्ति ने एनसीआरपी पोर्टल पर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर आॅनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 3 सितंबर 2024 को सुबह करीब 10 बजे…

Read More

इंदौर में अवैध गैस गोदाम पर छापा, 66 सिलेंडर, मोटर और बुलेट जब्त, गोदाम सील, आरोपी फरार

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक अवैध गैस गोदाम पर कार्रवाई की। जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू के मार्गदर्शन में गठित दल ने गुरुवार को निरीक्षण करते हुए छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान न्यू लोहा मंडी क्षेत्र में हरिओम गुप्ता के अवैध गैस गोदाम पर छापा मारा गया। छापे के…

Read More

आईपीएल शुरू होने से पहले पृथ्वी शाह महाकाल मंदिर पहुंचे

ब्रह्मास्त्र उज्जैन आईपीएल शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शाह शुक्रवार तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने अल सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। शॉ सुबह करीब चार बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती में शामिल हुए। शॉ भस्म आरती में शामिल होने के लिए शुक्रवार देर रात उज्जैन पहुंचे थे। इसके बाद तड़के करीब चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। वे नंदी हाल में आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर भस्म आरती में शामिल हुए। मंदिर पहुंचने के दौरान शॉ…

Read More

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में नकली साधुओं पर बड़ा एक्शन, आधार और अखाड़ा आईडी होगा अनिवार्य

ब्रह्मास्त्र उज्जैन सिंहस्थ कुंभ 2028 को लेकर तैयारियों का दौर तेज हो गया है और इसी के साथ साधु-संतों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की गई है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सिंहस्थ से पहले नकली साधुओं पर शिकंजा कसने के लिए कालनेमी अभियान चलाने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत भगवा वस्त्र पहनकर साधु बनने वाले बहुरूपियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिषद का कहना है कि आने वाले सिंहस्थ में शामिल होने वाले साधु-संतों…

Read More

एसपी ने किया घट्टिया थाना भवन का निरीक्षण

उज्जैन। थानों की कार्यशैली और गतिविधियों का औचक निरीक्षण करने वाले एसपी प्रदीप शर्मा गुरूवार को घट्टिया थाना भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होने कानून व्यवस्था संबंधी दिशा निर्देश दिये। शहर के साथ ग्रामीण थानों का औचक निरीक्षण करने वाले एसपी शर्मा शाम को घट्टिया थाने पहुंचे। कप्तान का देख स्टॉफ अलर्ट हो गया। एसपी ने थाना भवन का निरीक्षण करते हुए अभिलेख, मालखाना देखा। सीसीटीएनएस कक्ष में पहुंच कार्यशैली देखी। उन्होने अपराधों के संबंध में थाना प्रभारी करण खोलाव से जानकारी ली और लंबित अपराधों का निराकरण शीघ्र करने के…

Read More