सीए के घर 25 लाख की चोरी, 40 घंटे चक्कर काटे, रिपोर्ट नहीं लिखी

Dainik Awantika Site Icon New

इंदौर। एक कॉल पर तुरंत पहुंचने और किसी भी घटना में 10 से 15 मिनट के रिस्पांस टाइम के दावे करने वाली इंदौर पुलिस का दूसरा पहलू भी सामने आया है। एरोड्रम क्षेत्र के कालानी नगर में सीए यश मंगल के यहां 25 लाख की चोरी हुई। फरियादी थाने पहुंचे, लेकिन 40 घंटे तक एफआईआर दर्ज नहीं की। यश ने बताया, चोरी की शिकायत दर्ज कराने एक दर्जन चक्कर काटने पड़े तब जाकर बीट के जवान घटना स्थल पर गए। डॉग स्क्वॉड व फिंगर प्रिंट की टीम 30 घंटे बाद…

Read More

मशीनों से बनेगा महाकाल का लड्डू प्रसाद, खराब हुआ तो लगेगा 25 लाख रुपये तक का जुर्माना

ब्रह्मास्त्र उज्जैन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में मिलने वाला लड्डू प्रसाद अब आधुनिक तकनीक के साथ नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं को बेहतर गुणवत्ता और स्वच्छता युक्त प्रसाद उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक मशीनों से लड्डू बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए करीब 40 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है, जबकि 20 करोड़ रुपये की लागत से त्रिवेणी संग्रहालय के पास भोजनशाला अन्न क्षेत्र में एक आधुनिक लड्डू प्रसाद यूनिट का निर्माण भी किया जा…

Read More

मिशन कम्पाउंड में बदमाशों ने फोड़े कार के कांच -रात 1.57 बजे पर कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम

उज्जैन। घरों के बाहर खड़े वाहनो के कांच फोड़ने का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस बार बदमाशों ने मिशन कम्पाउंड में खड़ी कार के कांच फोड़े। कैमरे में 2 बदमाश दिखाई दिये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। माधवनगर थाना क्षेत्र के मिशन कम्पाउंड में रहने वाले संदीप कुमार मीणा फार्मा कंपनी में सुपरवाइजर है। रात में उन्होने अपनी कार क्रमांक एमपी 13 सीबी 6504 घर के बाहर कम्पाउंड में खड़ी की थी। सोमवार सुबह जब वह कंपनी जाने के लिये कार के…

Read More

लापता मासूम बालिका को 25 मिनट में तलाशा

उज्जैन। लापता हुई मासूम बालिका के लापता होने की खबर पुलिस को मिली तो खोजबीन शुरू की गई। 25 मिनट की तलाश के बाद बालिका को खोज लिया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू फूट पड़े। माधवनगर थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि नागझिरी स्थित क्षिप्रा विहार में रहने वाला विरेन्द्र सेन अपनी पत्नी के साथ फ्रीगंज शॉपिंग के लिये  आया था। उसके साथ साडू की 3 वर्षीय बेटी भी थी। शॉपिंग के दौरान अचानक मासूम बालिका लापता हो गई। बालिका के…

Read More

2 माह की जांच में उजागर हुई दंपति की करतूत रिश्ता कराने के नाम 410 लोगों को लगाया था चूना

उज्जैन। रिश्ता कराने के नाम पर हजारों की धोखाधड़ी करने वाले दंपति के खिलाफ 2 माह से जारी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। दंपति ने 410 लोगों से रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर हजारों रूपये जमा कराये थे, लेकिन रिश्ता नहीं कराया था, ना ही जमा कराई राशि वापस लौटाई थी। माधवनगर थाना क्षेत्र के मिनी चौपाटी पर श्री शुभारंभ नाम से संस्था खोल गोपाल उमठ और उसकी पत्नी शबाना उर्फ सानवी ने रिश्ता तय कराने का काम शुरू किया था। उन्होने अपनी संस्था के पम्पप्लेट प्रदेश के साथ…

Read More

बाइक सवार वृद्ध दंपती को ट्रेक्टर चालक ने कुचला, वाहन चालकों में विवाद

उज्जैन। भाटपचलाना थाना क्षेत्र में देवरुंडी मार्ग खरसौदकला में देर शाम बाइक सवार वृद्ध दंपती मूलचंद पिता शंकरलाल परमार 65 साल और उनकी पत्नी कलाबाई परमार 60 साल निवासी ग्राम सलवा को तेजगति से दौड़ते ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 13 झेड एक्स 9146 के चालक ने कुचल दिया। गंभीर घायल वृद्ध घायल दंपती को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर भाटपचलाना पुलिस ने अस्पताल पहुंच घायल पति-पत्नी के बयान दर्ज कर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर लिया। चालक…

Read More

बदमाश के पास से मिला 15 इंच लम्बा चाकू

उज्जैन। गोपालपुरा ब्रिज के पास बदमाश चाकू दिखाकर लोगों को धमकाकर भय पैदा कर रहा था। रात्रि गश्त पर निकले माधवनगर थाना एएसआई लक्ष्मीकांत गौतम को लोगों ने सूचना दी तो वह गश्त टीम के साथ गोपालपुरा ब्रिज के पास पहुंचे। बदमाश ने पुलिस वाहन देख भागने का प्रयास किया। जिसे पीछा कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 इंच से अधिक लम्बा चाकू बरामद हो गया। एएसआई गौतम ने बताया कि बदमाश से पूछताछ में उसका नाम अमान पिता इलियास खान 20 साल निवासी गांधीनगर पता…

Read More

पानी बचाने की पहल..अब होटल-होमस्टे में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम 

उज्जैन। शहर में जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने सोमवार को ग्रांड होटल में होटल एवं होमस्टे संचालकों की बैठक आयोजित की। बैठक में शहर के प्रमुख होटल व्यवसायी मौजूद रहे, जिनसे अपने प्रतिष्ठानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की अपील की गई। आयुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वर्षा के जल का सही तरीके से संचय करने से भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होगी और…

Read More

आम उपभोक्ता घर के लिए परेशान, होटल वालों को सुलभता से मिल रही गैस टंकी की कमी, एडजस्टमेंट वालों को मिल रही दलाल सक्रिय हुए ,शादी विवाह में भी अतिरिक्त व्यय पर उपलब्ध करवा रहे

  उज्जैन। गैस टंकी की कमी का असर आम उपभोक्ता पर ज्यादा असर कर रहा है। बाजार में व्यवसायिक उपयोग का काम करने वालों को यह अब दलालों के माध्यम से सुलभता से मिल रही है। यही नहीं एडजस्टमेंट वालों को भी दलाल उपलब्ध करवा रहे हैं। नियमों का बंधन घर की रसोई के लिए भारी पड रहा है। आम उपभोक्ता आर्थिक एडजस्टमेंट को तैयार नहीं हो रहा है और उसे चक्कर लगाने पड रहे हैं। स्थिति यह है कि शादी विवाह के कार्यक्रम में भी अतिरिक्त व्यय पर उपलब्ध…

Read More

भीषण गर्मी और रेलवे की लापरवाही: सारंगपुर स्टेशन पर यात्री बूंद-बूंद ठंडे पानी को तरसे

सारंगपुर। सारंगपुर क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच सारंगपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पीने के ठंडे पानी का गंभीर संकट खडा हो गया है। आलम यह है कि स्टेशन के नलों से खौलता हुआ गर्म पानी निकल रहा है, जिससे यात्रियों की प्यास बुझने के बजाय परेशानी और बढ़ गई है। नलों से उबलता पानी दोपहर के समय स्टेशन के नलों से इतना गर्म पानी आता है कि उसे पीना असंभव है। यात्री मजबूरी में इसी पानी को बोतलों में भर रहे…

Read More