निरीक्षण में चौडीकरण मार्ग पर पाया अतिक्रमण तत्काल तुडवाया: अतिक्रमण पर  05 हजार का जुर्माना लगाया

उज्जैन।: शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा चौड़े किए गए प्रमुख मार्गों पर अब किसी भी प्रकार का अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को निगम गैंग ने ऐसे ही एक अतिक्रमण को तौडा है । इसके साथ ही संबंधित से 5 हजार का जुर्माना भी वसूला गया है।निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सोमवार प्रातः शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ढाबा रोड स्थित मावा बाजार क्षेत्र में नाली के ऊपर ब्लॉक लगाकर किए गए अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण पाया गया।निगम की रिमूवल गैंग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया तथा संबंधित के विरुद्ध 5,000 हजार का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई स्वास्थ्य अधिकारी हरीश व्यास, भवन निरीक्षक…

Read More

सोयाबीन के भाव को लेकर किसान आक्रोशित, तराना मार्ग पर ट्रेक्टर ट्राली लगाकर 3 घंटे किया चक्काजाम

तराना। प्रदेश सरकार की भावांतर योजना में सोमवार को सोयाबीन की उपज का उचित भाव नहीं मिलने से किसानों द्वारा कृषि उपज मंडी बन्द कर मंडी गेट के बाहर स्टेशन मार्ग पर चक्का जाम कर दिया । किसानों ने बताया कि मंडी में 4400 रुपए प्रति क्विंटल की बोली लगाई जा रही है।जबकि बाहर 5 हजार से अधिक मिल रहै है। सुबह 11:00 बजे से ही मंडी गेट के बाहर स्टेशन मार्ग पर दोनों तरफ ट्रैक्टर लगाकर चक्का जाम कर सड़क पर किस बैठ गए थे इसके चलते दोनों ओर वाहनों…

Read More

दो बाइक की भिडंत में, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

नीमच । शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा ग्वालटोली स्थित बालाजी मंदिर के सामने हुआ। मृतक की पहचान ग्राम् बामनिया निवासी कारूलाल भील के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार कारूलाल भील बाइक से किरत नमा कराने के लिए नीमच आया था। इसी दौरान बालाजी मंदिर के सामने उसकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत व हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कारूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद…

Read More

सिंहस्थ-2028 में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आसपास के जिलों में भी रहेगी ठहराव की व्यवस्था

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं को यहां आने से पूर्व इंदौर –उज्जैन संभाग के सीमावर्ती जिलों में होल्डिंग के प्लान बी को लेकर प्रशासन की तैयारी जारी है। शाजापुर, रतलाम, देवास, नीमच जिलों के होल्डिंग प्लान को फाइनल किया गया तथा शेष जिलों से एक सप्ताह में प्लान बनाकर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। इसी के तहत  ट्रैफिक कंट्रोल एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उज्जैन एवं इंदौर संभाग के सीमावर्ती जिलों में उन मार्गों पर, जो उज्जैन से सीधे जुड़ते हैं, वहां बड़े होल्डिंग एरिया बनाए…

Read More

: कपास एवं गराडू के खेतों में अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के 229 हरे पौधे, , जप्त

     मनावर।   केंद्र सरकार द्वारा 2029 तक भारत को मादक पदार्थो से मुक्त करने के संकल्प को साकार करने एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक धार  सचिन शर्मा (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर दीपांशु (IPS) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर  राजेश यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिंघाना SI अनुप बघेल, चौकी प्रभारी बाकानेर SI मनोज पाटीदार एवं चौकी प्रभारी उमरबन SI प्रकाश अलावा की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के…

Read More

भागीरथपुरा जल कांड में  5 नवंबर को होगी अगली सुनवाई:याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट अध्ययन में समय लगेगा

इंदौर। भागीरथपुरा जल कांड के मामले में अब अगली सुनवाई 5 नवंबर को होगी। न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक होकर हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड हो चुकी है। रिपोर्ट का अध्ययन करने के लिए समय दिए जाने की मांग याचिकाकर्ताओं की ओर से की गई। ताकि अगली सुनवाई में रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर प्रभावी बहस की जा सके।      हाई कोर्ट में सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान  याचिकाकर्ता महेश गर्ग और प्रमोद द्विवेदी की ओर से अधिवक्ता मनीष यादव, अधिवक्ता पंडित करण बैरागी तथा…

Read More

आपत्ति के बावजूद खरगोन रोड पर सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण जारी स्थान परिवर्तन की मांग

सनावद। शहर के खरगोन रोड पर कृषि उपज मंडी के कोल्ड स्टोरेज के सामने नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण अब सवालों के घेरे में है। सनावद संघर्ष समिति ने निर्माण स्थल को लेकर आपत्ति जताते हुए कलेक्टर, मंडी प्रबंधन और नगर पालिका से काम रोककर स्थान परिवर्तन की मांग की है।समिति का कहना है कि सनावद-बड़वाह बाईपास बनने के बाद खरगोन रोड पर यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में भविष्य में इस मार्ग के चौड़ीकरण की आवश्यकता पड़ सकती है। बड़वाह में महेश्वर रोड को…

Read More

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद सनकी आशिक ने दी महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी; आरोपी हिरासत में

इंदौर। निरंजनपुर के पिंक सिटी क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय शादीशुदा महिला को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसे शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन उसकी नशे की लत और चाल-चलन का पता चलने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी फोन पर अपशब्द कहने लगा और फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर लसूड़िया थाना पुलिस ने…

Read More

सड़क हादसे के 4 साल बाद मिलेगा मुआवजा: कोर्ट ने दिलाया 2.25 करोड़ का क्लेम

 इंदौर।देवास जिले के चापड़ा-अमरपुरा के पास 4 साल पहले हुए सड़क हादसे में गर्ग परिवार के इकलौते बेटे पीयूष गर्ग की मौत हो गई, जबकि उनके पिता सुरेश चंद्र गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। लंबे समय तक कोमा में रहने के बाद उनकी मानसिक स्थिति ऐसी हो गई कि अब वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर हैं।13 मार्च 2022 को पीयूष और उनके पिता कार से इंदौर आ रहे थे। चापड़ा-अमरपुरा के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी।…

Read More

मेडिकल कॉलेज छात्र से मारपीट का मंडीकर्मी पर आरोप , थाने पहुंच छात्र ने की शिकायत 

नीमच । शासकिय मेडिकल कॉलेज नीमच के छात्र हर्ष गुप्ता के साथ कथित मारपीट की  घटना से नाराज मेडिकल कॉलेज के छात्र  बड़ी संख्या में कैंट थाने पहुंचे  और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। मामला वाहन से ओवर  टेक का  होकर विवाद मे बदल  गया था l इस मारपीट  मामले में कृषि उपज मंडी के कर्मचारी निलेश चौहान का नाम बताया जा  रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है।…

Read More