उज्जैन। सोमवार पूर्वान्ह श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासनिक कार्यालय से चंद मीटर दूर मंदिर प्रवेश के गेट नं-1 शंखद्वार वीआईपी प्रवेश द्वार की प्रथम तल जिसे फेसिलिटी की छत कहा जाता है पर स्थित प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा स्थापित ईकाई कार्यालय में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया जिसे दूर तक देखा गया। घटना के समय यहां निजी कंपनी का आपरेटर जयदीप कुडापे मौजूद था। आग पर फायर ब्रिगेड ने आकर काबू किया। इस अग्निकांड में करीब 5 करोड का नुकसान होने की…
Read MoreCategory: उज्जैन
बगलामुखी का अभिषेक कर लगाए छप्पन भोग, फूलों से सजाया मंदिर
उज्जैन। भैरवगढ़ रोड स्थित उज्जैन के प्रसिद्ध मां बगलामुखी धाम मंदिर में सोमवार को योगी पीर श्री रामनाथ जी महाराज के सानिध्य में बगलामुखी का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 11 पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी का महाभिषेक किया। दोपहर में वस्त्रों व सोने-चांदी के आभूषणों से श्रृंगार को बाद शाम को छप्पन भोग लगाकर ढोल-नगाड़ों से महाआरती की गई। सुबह से शाम तक मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं पंडितों ने मंदिर प्रांगण में हवन, पूजन, जप व पाठ किए। महाआरती के…
Read Moreउज्जैन। शिप्रा नदी में डूबने से अभी तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन उसके बाद भी नदी पर बने पुल व घाटों की सुरक्षा व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं किया गया है पिछले कई दिनों से भूखी माता की तरफ बने पुल पर कुछ जगह रेलिंग नहीं लगी होने की वजह से वह हिस्सा खाली पड़ा है इसके अलावा छोटे पुल पर भी सिंहस्थ द्वार के समीप पुल पर कुछ हिस्से में रेलिंग नहीं लगाई गई है इस कारण वह हिस्सा खाली पड़ा है और कभी भी…
Read Moreखुसूर-फुसूर अनगढ फारेस्टी…
खुसूर-फुसूर अनगढ फारेस्टी… बेंडे गांव में हथ्थी आया की तर्ज पर जिले में कुछ दिनों पहले शेर प्रजाति का जीव मृत मिला था। जिंदे की खबर विभाग को मिल नहीं पाई और मरे हुए की खबर को दबाने में विभाग ने दम लगाया। उपर से लेकर नीचे तक सब के सब बाले बाले ही सब कुछ कर देना चाह रहे थे। सब काम विभागीय नियम के अनुसार करने की बात तो उपर से लेकर नीचे तक के साब एवं अर्दली कर रहे थे लेकिन हालत यह रही की अनगढों को…
Read Moreमहाकाल मंदिर की छत पर लगी आग, भक्तों का प्रवेश रोका गया!
महाकाल मंदिर की छत पर लगी आग, भक्तों का प्रवेश रोका गया! उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर की छत पर मौजूद एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम (AQMS) की बैटरियों में आग लग गई। यह टावर कंट्रोल रूम से जुड़ा हुआ था। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग पर काबू पाया गया। एहतियातन कुछ समय के लिए भक्तों का प्रवेश रोक दिया गया। मंदिर क्षेत्र में धुआं फैलने से अस्थायी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत…
Read Moreमाधव नगर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर में घुसकर बदमाशों ने क्लर्क की आंखों में मिर्ची झोंककर 35 हजार रुपये लूटे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा बदमाश का हुलिया तलाश जारी, बदमाश की जानकारी देने वाले को 5000 का इनाम, एएसपी ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर की घटनास्थल की जांच
दैनिक अवन्तिका उज्जैन रेलवे स्टेशन के माधव नगर टिकट काउंटर के केबिन में लूट की वारदात हो गई। शनिवार शाम बदमाश माधव नगर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के केबिन में घुस गए और केबिन में मौजूद क्लर्क की आंखों में मिर्ची झोंक कर उससे 35 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। इस लूट की सनसनीखेज वारदात ने रेलवे पुलिस की नींद उड़ा दी है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने लूटेरों की खोजबीन शुरू कर दी है। जीआरपी व आरपीएफ पुलिस बदमाशों के हुलिए के आधार पर…
Read Moreनशे में धुत्त कार सवार बदमाशों ने विवाद कर युवक पर किया चाकू से हमला
दैनिक अवन्तिका44 उज्जैन नशे में धुत्त कार बदमाशों ने बाइक सवार युवक से विवाद कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। घटना शनिवार देर रात सांदीपनी चौराहे पर घटित हुई। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को गहन उपचार हेतु इंदौर रेफर किया गया है। माधवनगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जयसिंह पिता करण सिंह उमठ उम्र 28…
Read Moreशिप्रा नदी में डूबने से युवक की मौत
उज्जैन । गऊघाट पर एक 17 वर्षीय युवक की शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 11 बजे गंगानगर निवासी पवन मालवीय अपने तीन दोस्तों के साथ अखाड़े गया था। इसके बाद वे रोज की तरह शिप्रा नदी के गऊघाट पर नहाने पहुंचे। पवन के तीनों दोस्तों ने पहले नदी में स्नान किया और बाहर आ गए। उनके बाद पवन नहाने के लिए पानी में उतरा। पवन को ज्यादा तैरना नहीं आता था। वह पानी में उतरने के बाद वापस नहीं आया। दोस्तों ने उसे ढूंढने…
Read Moreप्रदुषण की समस्या निपटाने में ई रिक्शा से यातायात की समस्या बनी ई-रिक्शा में सुविधा ढुंढने गए और दुविधा ले आए -यातायात विभाग और परिवहन विभाग चाह कर भी नियंत्रण नहीं कर पा रहा
उज्जैन। प्रदुषण की समस्या से निजात पाने के लिए ई-रिक्शा में सुविधा ढुंढने गए थे और उससे अब यातायात की दुविधा आन पडी है। अब तो शहर में ई-रिक्शा के नाम को सूनते ही आम राहगिर डरने लगा है। सुविधा के लिए शहर में सत्ता पक्ष के प्रश्रय से आई ई-रिक्शा ने जितने दिन आम जन को सुविधा नहीं दी है उससे ज्यादा यातायात की दुविधा खडी कर दी है। यातायात विभाग और परिवहन विभाग चाह कर भी इस समस्या पर नियंत्रण नहीं कर पा रहा है। पुराना शहर…
Read Moreचित्रगुप्त धाम पर हुआ अखिल भारतीय कायस्थ युवक युवती परिचय महासम्मेलन देशभर से 500 युवक युवतियों के बायोडाटा प्राप्त हुए, 300 ने दिया परिचय
उज्जैन। भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य उत्सव पर अंकपात क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त धाम में अखिल भारतीय कायस्थ युवक युवती परिचय महासम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया जिसमें 500 बायोडाटा प्राप्त हुए वहीं 300 प्रत्याशियों ने अपना परिचय दिया। चित्रगुप्त धाम ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, जलकार्य समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजिका पल्लवी श्रीवास्तव के अनुसार उज्जैन सहित देश के विभिन्न…
Read More