नीमच – मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जावद मे महंत के साथ की गई मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर संतम समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया । रविवार को महंत मौजनाथ के साथ हुई हिंसक मारपीट के बा पूरा जावद मे साधु समाज ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया । साधु-संतों पर हुए इस अत्याचार के खिलाफ देश-भर से संत समाज भड़क गया और जावद में इस वक्त तनाव की स्थिति बन गई । …
Read MoreCategory: नीमच
तस्करों पर कार्रवाई करते हुए किया 120 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त:आरोपी गिरफ्तार
नीमच – प्रदेश के साथ नीमच जिले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत नीमच पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, एसडीओपी जावद हर्ष राठौड़ के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ प्रभारी मुरालाल भाभर के नेतृत्व में…
Read Moreजावद में ओम शिव गोरक्षनाथ आश्रम मेंसंत से कथित मारपीट :शिकायत दर्ज
नीमच। जिले के जावद मे नीमच रोड स्थित सीएम राइज स्कूल के पीछे ओम शिव गोरक्षनाथ आश्रम में कथित मारपीट और कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। जिसमें दो-तीन लोगों के नाम पीड़ित आश्रम के मोजनाथ गुरु बृहस्पति नाथ ने कुछ लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। इस घटना का कथित वीडियो भी सामने आने की बात बताई गई है।घटना मे घायल गुरु का उपचार नीमच जिला अस्पताल में चल रहा है। जिनके हाथ व पैर में चोट और फ्रैक्चर तथा …
Read Moreमानसिक रूप से बीमार युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नीमच ।शहर के उपनगर ग्वालटोली क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। ग्वालटोली में प्रजापति मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय अनिल पिता मदनलाल ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना के बाद परिवार व क्षेत्र में शोक छा गया l मिली जानकारी अनुसार मृतक विगत कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। जिसका उपचार भी जारी था इसी दौरान युवक ने यह घातक कदम उठा लिया ।
Read Moreअस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा:लापरवाही के लगाए आरोप, दी समझाइश
नीमच– जिला अस्पताल मे एनीमिया पीड़ित बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई l जिसके के बाद परिजनों ने चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हंगामा कर दिया । इस घटना से अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्था, मरीजों की निगरानी और जिम्मेदारी तय करने पर फिर प्रश्न खड़े कर दिए lजिले के रामपुरा निवासी 67 वर्षीय ग्यारसीबाई पति मातानाथ योगी को 13 जुलाई को खून की कमी की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उनका हीमोग्लोबिन चार ग्राम मिलने के बाद ट्रॉमा…
Read More*सीबीएन की बड़ी कार्रवाई: खेत में पीछा कर 1.63 किलो अफीम जब्त, तस्कर बाइक छोड़ भागा
*नीमच/गरोठ । केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की मध्य प्रदेश इकाई ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। सीबीएन गरोठ सेल की विशेष टीमों ने दो अलग-अलग अभियानों में 1.636 किलोग्राम अवैध अफीम और 100 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) बरामद की है। पहली कार्रवाई में एक तस्कर फिल्मी अंदाज में पुलिस को चकमा देकर मक्का के खेत में बाइक और अफीम छोड़कर भाग निकला, जबकि दूसरी कार्रवाई में एक आरोपी को रंगे हाथों दबोचा गया।*केस 1: नाकेबंदी तोड़कर भागा तस्कर, मक्का के…
Read Moreसप्ताह भर से मानसून की बारिश नहीं होने से बढ़ी किसानों की चिंता बढ़ी
नीमच । शहर के साथ जिले भर में 8 दिन से अधिक समय से बारिश नहीं होने से किसान लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है।lबारिश के मौसम में लगातार 8 दिन से बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। वही आमजन भी उमस और गर्मी से परेशान हो चुके हैंl हालांकि राजस्थान के चित्तौड़ उदयपुर क्षेत्र में भी हालत और ठीक नहीं है किंतु मालवा क्षेत्र के नीमच जिले में शुरुआत में अच्छी बारिश हुई थी l जिसके बाद खेतो मे…
Read Moreझपट्टा मारकर मोबाईल लुटने वाले को 03 वर्ष की सजा
नीमच। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच ने झपट्टा मारकर स्कुटी से नीचे गिराकर उसके मोबाईल की लूट करने वाले आरोपी राहुल पिता कन्हैयालाल मीणा, उम्र-20 वर्ष, निवासी-ग्राम बोरदियाकला, जिला-नीमच को धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत 03 वर्ष के सश्रम कारावास व 20000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में एडीपीओं पारस मित्तल ने जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग एक वर्ष पुरानी होकर दिनांक 30.04.2024 की दोपहर के लगभग 4 बजे ग्राम अमावली महल से दुदरसी के रास्ते के बीच में आने वाली घाटी की…
Read Moreखेत पर किसान द्वारा पेड़ काटते समय गिरने से मौत
नीमच । जिले के ग्राम दलावदा में खेत पर किसान द्वारा अपने खेत पर बबुल के पेड़ को काटते समय संतुलन बिगड़ने और नीचे गिरने से गंभीर चोट के कारण अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों द्वारा घायल किसान मांगीलाल भील 60 वर्ष को जिला अस्पताल ले जाया गया l जहां जांच और उपचार के समय मौत हो गई। जानकारी अनुसार नीमच जिले के ग्राम दलाल मांगीलाल पिता नाथूलाल भील खेत पर एक बबुल का पेड़ काटने के दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया…
Read Moreऔद्योगिक इकाइयों में जल उपयोग एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की होगी सख्त निगरानी – कलेक्टर
नीमच- जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में संचालित पेयजल योजनाओं एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए कि एकल ग्राम जल योजनाओं वाले ग्रामों में जलकर की प्रभावी वसूली सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के समन्वय से ग्राम पंचायतों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक जलकर वसूली की जाए।…
Read More