मध्यप्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़

गाड़ियों की टंकियां फुल कराने पहुंचे लोग, धक्का-मुक्की, पुलिस तैनात करनी पड़ी ब्रह्मास्त्र भोपाल/इंदौर मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, नीमच, झाबुआ, आगर मालवा, शाजापुर और अन्य शहरों में मंगलवार शाम पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ईजराइल-ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल खत्म होने और कीमतें बढ़ने की अफवाह फैलने पर लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने पहुंचे। लोगों की भीड़ इतनी बढ़ी कि कई पंपों पर धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रशासन और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत…

Read More

बिल्डर और कारोबारी को धमकी मामले में जेल से शूटर गिरफ्तार

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में तीन दिन पहले बिल्डर व कारोबारी संजय जैन को लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बदमाश मनीष जांगिड़ को अशोक नगर (गुना) की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को इंदौर लाया जा रहा है। सोमवार को क्राइम ब्रांच की 14 सदस्यीय टीम गुना पहुंची थी। मनीष जांगिड़ यहां एक आपराधिक केस में जेल में बंद है। उसे अब संजय जैन को धमकाने के केस में गिरफ्तार किया गया है।…

Read More

मंगेतर से मिलकर उज्जैन लौट रहे होटलकर्मी की मौत -राजगढ़ का रहने वाला था, हार्ट अटैक की संभावना

उज्जैन। तीन दिनों की छुट्टी लेकर मंगेतर से मिलने इंदौर गया होटलकर्मी मंगलवार को वापस उज्जैन लौट रहा था। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। उज्जैन आने पर उसे नानाखेड़ा निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। राजगढ़ का रहने वाला अभिषेक पिता योगेन्द्रसिंह सोलंकी 26 साल पिछले 2 सालों से इंदौररोड स्थित होटल मलय में मैनेजमेंट का काम संभाल रहा था। अभिषेक की सगाई हो चुकी थी। उसकी मंगेतर इंदौर पुलिस विभाग में पदस्थ है। जिससे मिलने के लिये होटल से 3 दिनों की छुट्टी लेकर…

Read More

दंगल में विवाद के बाद यूट्युबर को मारे चाकू -खंडवा से आया था बड़नगर, जांच में लगी पुलिस

उज्जैन। भगवती माता मंदिर बड़नगर के मेले में सोमवार देर शाम दंगल का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेशभर के पहलवान आये थे। रात में दंगल खत्म होने के बाद जीते पहलवान के यूट्युबर साथी को हारे पहलवान के साथियों ने विवाद कर चाकू मार दिये। बताया जा रहा है कि बड़नगर में आयोजित दंगल के दौरान खंडवा से पहलवान राजेश प्रजापति आया था। उसके साथ खंडवा का रहने वाला यूट्युबर अल्ताफ पिता मजीद 36 साल भी खंडवा से आया हुआ था। राजेश का मुकाबला महू के पहलवान ललित कौशल…

Read More

ऋणमुक्तेश्वर ब्रिज पर मिली कार, पत्नी ने दर्ज कराई गुशुदगी लापता ड्रायवर की तलाश में 2 दिनों से क्षिप्रा में सर्चिंग

उज्जैन। ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के पास क्षिप्रा नदी के ब्रिज पर मिली कार के बाद ड्रायवर के क्षिप्रा में कूदने की आशंका को देखते हुए 2 दिनों से एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग अभियान चला रही है। मंगलवार शाम तक ड्रायवर का कुछ पता नहीं चल पाया था। तिलकेश्वर कालोनी में रहने वाले ऋषभ सोलंकी ने सोमवार तड़के जीवाजीगंज थाना पुलिस को बताया कि उनकी कार पर मोहननगर में रहने वाला अनिल सोलंकी ड्रायवरी करता है। रविवार को उसे कहा था कि परिवार को बाहर जाना है। कार घर आकर छोड़ जाना।…

Read More

बेगमबाग में नीलकंठ द्वार के पास अवैध 16 मकानों,होटलों पर चला बुलडोजर

उज्जैन,। श्री महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में एक बार फिर से संयुक्त कार्रवाई के तहत मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में 16 अवैध भवनों पर प्रशासन के सहयोग से उज्जैन विकास प्राधिकरण,नगर निगम एवं पुलिस की टीम ने बुलडोजर चलाया है। यहां पर उज्जैन विकास प्राधिकरण के 45 आवासीय भूखंडों के नियम विरुद्ध 90 हिस्से कर व्यावसायिक निर्माण किए गए थे। पूर्व में 42 भवन तोडे जा चुके हैं। अब इस जगह पर ब्रिज निर्माण प्रस्तावित है। मंगलवार सुबह श्री महाकाल मंदिर के मुख्य नीलकण्ठ द्वार के पास से इस कार्रवाई को आधा दर्जन पोकलेन व बुलडोजर से कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। लोअर कोर्ट, हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।…

Read More

कभी स्थायी का मिला था सरकार के मुखिया से आश्वासन प्रदेश में बेसहारा हो गए 9300 जनसेवा मित्र -विधानसभा तक में गूंजा मामला लेकिन फिर भी नहीं मिला आसरा

  भोपाल। प्रदेश में शिवराज सरकार के समय नियुक्त किए गए 9300 जनसेवा मित्र बेसहारा बेरोजगार हैं। कभी इन्हें स्थायी का आश्वासन सरकार के मुखिया ने दिया था। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त किए गए 9300 जन सेवा मित्रों की नियुक्ति व उनकी सेवाएं समाप्त करने संबंधी मामला विधानसभा में गूंजा था। इसके बाद भी भाजपा की सरकार से इन्हें आसरा नहीं मिल सका है।शिवराज सरकार ने किया था स्थायी करने का वादातत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन 9300 जन सेवा मित्रों को स्थायी नौकरी देने का आश्वासन दिया था।…

Read More

लोगों ने उपयोग से अधिक पेट्रोल –डीजल भरवाया वाहनों में एक अफवाह से पेट्रोल पंपों पर लगी बेहिसाब भीड -जिसे देखो फूल टेंक पेट्रोल –डीजल की मांग करते दिखा

  उज्जैन। शहरी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को आकस्मिक रूप से पेट्रोल एवं डीजल की मांग बेहिसाब बढ गई। वाहन चालक अपने कामों को छोडकर पेट्रोल पंपों पर ऐसे पहुंचे जैसे आगे मिलेगा ही नहीं। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार लग गई। यहां तक की संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को व्यवस्था के लिए लगना पडा। कुछ क्षेत्रों में पुलिस ने अफवाह पर ध्यान न देने की उद्घोषणा भी की है। जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा ने साफ कहा हमारे पास भरपूर पेट्रोल –डीजल उपलब्ध है। अफवाहों पर ध्यान…

Read More

ोशहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद किया

  जीरापुर। शहीद दिवस के अवसर पर तिरंगा मित्र मंडल द्वारा चोपड़ा बाजार में शहीदों को नमन करते हुए भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और देश के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। देशभक्ति के माहौल के बीच भारत माता की आरती की गई, जिसमें सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग…

Read More

पाठशाला के बच्चों ने की धार्मिक यात्रा

बडनगर। राजेंद्र जयंत पाठशाला के बच्चों शिक्षकों एवं समिति के सदस्यों द्वारा प्रसिद्ध जैन तीर्थ अभ्युदयपुरम एवं हासमपुरा की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान बच्चों द्वारा प्रभु पूजा, आरती, अष्टप्रकारी पूजन की गई साथ ही पाठशाला के बच्चों द्वारा ही प्रभु आरती एवं अन्य बोलियां बढ़-चढ़ कर लेकर अपर्नी प्रभु भक्ति एवं समर्पण का परिचय दिया। इस यात्रा के दौरान बच्चों के गेम्स एवं धार्मिक प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसमें सभी बच्चों ने भाग लिया तथा विजेता बच्चों को समिति ने पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों ने धार्मिक यात्रा…

Read More