उज्जैन। ट्रेडिंग के नाम पर वाट्सएप पर कॉलिंग कर युवक के साथ आनलाइन 70 हजार की ठगी कर ली गई। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर जांच शुरू की गई। इंदौर में ट्रांजेक्शन किये जाने का सुराग मिल गया। संभावना है कि आज पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। अंकपात मार्ग स्थित राधा मोहन की गली में रहने वाले सूरज पिता राधेश्याम राठौर के मोबाइल पर 5 मार्च को वाट्सएप कॉल आया था। जिसमें स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने पर काफी मुनाफा होने का झांसा दिया गया। सूरज ने…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
चंद घंटो में खुलासा, 1 हिरासत में 2 की तलाश लिफ्ट मांगने के विवाद में हुई थी युवक की हत्या
उज्जैन। चाकू मारकर बुधवार-गुरूवार रात की गई युवक की हत्या लिफ्ट मांगने पर हुए विवाद में होना सामने आया है। मृतक ने आरोपी को लिफ्ट नहीं देने पर थप्पड़ मार दिया था। पुलिस ने चंद घंटों में मामले का खुलासा करते हुए 1 आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 2 की तलाश जारी है। चिमनगंज थाना पुलिस को गुरूवार सुबह खबर मिली थी कि आगररोड शराब दुकान से पहले एक युवक की लाश पड़ी है। थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। मामला हत्या का सामने आया,…
Read Moreपालकी में सवार होकर निकले बाल हनुमान, साथ रहा झांकयों का कारवा – हनुमान जी के प्रकट उत्सव पर श्री महाकालेश्वर प्रांगण से निकला चल समारोह, मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भी हुई पुष्प वर्षा
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर प्रांगण स्थित श्री बाबा बाल विजय मस्त हनुमान मंदिर से गुरुवार शाम 7 बजे बाबा कि रजत प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर नयनाभिराम झांकियों के साथ चल समारोह निकला गया। पूरा जुलूस मार्ग पर भक्तों ने पालकी आरती एवं पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली, मुस्लिम बाहुल्य कोट मोहल्ला, तोपखाना क्षेत्र में भी मुस्लिम समाज जनों ने पालकी पर पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया। जुलूस मार्ग पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुलभ शांतु …
Read Moreखुसूर-फुसूर उल्टी गिनती पढने की कहानी…
खुसूर-फुसूर उल्टी गिनती पढने की कहानी… खाद्य एवं ईंधन वाले विभाग में जिला अधिकारी की उलटी गिनती बोलने की स्थिति सामने आ रही है। पूरा मामला जिले की एक तहसील से जुडा हुआ बताया जा रहा है। मामले में विभाग ने सूचना आधारित कार्रवाई की और कार्रवाई में उसकी पुष्टि भी हुई। सामने पूरा मामला आया तो होंश फाख्ता हो गए। पूर्व के सियासतदार की दुकान में ही पूरा रायता फैला हुआ था। सब कुछ नया और भंडारण भी नया। जो कुछ हाथ लगा उसके बाद अधिकारियों के चेहरों पर…
Read Moreआज से शहर में दूध रूपए 2 प्रति लीटर महंगा
उज्जैन। पशु आहार एवं पशुओं की कीमतों में बराबर वृद्धि का असर दूध के आम उपभोक्ता पर भी आया है। शहर में शुक्रवार से दूध विक्रेता संघ ने भाव में रूपए 2 की वृद्घि की घोषणा कर दी है। इसके चलते रूपए 60 प्रति लीटर मिलने वाला दूध अब से रूपए 62 चुकाने पर ही मिलेगा। संघ ने आगे भी भाव में बढोतरी से इंकार नहीं किया है।गुरूवार को उज्जैन दूध विक्रेता संघ की कार्यकारणी की बैठक अध्यक्ष मोहन वासवानी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रमुख रूप से…
Read Moreखूद ने ही पुलिस को सूचना देकर घर पर बुलाया, मिडिया को अपना विडियो जारी किया गैंगेस्टर लारेंस के गुर्गे राजपाल का नागदा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण -पूर्व में मूसेवाला मामले में पंजाब एटीएस ने उठाया था, दिल्ली,मोहाली,नांदेड में 2 हत्या का आरोपी भी है
उज्जैन। गुजरात के साबरमती जेल में कडी सुरक्षा में बंद गैंगेस्टर लारेंस विश्नोई के गुर्गे उज्जैन के नागदा तहसील के पास ग्राम रत्नाखेडी निवासी राजपालसिंह ने गुरूवार को पूर्वान्ह नागदा थाना पुलिस के समक्ष आत्मसर्मपण किया है। उससे पूर्व राजपाल ने मिडिया को अपना बयान भी दर्ज करवाया। उसने खूद ही पुलिस को फोन कर घर पर होने और कसरावद के व्यापारी को धमकी के मामले में उसकी तलाश होने की जानकारी दी। देर शाम खरगौन पुलिस नागदा पहुंची थी। एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार हमने राजपाल को उनके सिपुर्दगी…
Read Moreआधी रात में मां आशापुरा वेयर हाउस की जांच नए बोरों में मिला गेहूं का अवैध भंडारण-खाद्य विभाग की टीम को एक हजार कुंतल से अधिक गेहुं मिला
उज्जैन । महिदपुर तहसील में स्थित मां आशापुरा वेयर हाउस ग्राम लोटिया जूनार्दा में गेहूं की अवैध भंडारण का मामला सामने आया है। फूड कंट्रोलिंग की टीम ने रात 3:00 बजे अचानक वेयरहाउस पर दबिश दी और लगभग 1000 कुंतल से अधिक गेहूं की अवैध भंडारण का पता लगाया।वेयर हाउस संचालक पर आरोप है कि उन्होंने किसानों से कम दाम में गेहूं खरीदा और शासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने ही वेयरहाउस में भंडारण किया। ऐसा माना जा रहा है कि वेयरहाउस संचालक गेहूं को बढ़ते हुए भाव…
Read Moreपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला आरोपी दोषी करार, 24 माह में आजीवन कारावास
उज्जैन/ देवास जिले में पत्नी की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले में अदालत ने आरोपी को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. “ऑपरेशन संकल्प” के तहत पुलिस ने मात्र 41 दिनों में जांच पूरी कर समय पर चालान पेश किया था. मामला हाटपीपल्या थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी सुखराम को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था. मामले में सटीक विवेचना और प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते…
Read Moreसरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव बदसलूकी- धक्का-मुक्की की ; 3 अरेस्ट
उज्जैन। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव हो गया। जमीन पर काबिज मौजूद लोगों ने हंगामा करते हुए टीम के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की और जेसीबी पर पत्थर बरसा दिए। घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अतिक्रमणकारी वहां मौजूद जेसीबी और प्रशासनिक टीम पर पथराव करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तीन लोगों पर कार्रवाई की है। घटना बुधवार शाम की है। देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में सरकारी जमीन सर्वे क्रमांक 568 की करीब 2 बीघा जमीन पर पीरा,…
Read Moreघर के बाहर खड़ी बाइक चोरी:बेटी ने आवाज सुन पिता को जगाया तब तक बाइक लेकर फरार हुआ चोर
उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है। हुंडई शोरूम में कार्यरत पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया की मोटरसाइकिल उनके घर के बाहर से बुधवार देर रात चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह घटना तिरुपति सैफरॉन कॉलोनी स्थित पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया के घर के बाहर हुई। वे रात करीब 11 बजे अपनी HF Deluxe (MP09VA9213) बाइक खड़ी कर सोने चले गए थे। रात करीब 3:34 बजे एक अज्ञात युवक मौके पर पहुंचा। उसने मास्टर चाबी से बाइक का…
Read More